जानिए ट्रैवलर्स के लिए टॉप 10 Flower Fields के स्पॉट्स

Related Articles

क्या आप भी शहर की भीड़भाड़ से परेशान होकर किसी खूबसूरत जगह की सैर करना चाहते हैं तो आपको भी लदंन में मौजूद पुष्प उद्यानों का दौरा करना चाहिए। इससे आपके मन में फूलों की तरह एक सुगंध भर जाएंगी। आप इन खूबसूरत फूलों के बीच आकर खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। लदंन में देखने के लिए वैसे तो बहुत कुछ है पर यहां पर फूलों के मौसम में अनेक तरह के फूल महोत्सवों का आयोजन किया जाता है। जिसमें यहां के बहुत से युवा और बुजुर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आइए चलते हैं Flower Fields Near Me की तलाश में- 

सिसिंगहर्स्ट कैसल गार्डन

लदंन का सिसिंगहर्स्ट कैसल गार्डन (Sissinghurst Castle Garden, London) देखने में बहुत ही खूबसूरत है। आप भी अगर कुछ नया खोजना चाहते हैं। तो आपको इस गार्डन में अवश्य आना चाहिए। क्योंकि यहां पर मौजूद रंग-बिरंगे फूल, एक मनमोहक दृश्य की पेशकश करते हैं। लदंन का यह गार्डन प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग ( Paradise For Nature Lovers) है। जहां पर देश-विदेश से अनेक पर्यटक फूलों से भरे गार्डन को देखने आते हैं। इस खूबसूरत गार्डन में फूलों की अलग-अलग पत्तियां मौजूद है। जिन्हें आसमान से देखने पर लाल, हरी, नीली, बैंगनी और अन्य रंगो की चादर नजर आती है। इंग्लैंड (England) के इस खूबसूरत बगीचें में आप बकाइन (Lilac), ग्लेडियोलस (Gladiolus), डहलिया (Dahlia) और एनीमोन के फूलों (Anemone Flowers) के बीच कुछ अद्भुत  समय बिता सकते हैं। 

Sissinghurst Castle Garden, London
Image Credit: Google

पशले मैनर गार्डन, ईस्ट ससेक्स

इग्लैंड का यह ऐतिहासिक गार्डन बहुत ही शांत और मनोरम है। जहां पर आप फूलों के लुभावने दृश्यों को तस्वीरों में हमेशा के लिए कैद कर सकते हैं। आप जब भी इस गार्डन के भीतर अपनी नजरों को चारों ओर दौडा़येगें तो आपको मंत्रमुग्ध करने वाले फूलों के दृश्य दिखाई देगें। पशले मैनर गार्डन (Pashley Manor Gardens) 11 एकड़ भूमि में फैला है। इस सुदंर पुष्प उद्यान (Beautiful Flower Garden in London) में अनेक तरह की फूलों की प्रजातियां मौजूद है। जिसकी सुगंध आप यहां पर हमेशा महसूस कर सकते हैं साथ ही सबसे दिलचस्प यहां का वसंत ऋतु (Spring season) के समय होने वाला ट्यूलिप महोत्सव (Tulip Festival) है। 

Pashley Manor Gardens
Image Credit: Google 

मोटिसफोंट, हैम्पशायर

गुलाबों की एक खूबसूरत दुनियां  (Beautiful World of Roses) जहां पर मौजूद अनेक तरह के फूल गुलाब जैसे दिखते हैं। गुलाब प्रेमियों (Rose Lovers) के लिए यह जगह प्रकृति का एक खूबसूरत उपहार है। जिसकी जितनी सराहना की जाएं उतनी कम है। मोटिसफोंट (Mottisfont, Hampshire) में आप गुलाब और गुलाब जैसे अन्य पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियों (Rare Species of Flowers) को करीब से देख सकते हैं। इसमें मौजूद गुलाब की कुछ प्रजातियां तो इतनी दुर्लभ हैं कि वर्ष में सिर्फ एक बार ही खिलती हैं। जिन्हें देखने के लिए बहुत से देश-विदेशी आगतुंको का आना जाना लगा रहता है।  

Mottisfont, Hampshire
Image Credit: Google 

बेथ चैटो गार्डन, एसेक्स

पौधों का सबसे बढ़िया संग्रह बेथ चैटो गार्डन (Beth Chatto Gardens) में मौजूद है। इस गार्डन को बेथ चैटो के पौधे और उद्यान (Beth Chatto’s Plants & Gardens) के नाम से भी जाना जाता है। आम लोगों के लिए यह वर्षभर खुला है। इंग्लैंड के इस खूबसूरत उद्यान को राष्ट्रीय विरासत सूची (England National Heritage List) में भी स्थान दिया गया है। इस जगह पर प्रतिवर्ष लगभग 100,000 पौधों का जन्म होता है।

