Indian Tourism: उत्तर भारत (North India) में मौजूद लद्दाख भारत में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों (Ladakh Best Places to Visit in India) में से एक है। लद्दाख अपनी अनोखी संस्कृति, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, बर्फीले परिदृश्यों और पर्वतीय दृश्यों के लिए जाना जाता है। आप यहां पर रोमांच का असली मजा ले सकते हैं। लद्दाख में करने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। आप यहां पर मठ, महल, झील और पर्वतीय क्षेत्र में घूमने (Traveling in the Mountainous Region)का आनंद ले सकते हैं। आज के इस लेख में लद्दाख के सबसे खूबसूरत जगहों (Most Beautiful Places of Ladakh) के बारें में विस्तारपूर्वक बताया है-
लेह लद्दाख में घूमने की शीर्ष 5 जगहें | Top 5 Places to Visit in Leh Ladakh-
अगर आप भी भारत में रहकर किसी बर्फीली जगह (Snowy Place) की तलाश कर रहें हैं तो आपको भारत के लेह के इन खूबसूरत जगहों पर घूमने की योजना (Plan to Visit Beautiful Places of Leh) अवश्य बना लेनी चाहिए-
हेमिस राष्ट्रीय उद्यान | Hemis National Park
हेमिस नेशनल पार्क को भारत की स्नो लेपर्ड कैपिटल (Snow Leopard Capital) भी के नाम से भी जाना जाता है। इसे हेमिस राष्ट्रीय उद्यान या हेमिस हाई आल्टीटयूड राष्ट्रीय उद्यान (Hemis High Altitude National Park) भी कहा जाता है। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान (South Asia’s Largest National Park) भी है। आप यहां पर जंगली बकरियों, हिम तेंदुओं, तिब्बती भेड़िया, हिमालयी नीली भेड़, विभिन्न हिरण, 16 जानवरों और 73 पक्षी प्रजातियों का घर है। आप यहां ग्रिफ़ॉन गिद्ध, गोल्डन ईगल, तिब्बती स्नोकॉक जैसे अन्य पक्षियों को भी देख सकते हैं।

- यात्रा के सबसे बढ़िया मौसम : मई से सितंबर।
- सफ़ारी का समय : सुबह 6:00 बजे से 9:30 बजे तक, शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : 300 रुपये प्रति व्यक्ति।
करने योग्य गतिविधियां
- स्टारगेज़िंग करें।
- शैक्षिक पर्यटन।
- सांस्कृतिक भ्रमण।
- पालपुर-कुनो वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण करें।
- फोटोग्राफी का आनंद लें।
- रुम्बक घाटी में पक्षी देखने का अवसर प्राप्त करें।
- वन्यजीवन को देखने के लिए पार्क में ट्रैकिंग करें।
डिस्किट मठ | Diskit Math
डिस्किट मठ लद्दाख में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों (Best Places to Visit in Ladakh) में से एक है इस मठ के भीतर तिब्बती ग्रंथों (Tibetan Texts) को रखा गया है। मठ की दीवारों को अनेक जटिल भित्तिचित्रों और दीवार चित्रों से कलात्मक ढ़ग से सजाया गया है। ध्यान के लिए एक बढ़िया प्रार्थना कक्ष भी मौजूद है। इस कक्ष में एक विशाल ड्रम, बौद्ध धर्म के महान देवताओं और बौद्ध धर्म से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों को रखा गया है। यह मठ नुब्रा घाटी में मौजूद है। यह मठ इस घाटी का सबसे पुरान मठ (Oldest Monastery in the Valley) है इसका निर्माण चांगज़ेम त्सेराब ज़ंगपो (Changzem Tserab Zangpo) ने 14वीं शताब्दी में करवाया था।

- यात्रा का सबसे बढ़िया समय: जुलाई से सितंबर।
- समय : सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और फिर दोपहर 01:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति 30 रुपये।
करने योग्य गतिविधियां
- चो रिनपोछे की प्रसिद्ध प्रतिमा के दर्शन करें।
- मठ में जाकर अमूल्य तिब्बती ज्ञान को आत्मसात करें।
- फोटोग्राफी का आनंद लें।
- जम्पा बुद्ध की 106 फुट लंबी प्रतिमा के सामने सम्मान व्यक्त करें।
पैंगोंग त्सो झील | Pangong Tso Lake
लेह-लद्दाख में सबसे ज्यादा टूरिस्टों को आकर्षित (Leh-Ladakh Attracts Maximum Tourists) करने वाली पैंगोंग त्सो झील भारत-चीन सीमा (India-China Border) पर 4350 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। झील की प्राकृतिक सुंदरता इतनी अधिक है कि इसके किनारे अनेक सुपरहिट गानों और फिल्मों की शूटिंग की गई। यह झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झीलों (Asia’s Largest Saltwater Lake) में से एक है। सर्दियों के समय झील पूरी तरह बर्फ से ढक जाती है इस समय यह शानदार झील आइस स्केटिंग रिंग (Ice Rink) की तरह भी काम आती है।

- यात्रा के सबसे बढ़िया मौसम : जून से सितंबर।
- भ्रमण का समय : सुबह 6:00 बजे से 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : नि:शुल्क।
करने योग्य गतिविधियां
- आइस स्केटिंग का मजा लें।
- फोटोग्राफी करके झील के सुदंर दृश्यों को कैप्चर करें।
- सूर्यास्त का मजा लें।
- सीगल, बत्तख और सारस जैसे पक्षियों का दीदार करें।
शांति स्तूप | Shanti Stupa
उत्तर भारत के लद्दाख में मौजूद शांति स्तूप घूमने की सबसे बढ़िया जगहों (Best Places to Visit Shanti Stupa) में से एक है। यह शांति स्तूप चांसपा (Chanspa) की एक पहाड़ पर स्थित है। इस शांति स्तूप को चोरटेन (Chorten) भी कहा जाता है । इस स्तूप का निर्माण 1991 में जापानी बौद्ध भिक्षु ग्योम्यो नाकामुरा (Japanese Buddhist monk Gyomyo Nakamura) ने करवाया था । इस शांति स्तूप में भगवान बुद्ध (Lord Buddha) के कुछ अवशेष रखे हुए हैं। आप यहां से शानदार पर्वतीय दृश्यों के साथ, आलौकिक सूर्यास्त का नजारा (Heavenly Sunset View) ले सकते हैं। यह स्तूप अध्यात्मिक क्षेत्र की यात्रा के लिए सबसे बढ़िया जगहों (Best Places to Visit in Spiritual Field) में से एक है।

- यात्रा का सबसे बढ़िया समय: मई से सितंबर।
- सफ़ारी का समय : सुबह 6:00 बजे से 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क: नि:शुल्क।
करने योग्य गतिविधियां
- बुद्ध हॉल में जाकर भगवान बुद्ध के समक्ष बैठकर ध्यान करें।
- हिमालय के आलौकिक दृश्यों का आनंद लें।
नुब्रा घाटी | Nubra Valley
नुब्रा घाटी लद्दाख में घूमने की सबसे अच्छी जगहों (Best Places to Visit in Ladakh)में से एक है। आप यहां पर दो कूबड़ वाले ऊंटो (Two Humped Camels) और शानदार दृश्यों के नजारे को देख सकते हैं। यह जगह रोमांच प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। आप घाटी में कैम्पिंग का आनंद लेते हुए अरेबियन नाइट्स (Arabian Nights) का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस घाटी का मुख्य आकर्षण पनामिक हैमलेट (Panamik Hamlet) है, जो अपने गर्म सल्फर झरनों (Hot Sulfur Springs) के लिए जाना जाता है।

- यात्रा के सबसे बढ़िया मौसम : जून से सितंबर।
- सफ़ारी का समय : सुबह 6:00 बजे से 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : नि:शुल्क।
करने योग्य गतिविधियां
- प्रकृति के सौदर्यं को महसूस करें।
- शांति का अनुभव करें।
- स्वच्छ वायु को लें।
- तस्वीरों को कैप्चर करें।
- बैक्ट्रियन ऊँटों की सवारी का मजा लें।
सारांश
भारत के शीर्ष पर मौजूद लद्दाख (Ladakh) भारत में बर्फ की चाहत रखने वाले अनेक टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करता यहां पर आपके करने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। भारत के इस ठंडे रेगिस्तान (Cold Desert) में कुछ बेहतरीन पलों का आनंद लेना हो तो लद्दाख यात्रा की योजना अवश्य बनानी चाहिए। यहां पर आप ठंडे रेगिस्तान के जीवन, संस्कृति और भोजन का आनंद ले सकते हैं।
और पढ़े
Ooty में घूमने के शानदार स्थान जो आपको मोहित कर देंगे
Sankat Mochan मंदिर के धार्मिक महत्वपूर्ण स्थल
गोवा में घूमने लायक Nightlife स्थान कौन से हैं?
Jal Mahal: एक ऐसा स्थान जहां विरासत और सौंदर्य मिलते हैं एक साथ