Japan City: जापान के नगोया (Nagoya Japan) में आप नये और पुराने चीजों के मिश्रण को देख सकते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के दौरान, इस शहर की खूबसूरती खराब हो गई पर समय के साथ इस शहर का पुनर्निमाण किया गया। आज इस शहर में अनेक आधुनिक और ऐतिहासिक इमारतों (Modern And Historical Buildings) को देखा जा सकता है।
नगोया में घूमनें योग्य स्थान (Places To Visit In Nagoya)
पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए इस जगह को बढ़ी सावधानी पूर्वक डिजाइन किया गया है। आप यहां पर रंग-बिरंगी रोशनी (Colorful Lights) और नियान लाइट (Neon Lights) वाले स्ट्रीट मार्केट (Street Market) को देखा जा सकता हैं। आप सब वे के सफर का मजा लें सकते हैं साथ ही आप यहां अनेक सेल्फी स्पॉट (Selfie Spot), फूड स्पॉट (Food Spot), स्ट्रीट मार्केट (Street Market), और अन्य खूबसूरत जगहों की सैर कर, नगोया (Nagoya) की खूबसूरती में खो सकते हैं।
तोकुगावा कला संग्रहालय
तोकुगावा कला संग्रहालय या टोकुगावा कला संग्रहालय (Tokugawa Art Museum) देखने के लिए एक बढ़िया जगह है आप इसके भीतर जाकर अनेक प्राचीन चीजों को देख सकते हैं। यह एक निजी संग्राहलय (Private Museum) है जिसे 1935 में खोला गया था। इसके भीतर आप 12,000 से भी ज्यादा दुर्लभ (Rare) और प्राचीन वस्तुओं (Antiques) को देख सकते हैं। म्यूजियम परिसर (Museum Complex) के भीतर आप तलवारें (Swords), कवच (Armor) , नोह पोशाक (Noh Costumes) और मुखौटे (Masks), लाह फर्नीचर (Lacquer Furniture), चीनी और जापानी चीनी मिट्टी की चीज़ें, सुलेख, और चीनी सांग (Chinese Sang) और युआन राजवंशों की पेंटिंग (Yuan Dynasties Paintings) और अन्य कलाकृतियों को देख सकते हैं।
इस संग्रहालय के भीतर द टेल ऑफ़ जेनजी (The Tale of Genji) के हाथ से बनें कई स्क्रॉल (Many Scrolls Made By Hand) मौजूद हैं। यह उपन्यास दुनिया का प्रथम सचित्र उपन्यास (Novel The World’s First Illustrated Novel) है। आप यहां पर जापान नोह थिएटर (Japan Noh Theater) और पारंपरिक चाय घर (Traditional Tea House) की छवि को भी देख सकते हैं। यह म्यूजिम बच्चों के अच्छे विकास और उनकी शैक्षिक प्रगति (Educational Progress) के लिए एक बढ़िया स्थान है। म्यूजियम के गार्डनों (Museum Gardens) को जेन उद्यानों से सजाया (Decorated With Zen Gardens) गया है। इन गार्डन में अनेक समारोह के साथ, अन्य प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।

टोयोटा ऑटोमोबाइल संग्रहालय
ऑटोमोबाइल (Automobile) के बारें में अगर आपकी भी अधिक रूचि है तो आप यहां के टोयोटा स्मारक ऑटोमोबाइल संग्रहालय उद्योग (Toyota Memorial Automobile Museum Industry) की ओर जा सकते हैं इस संग्रहालय में दुनियां की बेहतरीन कारों (World’s Best Cars in Museum) से लेकर उनके पार्ट का संग्रह मौजूद है। इसमें विशेष तौर पर जापान की कार (Japanese Cars), यूरोपों की का (European Cars), अमेरिका की कार (American Cars) आदि से रिलेटिड बहुत जानकारी और पार्ट मौजूद हैं। इसे 1989 को बनाया गया था। इसके भीतर लगभग 120 ऑटोमोबाइल का कलेक्शन मौजूद है। म्यूजियम के भीतर पहली गैसोलीन-चालित कार (First Gasoline-Powered Car) मौजूद है। जो कि लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। यह संग्राहलय दुनियां में ऑटोमोबाइल (Automobiles in Museum World) के महत्व के बारें में जानकारी देता है।