आपको बता दें तो आप यहां पर घूमनें के अलावा अपने मनपसंद पौधों की खरीददारी भी कर सकते हैं। लगभग 7 एकड़ भूमि पर फैले इस फूलों के बगीचे में, आगंतुक सूचना केंद्र (Information Center) के साथ ही, चाय कक्ष (Tea Room), उपहार की दुकान (Gift Shop) और पौधों की नर्सरी (Plant Nursery) भी है। जहां बैठकर आप फूलों के बारें में अधिक जानकारी जुटा सकते हैं। और लदंन में अगर आप Flower Fields Near Me की खोज कर रहे थे। तो यह जगह सबसे बढ़िया है। क्योंकि यहां पर अनेक रंगों, अनेक प्रजातियों के पुष्प पौधों के साथ ही अन्य पौधों का भी एक बढ़िया संग्रह मौजूद (Rare Collection of Flowers) है। 

Beth Chatto Gardens
Image Credit: Google

विंकवर्थ अर्बोरेटम

विंकवर्थ अर्बोरेटम (Winkworth Arboretum) 38 हेक्टेयर में फैला प्राकृतिक बगीचा (Natural Garden) है। जिसमें पौधों और झाड़ियो की बहुत ही खूबसूरत और दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। इस बगीचे का निर्माण 20वीं सदी में स्थानीय डॉक्टर विल्फ्रिड फॉक्स (Doctor Wilfrid Fox) ने सन् 1938 से शुरू किया। विंकवर्थ वसंत के मौसम में बहुत ही खूबसूरत स्थान बन जाता है। जहां पर आप पैदल चलते हुए अनेक पुष्पों को निहार सकते हैं या फिर अपने पालतू पशु के साथ पैदल ट्रेल (Walking Trail) पर चलते हुए पिल्ला झील पर भ्रमण (Pilla Lake Tour) कर सकते हैं। वास्तव में यह स्थान किसी खूबसूरत कल्पना जैसा प्रतीत होता है। जिसमें आकर बस यहीं पर डूब जाने का मन करता है। शरद ऋतु (Winter Season) में औस की बूंदे घास और पेड़ों  को मोतियों से सजा देती हैं जिन्हें देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध (Mesmerized) हो सकता है।  

Winkworth Arboretum
Image Credit: Google

वेकहर्स्ट, वेस्ट ससेक्स

वेकहर्स्ट (Wakehurst) को, वेकहर्स्ट प्लेस (Wakehurst Place) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बोटनिकल गार्डन (Wakehurst Botanical Garden) भी है। इस गार्डन का मालिकाना अधिकार नेशनल ट्रस्ट (National Trust) के पास है यह गार्डन अनेक तरह की वनस्पतियों और फूलों का संग्रह है। आपको यहां पर रेडवुड प्लांट (Redwood Plant), सजावटी उद्यान (Ornamental Garden), वुडलैंड्स (Woodlands), जंगली बीज परियोजना (Wild Seed Project) , और मिलेनियम सीड बैंक (Millennium Seed Bank) मिलेगा। आप इस खूबसूरत वानस्पतिक उद्यान (Botanical Garden) की सैर केव से भी कर सकते हैं। वेकहर्स्ट प्लेस के उद्यान के सरोवर में तैरती जलकुंभी, रोडोडेंड्रोन और दीवारों पर गुलाब वाली सुगंधित झाड़ी एक अद्भुत दृश्य पेश करती है। अगर आप वनस्पति प्रेमी (Plant Lover) हैं तो आपके खोज के लिए यह जगह सर्वोत्तम है। 

Wakehurst Botanical Garden
Image Credit: Google

चार्ल्स डार्विन का घर, डाउन हाउस, केंट

इंग्लिश हेरिटेज (English Heritage Downtown) में मौजूद डाउन हाउस एक समय पर मशहूर वैज्ञानिक डार्विन (Famous Scientist Darwin) घर हुआ करता था। परंतु आज के समय यहां पर देखने के लिए फूलों का सुदंर उद्यान मौजूद है। जिसमें अनेक दुर्लभ पुष्प संग्रह को मौजूद किया गया है। डार्विन का ब्लू ग्लास हाउस (Blue Glass House) में मांसाहारी पौधों (Carnivorous Plants) और ऑर्किड के फूल (Orchid Flowers) मौजूद हैं। इस जगह पर बहुत से वनस्पति वैज्ञानिक (Botanist Darwin) आज के समय में रिसर्च करने आते रहते हैं।  

