Christmas Events Near Me 2023:क्रिसमस ईसाई धर्म मानने वाले लोगों का पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को दुनिया में बडे़ धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग सांता क्लोज बनकर बच्चों को मिठाईयां और गिफ्ट्स बांटते हैं।
क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?
Why is Christmas celebrated? प्रभु यीशु मसीह का जन्म 25 दिसबंर को हुआ था। इस दिन के बारें में ऐसी मान्यता है कि मरियम नाम की महिला को एक स्वप्न आया था। जिसमें भगवान ने एक भविष्यवाणी करके बताया कि वह जिस बच्चे को जन्म देगी। वह बच्चा जगत कल्याण के लिए जन्म लेगा।
भविष्यवाणी (Prediction) के बाद वह महिला गर्भवती हुई और गर्भावस्था के समय बेथलहम में रहना पडा़। कहा जाता है कि गर्भावस्था के आखिरी समय में उसे एक बार रात्रि (Night) के समय कोई जगह नही मिली तो वह एक ऐसी जगह रूकी जो कि पशुपालन की जगह थी। वहा पर उसने एक सुन्दर बालक को जन्म दिया।
इस जगह से कुछ दूरी पर कुछ चरवाहों के झुण्ड के पास ईश्वर ने इंसान (Human) का रूप धारण कर चरवाहों से कहा कि जगत कल्याण करने वाले बालक का जन्म हुआ है। आपको भी इस जगह पर जाकर उससे मिलना चाहिए। देखते ही देखते उस नन्हें बालक (Little Boy) को देखने के लिए भीड़ लग गयी।
क्रिसमस डे से जुड़े देशों के कुछ रोचक तथ्य
भारत | India
भारत में इस त्यौहार को बडे़ धूम-धाम से मनाया जाता है। यहा पर सुंदर झाकियां और चर्चों को लाइट्स व कैड्लस द्वारा सजाया जाता है। भारत में क्रिसमस ट्री को लाइट्स, गिफ्ट, और खिलौनों द्वारा सजाया जाता है। इस दिन सभी बच्चें बेसब्री से सांता के आने का इंतजार करते हैं।
जापान | Japan
जापान में क्रिसमस डे पर यहां के लोग बहुत ही मजेदार काम करते हैं। इस दिन जापान के लोग सारा दिन मजे से अपने लिए पार्टनर की तलाश करते हैं। अगर उन्हें उनके पंसद का पार्टनर मिल जाता है। तो वे उसके साथ डेट पर जाते हैं, और उसके साथ क्रिसमस को बडे़ उत्साह से मनाते हैं। परन्तु अगर किसी को पार्टनर नहीं मिलता है, तो वे लोग कहीं न जाकर आराम से सो जाते हैं, या फिर टीवी देखते हैं।
ऑस्ट्रिया | Austria
ऑस्ट्रिया के लोग क्रिसमस को एक अजीब ढ़ग से मनाते हैं यहां पर इस दिन शरारती बच्चों को डराया जाता है। बदमाश बच्चों को सबक सिखाने के लिए इस दिन बडे़ लोग एक डरावने भूत की तरह अपना वेश बनाते हैं, और बच्चों को उनकी गलतियां सुधारने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्पेन | Spain
स्पेन के निवासियों के लिए यह दिन बहुत ही खास है। क्योंकि इस दिन यहां पर एक लॉटरी का आयोजन किया जाता है। जिसे एल गार्डो नाम से जाना जाता है। जिसे मोटी रकम भी कहते हैं। इस लॉटरी में 2 बिलियन की राशि बांटी जाती है।
मेक्सिको | Mexico
मेक्सिको में क्रिसमस डे को बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। यहां के निवासी इस दिन जड़ वाली सब्जियों से तरह-तरह की आकृतियां बनाते हैं, और अपने घर को सजाते हैं ।
यूक्रेन | Ukraine
यूक्रेन में क्रिसमस डे पर यहां के निवासी बहुत अजीब ढ़ग से अपने घर और क्रिसमस ट्री को मकडी़ के जालों से सजाते हैं, यहां के लोग स्वादिष्ट अष्ट तरह के पकवान बनाएं जाते हैं।
फ्रांस | France
फ्रांस में क्रिसमस डे के दिन एक अजीब प्रथा चली आ रही है। यहां के लोग क्रिसमस के दिन जूते को चिमनी पर लटकाकर विश मांगते हैं। उनका मानना है कि इस दिन जूते में अपनी विश वाली पर्ची रखने से सांता आकर उनकी विश जरूर पूरा करेगा।
क्रिसमस पर क्या होता है?
What happens on Christmas? इस दिन का सभी बच्चे बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन सभी बच्चे मिलकर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। घर के बडे़ लोग तरह-तरह की मिठाइयां, केक और चाॅकलेट बच्चों के लिए बनाते हैं। बहुत से लोग इस दिन अपने पार्टनर के साथ बाहर कैंडल लाइट डिनर पर जाते हैं।
यह भी पढ़े-
Best Skincare Products: यात्रा के शौकीनों के लिए सौंदर्य सर्वोत्तम के उत्पाद