Bukchon Hanok Village में शानदार जगहें जहां आप अपना समय बिता सकते हैं

Related Articles

Korea: अगर आप भी दक्षिण कोरिया की यात्रा (Trip To South Korea) के बारें में सोच रहें हैं तो आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया में आप कोरियाई व्यंजन (Enjoy Korean Cuisine), सस्ता बाजार (Flea Markets), पार्क (Parks), ऐतिहासिक स्थान (Historical Sites), स्ट्रीट मार्केट (Street Markets)और सबवे का सफर (Subway Rides) कर, कोरिया के अनेक लोकप्रिय स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं।

अगर आप का बजट 7-10 हजार के मध्य है। तो आपको दक्षिण कोरिया के सियोल में बुकचोन हनोक गांव (Bukchon Hanok Village) की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। इस गांव में नैसर्गिक सौंदर्य (Scenic Beauty) के साथ ही, कोरिया की प्राचीन संस्कृति (Korea’s Ancient Culture) और रहन-सहन (Lifestyle) का पता आसानी से लगाया जा सकता है। सियोल के जोंगनो जिले (Jongno District of Seoul) में स्थित बुकचोन हनोक गांव (Bukchon Hanok Village) लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस गांव में बनें पारम्परिक घरों के कारण, इस गांव का नाम हनोक (Hanok) भी कहा जाता है। 

बुकचोन के आस-पास के क्षेत्र में कई पारम्परिक क्षेत्र हैं वॉन्सेओ-डोंग (Wonseo-dong), जे-डोंग (Jae-dong), ग्ये-डोंग (Gye-dong), गाहो-डोंग (Gaho-dong) और इंसा-डोंग (Insa-dong)।  प्राचीन समय के आला-अधिकारियों के कुलीन निवास (Elite Residences of Top Officials) हुआ करते थे। आज भी इन स्थानों पर अनेक हनोक शामिल हैं। जिनमें प्राचीन समय की तरह (Like Ancient Times), रेस्टोरेंट (Restaurants), होटल (Hotels), चायघर (Teahouses) और बाहर की ओर स्ट्रीट मार्केट (Outdoor Street Markets) का आयोजन किया जाता है। कोरिया की प्राचीन संस्कृति की झलक (A Glimpse Of Korea’s Ancient Culture) आप यहां के बाजारों में देख सकते हैं। 

बुकचोन हनोक गांव (Bukchon Hanok Village) में आप हनोक रेस्तरां (Hanok Restaurant) में बैठकर पारम्परिक भोजन और चाय (Tea) का लुत्फ ले सकते हैं।  

Bukchon Hanok Village गांव की खासियत

सियोल के जोंगनो जिले के बुकचोन हनोक गांव (Bukchon Hanok Village) में जाकर आप जोजोसियन काल (Jojoseon Period) और राजवंश (Dynasty) के इतिहास के विषय में भी जान सकते हैं। यहां के निवासी बहुत ही मिलनसार हैं। आप गांव के संग्रहालयों (Visiting Museums) और ऐतिहासिक इमारतों का दौरा (Historical Buildings) भी कर सकते हैं। आधुनिक समय में आप प्राचीन वास्तुकला (Ancient Architecture) और जीवन शैली (Lifestyle) का अनुभव खुली आंखो से कर सकते हैं।  

Bukchon Hanok Village
Image Credit: Istock

बुकचोन में प्राचीन कोरियाई संस्कृति की एक झलक  

कोरिया के बुकचोन हनोक गांव (Bukchon Hanok Village) में हनोक का मतलब एक घर है। यह घर प्राचीन कोरियाई संस्कृति की एक झलक प्रस्तुत करते हैं। देश-विदेश से लोग इन हनोक वाले घरों के दीदार करने आते हैं। आप गांव की गलियों में जब अपने कदम रखेगें। तो आपको ऐसा महसूस होगा कि आप समय में पीछे की ओर जा रहें हैं जहां पर सब कुछ आज भी पुराने समय जैसा है। यहां के भोजनालय में प्रवेश करते ही, आपको पारम्परिक वस्त्र पहने महिला और पुरूष खाते-पीते और काम करते मिल जाएंगे। गांव में आप अनेक देखने योग्य स्थानों का दौरा कर सकते हैं।

Hanok Village
Image Credit: Istock

बुकचोन पारंपरिक संस्कृति केंद्र

यह (Bukchon Traditional Culture Center) विशाल आवास गांव के लोगों और अन्य पर्यटकों को शैक्षिक जानकारी और सांस्कृतिक उद्देश्यों को समझने के लिए प्रेरित करता है। इस आवास परिसर में पर्यटकों को सुलेख कक्षाओं (Calligraphy Classes), चाय समारोहों (Tea Ceremonies), और पंसोरी और पारंपरिक कोरियाई शिल्प पर कक्षाओं (Traditional Korean Crafts) और व्याख्यानों की जानकारी उपलब्ध करवायी जाती है। फिल्म स्क्रीनिंग (Film Screening) और संगीत (Entertaining Events Like Film Screenings And Concerts) जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जाता है।