English Heritage Downtown
Image Credit: Google

हरा और भव्य, ऑक्सफ़ोर्डशायर

दौस्तों संग किसी अंग्रेजी देहाती उद्यान (English Country Garden) की सैर पर जाना एक नया और अलग अनुभव है। जब हम अपने सारे काम को अलग कर ऑक्सफ़ोर्डशायर उद्यान (Oxfordshire Garden) में प्रवेश करते हैं। तो हमारें ठीक सामने फूलों से लबालब भरा एक सुदंर दृश्य दिखाई देता है। फूलों से भरे नीले-पीले दृश्य के भीतर डुबकी लगाना सच में किसी अलग दुनिया में प्रवेश करने जैसा है। ट्यूलिप (Tulip), डहलिया (Dahlia), गुलाब (Rose), स्टॉक (Stock) और फ्रिली स्वीटपीज़ (Frilly Sweetpeas) के साथ-साथ कॉर्नफ्लॉवर (Cornflower), पॉपपीज़ (Poppies) और डेज़ी (Daisy) जैसे खूबसूरत फूलों के खेतों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही आप ऑक्सफ़ोर्डशायर में फूलों से सम्बंधित अनेक जानकारियों को एकत्र कर सकते हैं। लदंन के ऑक्सफ़ोर्डशायर में आप भी फूलों के खेतों में बैठकर कुछ समय प्रकृति के इस खूबसूरत उपहार की सराहना अवश्य करें।  

English Country Garden
Image Credit: Google

आरएचएस गार्डन विस्ली, सरे

वनस्पति प्रेमियों के अन्वेषण के लिए एक उपयुक्त स्थान है। इसमें एक बडा़ सा ग्लास हाउस (Glass House) है। जिसके भीतर अनेक फूलों वाले पौधों का संग्रह मौजूद है। इस उद्यान में समशीतोष्ण (Temperate) और उष्णकटिबंधीय जलवायु (Tropical Climate) वाले अनेक पौधें मौजूद हैं। आरएचएस गार्डन विस्ली (RHS Garden Wisley), को रॉयल हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी (Royal Horticultural Society) द्वारा संचालित किया जाता है। इसके भीतर आगतुंको के लिए कैफे (Cafe) और रेस्तरां (Restaurant), कार पार्क (Car Park), प्लांट सेंटर (Plant Center) जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। तितली प्रेमियों (Butterfly Lovers) के लिए यहां एक सुदंर सा मडंप (Butterfly Pavilion) मौजूद है। जहां से आप खूबसूरत तितलियों का दीदार (See Butterflies) कर कुछ तस्वीरों का संग्रह जुटा सकते हैं। 4,000 से भी अधिक पुष्प प्रजातियों के अलावा यहां पर आप 

रॉक गार्डन (Rock Garden), विदेशी उद्यान (Exotic garden), चारदीवारी वाला बगीचा (Walled Garden), बोन्साई वॉक (Conifer Lawn), अल्पाइन घास का मैदान (Alpine Meadow), बाग, भूमध्यसागरीय छत (Mediterranean Terrace), फलों और जड़ी-बूटियों का बगीचा (Herb Garden), एक आर्बरेटम (Arboretum) और बकाइन (lilac), गुलाब (Rose) और लैवेंडर के लुभावने दृश्यों (Breathtaking Views of Lavender) वाली रोमांटिक जगहों (Romantic Places) का दीदार भी कर सकते हैं। 

Royal Horticultural Society
Image Credit: Google

आर्लिंगटन ब्लूबेल वॉक और फार्म ट्रेल, ससेक्स

क्या आप भी नीले फूलों के समुद्र (Sea ​​of ​​Bluebell Flowers) में डुबकी  लगाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको भी आर्लिंगटन ब्लूबेल वॉक और फार्म ट्रेल (Arlington Bluebell Walk & Farm Trail) की ओर प्रस्थान करना होगा। यहां पर मौजूद नीले जीवंत ब्लूबेल्स किसी समुद्र से कम नहीं हैं जिसमें आप आराम से कुछ समय गोता लगा सकते हैं। यहां पर सफेद एनीमोन (White Anemone) और ब्लूबेल्स (Bluebell) के मनमोहक दृश्यों का आनंद आप अपने पालतू पशु (Pet Friendly Flower Garden) के साथ ले सकते हैं। ओक (Ook) और हॉर्नबीम (Hornbeam) के बीच बनी लकड़ी की बेंचेस पर आंखे बंद कर, बैठकर आप कुछ देर, हवा में घुली सुगंध और यहां की शांति को महसूस कर सकते हैं। 

Arlington Bluebell Walk & Farm Trail
Image Credit: Google

सारांश 

किसी के उदासी भरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रकृति के द्वारा दिए गये खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के उपहार किसी वरदान से कम नहीं हैं। शहर की भीड़भाड़ और ऊंची इमारतों से निकलकर आपको भी इन रंग-बिरंगे फूलों के साथ कुछ समय अवश्य बिताना चाहिए। आज के इस लेख में हमने Flower Fields Near Me से जुडे़ कुछ महत्वपूर्ण पुष्प उद्यान और फूलों की खेती वाली जगहों (Flowers  Growing Places) को कवर किया है। जहां जाकर आपको कुछ नया सीखने को अवश्य मिलेगा। 

और पढ़े

अविस्मरणीय रोमांच के लिए मुंबई के पास 10 लुभावने झरने

Valley of Flowers: 15 दिन में बदल जाता है घाटी का रंग

जानिए आपके घर और ऑफिस के वातावरण को शुद्ध रखने वाले Zz Plants की खासियत

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories