White Water Rafting: दोस्तों अगर आप भी इस सीजन अपनी गर्मियों की छुट्टियों को पानी में Enjoy करते हुए बिताना चाहते हैं। तो हो जाइए तैयार इस रोमांचक सफर के लिए। जहां आप River Rafting जैसे बेहतरीन खेलों का मजा ले सकते हैं। और नदी के पानी के साथ जी भर के अठखेलियां कर सकते हैं। आइए जानते विस्तार से इन अनोखे स्थान के बारे में जहां आप भी राफ्टिंग का जी भर के मजा ले सकते हैं।
यह जलीय और खतरनाक खेल लगभग 1960 के दशक में अस्तित्व में आया था। लगभग 1980-86 के मध्य में इस रोमांचक खेल ने भारत में भी अपने पांव पसार लिए। आज हमारे देश में विदेशी पर्यटकों का भी राफ्टिंग के लिए आना जाना लगा रहता है। इस जोखिम भरे खेल में बहुत खतरा होने के बावजूद भी लोगों के बीच इसका काफी क्रेज देखने को मिलता है।
भारत में राफ्टिंग के लिए जगहें
भारत में वैसे तो राफ्टिंग के लिए अनेक स्थान मौजूद (Best Places For Rafting In India) हैं। भारत में राफ्टिंग के बेहतरीन अलकनंदा नदी (उत्तराखंड), बारापोल नदी, (कुर्ग) ,सिंधु नदी, (लद्दाख) ,गंगा नदी (ऋषिकेश), ब्यास नदी (कुल्लू) , कोलाड (महाराष्ट्र) ,तीस्ता नदी (सिक्किम) यह जगहें बेहतरीन है। आपको भी इन बेहतरीन जगहों पर राफ्टिंग का मजा लेना चाहिए। अलकनंदा नदी का नाम भी राफ्टिंग की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। क्योंकि इसके नदी के रास्ते कयी खूबसूरत पहाडिय़ा और अद्भुत नजारों वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। जिसके कारण राफ्टिंग का मजा दौगुना हो जाना है।
White Water Rafting | राफ्टिंग क्या है?
यह एक रोमांचक पानी से सम्बन्धित खेल है। यह खेल बहुत ही रोमांचक होने के साथ-साथ जोखिम भरा है। फिर भी रोमांच प्रेमी इस खेल का आनन्द लेने के लिए सदैव उत्साहित रहते हैं। Rafting के लिए एक रबर की नाव की ज़रूरत होती है। जो नदी के बहाव के साथ बहती जाती है।
What To Wear White Water Rafting | राफ्टिंग करते समय सावधानी
अगर आप पहली बार Rafting करने जा रहे है। तो आपको अपने साथ एक कुशल गाइड या एक्सपर्ट जरूर ले जाना चाहिए। आपको एक हेलमेट और वेटसूट जरूर पहननी चाहिए। साथ ही एक वॉटरप्रूफ बैग लेना चाहिए। जिसमें कुछ जरूरी दवा और पानी की बोतल भी होनी चाहिए। अपने बच्चों को इस जोखिम भरे खेल से दूर ही रखे।
राफ्टिंग करते समय क्या न करे
दोस्तों अगर आपको पानी से डर लगता है। फिर भी आप राफ्टिंग जैसे रोमांचक खेल का मजा लेना चाहते हैं। तो आपको राफ्टिंग करते समय नदी में आने वाले टेढ़े-मेढ़े रास्तों को देखकर पैनिक नही करना चाहिए। बल्कि अपने गाइड के द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। जिससे आपके अन्दर का हौशला फिर से मजबूत होगा और आप राफ्टिंग का मजा अपने दोस्तों के साथ बेहतरीन ढंग से ले पाऐगे।
Whitewater Rafting | राफ्टिंग करने की फीस
सामान्यत देखा जाए तो सभी जगह राफ्टिंग करने के लिए अलग अलग चार्ज किया जाता है। आपने अगर किसी पैकेज द्वारा राफ्टिंग के लिए शुल्क जमा किया है। तो यह कीमत अन्य कम्पनी द्वारा लगाए हुए चार्ज से कम या ज्यादा हो सकती है।
प्रति व्यक्ति यह कीमत 600 रु. से 1200 रु. तक हो सकती है। यदि आप अपने ट्रेनर के साथ अकेले ही राफ्टिंग करना चाहते हैं। तो ट्रेनर का चार्ज 2500 से 8000 रु. तक हो सकता है।
राफ्टिंग के लिए तैराकी आनी चाहिए या नही
सामान्यत: राफ्टिंग के लिए अगर आपको तैराकी नही आती है। तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह एक नाव से संबंधित खेल है। परन्तु अगर आपको तैराकी आती है। तो यह अच्छी बात है। क्योंकि अगर कोई दुर्घटना होती है। तो आप अपनी मदद स्वयं कर सकते हैं।
निष्कर्ष | White Water Rafting
इस आर्टिकल में हमनें राफ्टिंग (White Water Rafting) के बारे में विस्तृत तरह से बताया हैं, जो यात्रा को सरल और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। हमें आशा है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।
White Water Rafting से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
और पढ़े –