हिगाशियामा चिड़ियाघर और बॉटनिकल गार्डन
परिवार के साथ आप हिगाशियामा चिड़ियाघर और बॉटनिकल गार्डन (Higashiyama Zoo and Botanical Garden) का दौरा कर सकते हैं। आप इसके भीतर जंगली जानवरों को करीब से देख सकते हैं। 1937 में बना यह चिड़ियाघर, एशिया के सबसे बड़े चिड़ियाघरों (Asia’s Largest Zoos) में गिना जाता है। इस चिड़ियाघर के भीतर ध्रुवीय भालू (Polar Bears), शेर (Lions), बाघ (Tigers), हाथी (Elephants), जिराफ (Giraffes), कोआला (Koalas), पक्षी (Bird), मछली (Fish) और कई अन्य दुर्लभ जीव (Many Other Rare Creatures) शामिल हैं। इसमें आप अवलोकन डेक (Observation Deck) और 100 मीटर ऊंचे रेस्तरां में बैठकर शानदार दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
इस गार्डन के वनस्पति उद्यान (Botanical Garden) में आप चेरी (Cherry) के लगभग 3,000 पेड़ो को भी देख सकते हैं। इस उद्यान में पारम्परिक जापानी उद्यान (Traditional Japanese Garden), अंग्रेजी शैली का बगीचा (English-Style Garden), ग्रीनहाउस (Greenhouse) और कीटभक्षी उद्यान (Insectivorous Garden)देखने योग्य जगहें हैं। जहां आप प्रकृति के अनेक जीवों और वनस्पतियों को भ्रमण करते देख सकते हैं। इस गार्डन के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए आप वर्ष में किसी भी समय आ सकते हैं परंतु चेरी के फूल वाला मौसम (Cherry Blossom Season) बहुत सुहावना होता है। इस मौसम में बहुत से लोग अपने बच्चों और परिवार संग। फूलों के बीच बैठकर पिकनिक मनाने आते हैं।

त्सुरुमाई पार्क
चेरी ब्लॉसम के मौसम का आनंद आप त्सुरूमाई पार्क (Cherry Blossom Season in Tsurumai Park) में ले सकते हैं। यह पार्क लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मार्च और अप्रैल में पार्क के भीतर लोगों की चहल-पहल नोटिस की जा सकती हैं। पार्क के भीतर लोग अपने परिवार और दोस्तों संग बीयर और अन्य जापानी व्यंजनो (Beer and Other Japanese Delicacies) का मजा लें सकते हैं। पार्क के अंदर लोग चेरी ब्लॉसम के पेड़ो (Cherry Blossom Trees) के नीचे अपनी जगह को रिजर्व करने के लिए अपनी रंग-बिरंगी सीट को फैलाकर उस पर अपना नेम कार्ड भी रख देते हैं। कई लोग यहां अपनी पारम्परिक पोशाक को पहनकर (Wearing Traditional Attire), परिवार व दोस्तों (Family and Friends) संग फोटोसूट (Photoshoot) और सेल्फी (Selfie) लेते हैं।

नागोया टीवी टॉवर
जापान का टोक्यो टॉवर (Tokyo Tower of Japan) दुनियांभर में फेमस है पर क्या आप जानते हैं कि जापान के अधिकांश शहरों में एक टीवी टॉवर (Tv Tower) को बनाया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि आप इन टीवी टॉवर से शहर के खूबसूरत नजारों को 360° (Beautiful Views of The City From The TV Tower) के एंगल से देख सकते हैं। नगोया टॉवर के बारें में कहा जाता है कि यह जापान का सबसे पुराना टीवी टॉवर है।
नगोया का टीवी टॉवर, पेरिस के एफिल टॉवर पर (At The Eiffel Tower In Paris) आधारित है। टॉवर की 100 मीटर ऊंची बालकनी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप नगोया शहर में किसी बेहतरीन फोटो स्पॉट (Best Photo Spots In Nagoya City) की तलाश कर रहें हैं तो यह जगह फोटोसूट और सेल्फी के लिए सबसे बेहतरीन स्थान हैं। जहां से आप नगोया की सुंदरता को अच्छे से कैप्चर कर सकते हैं।

नागोया ग्रैंड सूमो टूर्नामेंट
अगर आप भी सूमों रैसलिंग (Sumo Wrestling) देखने के शौकीन हैं तो आप जुलाई में होने वाले नागोया ग्रैंड सूमो टूर्नामेंट (Nagoya Grand Sumo Tournament) या होनबाशो (Honbash) का आनंद ले सकते हैं। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए लोगों के बीच काफी पागलपन देखा जा सकता है। होनबाशो देखने के लिए, जापान के नगोया में अनेक लोग देश-विदेश से आते हैं। इस प्राचीन खेल का आयोजन लगभग शिंटो काल (Shinto Period) से माना जाता है। यह शानदार खेल जापान की संस्कृति का एक अहम भाग है। इस टूर्नामेंट को लगभग 15 दिनों तक चलाया जाता है। साथ ही यह साल में 6 बार आयोजित किया जाता है। इस खेल के खत्म होने पर तुरंत उठकर जाना अशिष्टता का प्रतीक माना जाता है।

टोगंजी मंदिर
इस मंदिर (Toganji Temple) का निर्माण लगभग 1532 में सोतो जेन सम्प्रदाय (Soto Zen Sect) के ओडा नोबुयुकी (Oda Nobuyuki) के आदेश पर किया गया था। आज के समय यह जापान के नगोया शहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (A Popular Tourist Destination in Nagoya City, Japan) बन गया है। मंदिर के भीतर का परिवेश, बाहरी परिवेश के एकदम विपरीत है। जिस कारण आप यहां पर असीम शांति का अनुभव कर सकते हैं। मंदिर के भीतर 15 मीटर बनी दाइबुतु या बुद्ध प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। इस मूर्ति का रंग गहरे हरे रंग का है। मंदिर के भीतर एक विशाल लकड़ी मौजूद है। जिसके पीछे की यह कहानी है कि इस बड़ी सी लकड़ी को छूने मात्र से, सभी बीमारी का इलाज और शरीर की अशुद्धियां पूर्णत नष्ट हो जाती है।
बेनज़ाइटन महोत्सव (Benzaiton Festival) के समय देश-विदेश से लोग और एटंरटेनमेंट जगत (Entertainment World) से अनेक प्रसिद्ध हस्तियां, इस महोत्सव का हिस्सा बनने आते हैं। क्योकि इस महोत्सव में ज्ञान की देवी मां सरस्वती (Mother Saraswati, Goddess of Knowledge) की पूजा-अर्चना की जाती है।

सारांश
जापान का नगोया एक बेहतरीन जगह हैं, जहां पर आप जी भर कर मजे कर सकते हैं। शहर में आप जापानी व्यंजनो की विस्तृत श्रृंखला का मजा लें सकते हैं। रंग-बिरंगे मोमोज़ मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। आज के इस लेख में हमनें नगोया (Nagoya) में घूमनें के बेहतरीन जगहों के बारें में बताया है।
और पढ़े
Bukchon Hanok Village में शानदार जगहें जहां आप अपना समय बिता सकते हैं
Bukhansan National Park में घूमने के दौरान ध्यान देने योग्य कुछ जरूरी चीजें
जानें फूलों के प्रधानमंत्री Peonies की रंग-बिरंगी दुनिया के बारे में
जापान का एक अनोखा पार्क जहां आप खुद में ही खो जाएँगे
Sapporo शहर की सबसे शानदार जगहें जो आपको वहां रुकने के लिए मजबूर कर देंगी