Best Places to Take Pictures in Tokyo: जापान की राजधानी टोक्यो अपने समृद्ध इतिहास, आधुनिक इमारतों, और शानदार नजारों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। टोक्यो जापान का सबसे आबादी वाला महानगर है। यहां पर घूमनें, खाने, खरीददारी, और रोमांच के लिए बहुत से विकल्प मौजूद हैं। आज के इस लेख में हम आपको टोक्यो के, The 8 Best Places to Take Pictures in Tokyo के बारें में विस्तारपूर्वक बताएंगे। टोक्यों में सेल्फी, और पिक्चर लेने के लिए बहुत से आकर्षक जगहें और पार्क मौजूद हैं।
बौद्ध धर्म का प्राचीन मंदिर, सेंसोजी मंदिर
टोक्यो का सेंसोजी मंदिर (Sensoji Temple Tokyo) लगभग 14,00 साल पुराना है। जो कि बौद्ध देवी कन्नन (Buddhist Goddess Kannan) को समर्पित है। इस शानदार मंदिर की वास्तुकला अतुलनीय है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर, दाएं और बाएं 2 मूर्तियां है। जो कि इस मंदिर के 2 द्वारपाल है। इन्हें इस पवित्र मंदिर का संरक्षक भी कहा जाता है। यह भव्य प्राचीन मंदिर असाकुसा जिले में स्थित है।
यह मंदिर टोक्यो का सबसे पुराना बौद्ध मंदिर (Tokyo’s oldest Buddhist temple) है। आप जैसे ही इस विशाल बौद्ध मंदिर के प्रांगण में प्रवेश करेंगें। तो आपको इसमें सुगंधित धूप की की खूश्बू आएंगी, जो आपके मन को पवित्र कर देगी। इसमें एक पांच मंजिला इमारत भी है, जिसे गोजू-नो-टू कहा जाता है। यह एक शिवालय है। अगर आप भी यहां पर इस मंदिर की सुंदरता को अपने पिक्चर में कैद करना चाहते हैं तो रात्रि का समय सबसे बेहतर है। क्योंकि रात के समय इस मंदिर को अनेक रंगो की लाइट से रोशन कर दिया जाता है। जिस कारण इसकी सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है।

इन्द्रधनुषी भोजन और स्ट्रीट वियर का स्वर्ग, हाराजुकु
हाराजुकु स्टेशन (Harajuku Station) से कुछ कदम की दूरी पर, आप एक ऐसी दुनियां में आ जाएंगे। जहां पर आप तरह-तरह के भोजन, कपडे़, जूते, बैग आदि की दुकानों की कतार देखेगें। इस जगह पर आप खुद को खरीददारी करने से जरा भी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि यह एक Flea Market है। जहां आप अपने पार्टनर संग फैशनबल कपडों (Fashionable Clothes) से लेकर जूते-चप्पल की खरीददारी अपने बजट में रहकर कर सकते हैं।
यह मार्केट देखने में इतना खूबसूरत है। कि रात के समय आप यहां पर अपने पार्टनर संग सेल्फी और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। यहां पर आप क्रेज़ी कॉटन कैंडी (Crazy Cotton Candy) को लेकर अपने सोशल मिडिया पर अपनी पिक्चर अपलोड कर दोस्तों से वाहवाही लूट सकते हैं। कांच से बना ट्रिपी मॉल (Tripi Mall) का प्रवेश द्वार, लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। क्योंकि इसमें अनेक एंगल और साइज की छवियां देखी जा सकती हैं। लोगो के बीच यह एक बढ़िया फोटो स्पॉट है। टोक्यो की यह जगह स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

आधुनिक और पारम्परिक कला का नायाब मिश्रण, असाकुसा
लोगों के बीच एक लोकप्रिय जगह जहां पर आपको प्राचीन दर्शनीय स्थल, आधुनिक कलाकृतियां और मनोरंजन के अन्य विकल्प आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप भी एक बेहतरीन फोटो स्पॉट की तलाश में हैं। तो आपको चेरी और ब्लॉसम की खुश्बू से मंत्रमुग्ध वातावरण में अपने दोस्तों और परिवार संग फोटोसूट का मजा लेना चाहिए। नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट (Nakamise Shopping Street), अपनी आधुनिक और सांस्कृतिक चीजों की खरीददारी के लिए बेहतरीन जगह है। आप यहां पर अपनी मनपसंद वस्तु को खरीद सकते हैं। अगर आप असाकुसा (Asakusa) के सभी आयामों को एक जगह खडे़ होकर देखना चाहते हैं, तो आप स्काईट्री टॉवर पर अवश्य जाएं। क्योंकि यहां से शहर के अद्भुत दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है।
सुमिदा नदी (Sumida River) की सैर आप एक बस नाव से कर सकते हैं। नदी के किनारें पर सुंदर चेरी और ब्लॉसम के वृक्ष और ऊंची इमारते हैं जो कि असाकुसा को प्राकृतिक और आधुनिक दृश्यों का एक अनूठा संगम बनाती हैं। Kimono पहनकर आप भी टोक्यों की सैर जापानी रिक्शा (Japanese Rickshaw) से अवश्य करें। यह आपको जापानी कला और संस्कृति को समझने में मदद करेगा। आप यहां की पारम्परिक पोशाक किमोनो में अपनी तस्वीरें क्लिक कर सकते हो।

दुनियां के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन का घर, शिंजुकु
टोक्यों का शिंजुकु (Shinjuku) वास्तव में दुनियां का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन (The world’s busiest railway station) है। जहां पर प्रतिदिन 2 मिलियन से अधिक लोग यात्रा करते हैं। शिंजुकु आने वाले पर्यटकों के लिए यह जगह उपहारों से भरी हुई है। यहां पर गीत, संगीत, कला, खरीददारी, रेस्तरां और अन्य चीजों की एक लम्बी कतार है। नियॉन रोशनी में जगमगाता यह शहर रात के समय एक फोटो स्पॉट बन जाता है। जहां पर आप युवाओं को साथ कैंडी बाल्स (Candy Balls) और अन्य आकर्षक चीजों के साथ सेल्फी लेते हुए देख सकते हैं। इस शहर के पास भूमिगत मॉल्स , पार्को और आधुनिक हाइटेक इमारतों की एक विस्तृत कतार मौजूद हैं। शिंजुकु को Special Wards of Tokyo भी कहा जाता है।

टोक्यों में राजसी आत्माओं के आराम की जगह, मीजी तीर्थ
मीजी श्राइन के भीतर प्रवेश के लिए आपको एक लकडी़ के विशाल प्रवेश द्वार (टोरी गेटवे) से गुजरना होगा। इस द्वारा के किनारें आधुनिक इमारतों से दूर एक घना जंगल है। आप पथरीले रास्तें से होते हुए, मीजी तीर्थ (Meiji Shrine) के अदंर जाकर यहां के सुदंर दृश्यों को देख सकते हैं। इस बडे़ से मीजी तीर्थ को आईरिस उद्यान (Iris Garden) भी कहा जाता है। इसे मीजी सम्राट (Meiji Emperor) ने डिजाइन किया था। इस बाग में कमीलया, गुलदाउदी फूलों (Chrysanthemum Flowers) की सुगंध सभी जगह महसूस की जा सकती है। टूरिस्टों के लिये यह एक बेहतरीन फोटो स्पॉट है।

दुनियां की सबसे जीवंत जगह, शिबुया
अगर आप भी टोक्यो की सबसे खूबसूरत जगहों (Most Beautiful Places Of Tokyo) की सैर करना चाहते हो, तो आपको भी शिबुया स्काई (Shibuya Sky) पर अवश्य जाना चाहिए। यहां से आप शहर के सबसे खूबसूरत नजारों को देख पाएंगे। क्योंकि यह जमीन से करीब 230 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्काई एज Shibuya’s highest corner है। जहां से आप शिबुया स्क्रैम्बल क्रॉसिंग (Shibuya Scramble Crossing) की तस्वीरों को अपने मनपसंद एंगल से कैप्चर कर सकते हैं। अगर आप भी शिबुया स्क्रैम्बल क्रॉसिंग की तस्वीर नजदीक से, या चलते-फिरते लेना चाहते हैं तो आपको रात के समय यहां पर चलते हुए फोटो लेने का मौका अवश्य ही मिल जाएंगा। यह मजेदार जगह एक लोकप्रिय फोटो स्पॉट है। जहां पर लोग चलते-फिरते, रंगीन लाइटों और लोगों की चहल-पहल के बीच फोटो लेना पसंद करते हैं।

हनामी या चेरी ब्लॉसम देखने की सर्वोत्तम जगह, ग्योएन पार्क
टोक्यो का सबसे बडा़ पार्क (Tokyo’s largest park) एक समय पर शाही परिवार (Royal Family) का एक अभिन्न अंग था। फरवरी से मार्च में यहां पर पर्यटकों की आवाजाही देखी जा सकती है। इस पार्क में आप हनामी (Hanami) या चेरी ब्लॉसम को अपनी आंखो से निहार सकते हैं। यह जगह एक बेहतरीन फोटो स्पॉट (Best Photo Spot) है। अक्सर युवा वर्ग अपने फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और अन्य सोशल एप पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी तरह, तरह की फोटो अपलोड करते रहते हैं। यहां पर आप जापान की पारम्परिक मिठाई (Traditional Sweet Of Japan), चाय और अन्य का मजा भी ले सकते हैं। Gyoen Park में वर्ष के सभी मौसम में बहार बनी रहती है। क्योंकि इसमें लगे पेडो़ को ऋतुओं के अनुसार ही लगाया गया है।

शहर की शान बडा़ता, टोक्यो टावर
टोक्यो टॉवर, टोक्यो की शानदार संरचनाओं में से एक है। जो कि पूरे टोक्यो को उच्चतम बिंदु से देखने के लिए एक बढ़िया प्लेटफार्म प्रदान करता है। यह टॉवर तीन हिस्सों (3 Parts) में बटा हुआ है। आप यहां से रात के समय का सुदंर दृश्य भी कैप्चर कर सकते हैं। Tokyo Tower को विशेष अवसरों पर रंग-बिरंगी नियॉन रोशनी (Colorful Neon Lights) से अलग-अलग कलाकृतियों से सजाया जाता है।

सारांश
फूलों, नदियों, गगनचुंबी इमारतों और जंगलों के दृश्यों की पेशकश करता टोक्यो, एक अद्भुत जगह हैं। जहां पर आप अपने सभी शौक को पूरा कर सकते हैं। यहां के हनामी या चेरी ब्लॉसम के फूल (Cherry Blossom Flowers) हो, गगनभेदी इमारतें (Skyscrapers), स्ट्रीट मार्केट (Street Market) फोटोसूट (Photoshoot) के लिए एक बेहतरीन पृष्ठभूमि तैयार करते हैं।
आज के इस लेख में हमनें The 8 Best Places to Take Pictures in Tokyo के बारें में कवर किया है। अगर आपके भीतर भी फोटोग्राफी का जुनून है तो आपको भी टोक्यो की इन जगहों पर अवश्य जाना चाहिए।
और पढ़े
10 अद्भुत Ugly Fish जो आपको वाहवाह करने पर मजबूर कर देगी
जानिए दुनिया की 10 सबसे अजीब मछलियाँ जिनके होंठ बड़े हैं
FAQ
- टोक्यो में स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए सबसे आकर्षक स्थान कौन-से है?
- टोक्यो में स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए शुइबुया क्रॉसिंग, नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट सबसे लोकप्रिय जगहें हैं।
- क्या आप टोक्यो में तस्वीरें लेने के लिए बेहतरीन स्थान मौजूद हैं?
- टोक्यो में बहुत से आकर्षक स्थान मौजूद है, जहां पर आप अपनी फोटोग्राफी का शौक पूरा कर सकते हैं।
- जापान में का सबसे लोकप्रिय फोटो स्पॉट कौन सा है?
- काबुकीचो गेट, टोक्यो टावर जापान के सबसे लोकप्रिय फोटो स्पॉट हैं।