Temple Tx: आज का यह लेख एक ऐसी ही बेहतरीन जगह को कवर करता है। जहां पर आप मनोरंजन से लेकर, स्वादिष्ट भोजन, एडवेंचर, खरीददारी और अन्य पसंदीदा कार्य कर सकते हैं। आप Temple Tx की सड़को पर पैदल चलते हुए वाइन और क्राफ्ट बियर की चुस्की ले सकते हैं। आइए जानतें है इस छोटी सी जगह के बारें में विस्तारपूर्वक-
Temple Tx
यह शहर लिटिल नदी के किनारे बसा है। इस शहर को 1880 में गल्फ, कोलोराडो और सांता डे रेलरोड के द्वारा स्थापित किया गया था। क्या आप जानते हैं, कि इस शहर का नाम रेलरोड इंजीनियर बीएम टेम्पल के नाम पर रखा गया था। इस शहर में 1880 में अनेक immigrant लोग आकर बस गये, आप यहां के एक म्यूजियम में चेक समुदाय के लोगों के 18,000 से भी ज्यादा किताबों को पड़कर उनके बारें में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आप इस शहर के इतिहास को और बारीकी से समझने के लिए पायनियर म्यूजियम जा सकते हैं। इस शहर की राजधानी को खेल और मनोरंजन की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां पर लॉन्गहॉर्न विश्वविद्यालय, ऑस्टिन मैराथन, रोडियो ऑस्टिन और बहुत सारी जगहों को देखने जा सकते हैं।
What is special about Temple Texas?
आज यह शहर लोगों से खचाखच भरा रहता है। क्योंकि यहां पर बाकी शहरों से अधिक परिवहन की सुविधा मौजूद है। यह शहर डलास, ह्यूस्टन और सैन एंटोनियो जैसे शहरों के नजदीक है। आप यहां पर 2 से 3 घण्टों में पहुंच सकते हैं।
Temple TX में रहना कैसा लगता है?
टेंपल टैक्सा शहर किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन स्थान है। क्योंकि यहां पर नौकरी से लेकर अन्य प्रमुख चीजें बडी़ आसानी से मिल जाती है। यह शहर अल्ट्रा-हिप ऑस्टिन और अन्य महानगरों से जरा सी दूरी पर स्थित है। आप इस शहर में अच्छे वातावरण का भी मजा लें सकते हैं।
Things to do In Temple Texas
टेम्पल टैक्सा में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें जहां आपको भी अकेले या परिवार संग घूमने अवश्य जाना चाहिए।
Belton Lake
सुहावने मौसम में Belton Lake की सैर करना एक बेहतरीन कार्य है। लेक के किनारें सूरज की हल्की धूप का आनंद, पक्षियों की मधुर ध्वनि और झील में तैराकी बहुत ही रोमांच से भरा सफर है। बेल्टन लेक पर आप अपने परिवार संग एक बेहतरीन समय को इंजॉय कर सकते हैं।

Temple Railroad & Heritage Museum
यह रेल म्यूजियम टेम्पल, टेक्सास के ऐतिहासिक सांता फ़े डिपो में बना है। इसमें अनेक तरह की रेलवे से सम्बन्धित अनेक जानकारियां प्राप्त करी जा सकती हैं। आप यहां पर शिक्षा कार्यक्रम, इवेंट रेंटल, स्कूल टूर, जैसे कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

Summer Fun Water Park
बेल्टन लेक के नजदीक बना यह समर फन एक वॉटर पार्क बच्चों के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस पार्क में 3 बडी़ वॉटरस्लाइड्स मौजूद है जिसमें बडे़ और बच्चै पानी का मजा लेते हैं। गर्मियों के समय यह पार्क स्थानीय लोगों के लिए एक बेहतरीन ठंडी जगह है। जहां वे अपने बच्चों के साथ इंजॉय करने आते हैं।

Places to stay
टेम्पल टैक्सा आपको ठहरने के लिए एक बेहतरीन कम्फर्ट ज़ॉन का एहसास कराता है। आप यहां पर अपने हिसाड से Low to High Budget का रूम लेकर कुछ समय आराम कर सकते हैं। यहां पर रूकने के लिए कुछ बेहतरीन होटल-
1. Econo Lodge Temple
2. Red Roof Inn Temple
3. American Inn Temple Texas
4. Hilton Garden Inn Temple Medical Center
Nearby places Temple Tx
Round Rock
टेक्सास की राजधानी Round Rock सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यहां पर आप गगनचुंबी इमारतों की एक श्रृंखला देख सकते हैं। इन इमारतों को देखकर यहां की इकॉनोमी का एक अच्छा खासा आईडिया लगाया जा सकता हैं। इस शहर में 3 कृत्रिम झीलें हैं लेडी बर्ड झील (टाउन लेक), ऑस्टिन झील, लेक वाल्टर ई. लॉन्ग है। यहां पर अक्सर लोग पैडलबोर्ड , कयाक , डोंगी , ड्रैगन नौकाओं की सवारी करनें आते हैं।

Dallas
यह अमेरिका का 9वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। यहां पर कैड्डो , तवाकोनी , विचिटा , किकापू और कोमांचे जैसी जनजांतियां रहती हैं। यह शहर 21000 एकड़ भूमि पर बने 406 पार्को का रखरखाव भी करती है। आप इस शहर में कैटी ट्रेल, बाइकिंग और जॉगिंग ट्रेल्स पर मजे कर सकते हैं। आप यहां पर बने पार्को में स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, प्ले स्लैब, टेनिस कोर्ट का आदि का मजा ले सकते हैं।

Waco
यह ब्रेज़ोस नदी के किनारे बसा एक आबादी वाला शहर है। यह शहर पुराने समय में विचिटा भारतीय जनजाति का निवास स्थल था, वे लोग यहां पर मक्का, सेम, कद्दू और खरबूज़े की फसलें किया करते थे। यहां पर आप मैमथ राष्ट्रीय स्मारक, पुरातत्व स्थल और संग्रहालय को भी देख सकते हैं। इस शहर में वाको सस्पेंशन ब्रिज , डॉ. पेपर संग्रहालय , वाको मैमथ राष्ट्रीय स्मारक , बायलर यूनिवर्सिटी , वाको हिप्पोड्रोम, कैमरून पार्क , टेक्सास रेंजर हॉल ऑफ फेम एंड म्यूजियम जैसी बजहतरीन जगहें हैं।

मंदिर में करने लायक चीज़ें
टेम्पल टेक्सास में घूमनें-फिरने के लिए कुछ बेहतरीन स्थान मौजूद हैं जहां आप पैदल यात्रा से लेकर फिशिंग और तैराकी का भी आनंद ले सकते हैं।
मंदिर रेलमार्ग और विरासत संग्रहालय
ट्रैनों के बारें में जानकारी उपलब्ध करवाता यह म्यूज़ियम एक अच्छी जगह हैं। यहां पर रेलवे से जुडे़ अनेक सामान और जानकारियां मौजूद हैं। यह जगह बच्चों और बडो़ के लिए एक लोकप्रिय स्थानो में से एक है।

चेक विरासत संग्रहालय और वंशावली केंद्र
चेक लेख और लोगों की कहानियों का संग्रह को संरक्षित करता Czech Heritage Museum and Genealogy Center संग्राहलय देखने लायक जगह है। आप यहां पर टैरोक कार्ड खेल सकते हैं। अगर आपको टैरोक कार्ड खेलना नहीं आता है, तो आप यहां पर टैरोक कार्ड की क्लासिस भी ले सकते हैं।

मिलर स्प्रिंग्स पार्क
प्रकृति के बीच में घूमना दिल और दिमाग को शांत करने वाला एहसास है। आप Miller Springs Park पार्क में गीत गाते हुए सड़क पर चल सकते हैं, या फिर किसी छतरी के नीचे बैठकर कुछ खा सकते हैं। अगर आप फिशिंग के शौकीन हैं, तो आप यहां पर फिशिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

3 टेक्सन्स वाइनरी
अपनी यात्रा में कुछ पल आराम करना हो तो आपको भी 3 Texans Winery की ओर रूख करना चाहिए। क्योंकि आप यहां पर अपने पार्टनर या दोस्तों संग बेहतरीन वाइन का मजा ले सकते हैं। यहां का स्टाफ बहुत ही मिलनसार है, वे अपने कस्टमर से बहुत ही politely बात करते हैं। अगर आप भी एक बार यहां आते हैं। तो आपका भी मन बार-बार यहां आने को करेगा।

लायंस जंक्शन फैमिली वॉटर पार्क
गर्मियों के मौसम में खचाखच भरा Lions Junction Family Water Park वाटर पार्क किसी पिकनिक हॉटस्पाट से कम नहीं मालूम पड़ता। इस पार्क में अनेक तरह की वाटर एक्टविटी का मजा लिया जा सकता हैं। यहां पर 2 बडी़ और छोटी ट्यूब स्लाइड भी मौजूद हैं। वास्तव में आलसी नदी में इंजॉय करना मजेदार अनुभव है। यह जगह परिवार के संग मजे करने के लिए एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है।

वेस्ट टेम्पल पार्क
एक ऐसी जगह जहां बच्चे अपने उम्र के बाकी बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती कर सकते हैं। बच्चों के खेलने के लिए यहां पर अनेक तरह के उपकरण मौजूद हैं। आपके बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए West Temple Park पर स्प्लैश पैड, खेल का मैदान, बास्केटबॉल कोर्ट, सॉकर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह जगह दौड़ने, उछल-कूद, और अन्य तरह की एक्टिविटी करने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

फ्रायर्स क्रीक ट्रेल
Friars Creek Trail पैदल चलने के लिए एक बेहतरीन सड़क है। अगर आप भी कार, टैक्सी और अन्य चीजों में सफर कर ऊब गये हैं, तो यह जगह आपके लिए बहुत ही बढ़िया है। क्योंकि आप यहां पैदल यात्रा करने के साथ-साथ साइकिल सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप अगर रूक कर कुछ देशी जीव-जंतुओं के साथ सूकून के पल बिताना चाहते हैं। तो आप यहां बनी बेंच पर आराम से जीव-जंतु एवं प्रकृति की सुंदरता को निहार सकते हैं।

टेम्पल बाइबिल चर्च
यह एक धार्मिक स्थल है। जहां पर आप कुछ देर रूक कर God को याद कर सकते हैं। यहां पर समय-समय पर बहुत से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। यह पवित्र चर्च बाइबिल को जानने के लिए बेहतरीन स्थानों में से एक हैं। आप भी अगर Temple TX की यात्रा कर रहें हैं, तो आपको भी एक बार Temple Bible Church जरूर जाना चाहिए।

व्हिसल स्टॉप पार्क
आप भी अपने 5-6 वर्ष के बच्चों के साथ टेम्पल टेक्सास की सैर कर रहे हैं तो Whistle Stop Park आपके बच्चों के कुछ देर आराम या मौज-मस्ती करने के लिए एक बढ़िया स्थान है। आपके बच्चे यहां पर अनेक तरह के खेलने वाले उपकरणों के साथ कुछ समय इंजॉय कर सकते हैं। वाकई इस पार्क का वातावरण बच्चों के लिए काफी बढ़िया है।

Temple Tx के सेल्फी स्पॉट
परिवार संग अच्छे मूवमेंट्स हो या दोस्तों संग मस्ती आप इन सबको अपने कैमरे से टैम्पल टैक्सा की इन बेहतरीन जगहों पर कैप्चर कर सकते हैं।
ट्रेनो पिज़्ज़ेरिया और टैपरूम (Treno Pizzeria & Taproom)
Treno Mural वास्तव में एक सैल्फी स्पॉट है। यहां पर अक्सर लोग अपने दोस्तों और परिवार संग ढेर सारी सेल्फियां लेने आते हैं। आप यहां पर अपनी पसंदीदा दीवार के साथ सेल्फी ले सकते हैं, या फैमली फोटोसूट भी करवा सकते हैं।

मंदिर रेलमार्ग और विरासत
ATSF डीजल लोकोमोटिव मॉडल HH600 स्विच इंजन एक बेहतरीन सेल्फी स्पॉट में गिना जा सकता है Temple Railroad and Heritage बच्चों से लेकर बडो़ तक के लिए एक पसंदीदा जगह है। इस डीजल इंजन को 1937 में बनाया गया था।

रॉकिन रेमन
शहर का बेहतरीन रेस्ट्रोरेंट Rockin Ramen जहां पर आप स्थानीय खाने का मजा लेने के साथ-साथ दीवारों पर बनी आकर्षक पेंटिंग के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

सारांश
आज के इस लेख में Temple Tx शहर के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है। आप इस शहर में कहा रह सकते हैं? कहा जा सकते हैं? और कौन सी गतिविधियाँ कर सकते हैं से जुडी़ अनेक चीजों की जानकारी दी गयी है। टेम्पल टेक्सास के बारें में ओर जानने के लिए हमें मेल करें।