Bukchon Traditional Culture Center
Image Credit: Istock

पता: दक्षिण कोरिया, सियोल, जोंगनो-गु, गे-डोंग

गाहो संग्रहालय

कोरिया के सियोल (Seoul Korea) में बना गाहो संग्रहालय (Gahoe Museum) एक निजी संग्रहालय है। जिसका निर्माण यूं येओल्सू (Yoon Yeolsoo) ने करवाया था। संग्रहालय के भीतर अनेक देखने योग्य चीजें मौजूद हैं। इस को वर्ष 2002 में खोला गया था। संग्रहालय के भीतर  1500 से अधिक कलाकृतियाँ मौजूद हैं जिनमें लोक कलाकारों की 250 पेंटिंग, 150 शास्त्रीय पुस्तकें, 750 ताबीज और 250 अन्य सांस्कृतिक वस्तुएँ हैं। इसका  प्रदर्शनी हॉल जोसियन राजवंश की झलकियां प्रस्तुत करता है। 

Seoul Korea
Image Credit: Istock

पता: 52 बुकचोन-रो, गाहो-डोंग, जोंगनो-गु, सियोल, दक्षिण कोरिया

बुकचोन एशियाई कला संग्रहालय

प्राचीन राजवंश की कलाकृतियों को करीब से देखने के लिए आपको बुकचोन के एशियाई कला संग्रहालय (Bukchon Asian Art Museum) अवश्य जाना चाहिए। इस म्यूजियम में 200 चीनी कला की कृतिया, 150 कोरियाई कला की कृतियां, और 2500 साल पुराने जोसियन राजवंश के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का संग्रह मौजूद है। इस संग्रह में जोसियन राजवंश (Joseon Dynasty) से जुड़े सौंदर्य प्रसाधनों (Cosmetics) को भी संरक्षित किया गया है। 

Bukchon Asian Art Museum
Image Credit: Istock

पता: 76 बुकचोन-आरओ 11-गिल, सैमचेओंग-डोंग, जोंगनो-गु, सियोल, दक्षिण कोरिया

डोंगलिम नॉट संग्रहालय

डोंगलिम संग्रहालय (Donglim Knot Museum) में जोसियन राजवंश के समय की अनेक दुर्लभ वस्तुओं और सामग्रियों का संग्रह मौजूद है। अपने ज्ञान को और अधिक बढ़ाने  के लिए आपको इस संग्रहालय का दौरा अवश्य करना चाहिए। इसकी स्थापना 2004 में की गई थी। इसमें आप जोसियन काल के बेल्ट, धागा, पाउच, कॉर्ड, हैनबोक और कोरियाई गांठें जैसी अनेक चीजों को आसानी से देख सकते हैं। 

Donglim Knot Museum
Image Credit: Istock

पता: 10, बुकचोन-आरओ 12-गिल, जोंगनो-गु, सियोल 110-260, दक्षिण कोरिया

सियोल अमूर्त सांस्कृतिक विरासत केंद्र

सियोल में स्थित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत केंद्र (Seoul Intangible Cultural Heritage Center) संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जाना जाता है। यह सांस्कृतिक  विरासत केन्द्र पारम्परिक कलाओं के संरक्षण और लोक कलाओं को सजोए रखने के लिए जाना जाता है। आप यहां पर कोरिया के पारम्परिक नृत्य और संगीत का मजा लें सकते हैं। यहां पर समय-समय पर अनेक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Seoul Intangible Cultural Heritage Center
Image Credit: Istock

पता: 406, बोन्गेउंसा-रो, गंगनम-गु, सियोल

बुकचोन हनोक गांव की पैदल सैर 

सियोल के भीड़-भाड़ से अलग सुकून भरी गलियों में चलना एक अद्भुत एहसास है। चेरी ब्लॉसम (Cherry Blossom) के मौसम में आप गलियों में चलते हुए, सुदंर आवास परिसर के साथ, सुंगधिंत फूलों का भी अनुभव कर सकते हैं। चलते हुए आप यहां बनें किसी चाय (Tea Shop) की दुकान पर जाकर लोगों के समूह को भी ज्वाइन कर सकते हैं। आप पैदल चलते हुए बुकचोन हनोक गांव की सुदंरता को अच्छे से महसूस कर सकते हैं। आप अगर यहां पर पारम्परिक पोशाक पहन लेगें, तो आप खुद को जोसियन काल में महसूस करेंगे।

Cherry Blossom
Image Credit: Istock

कुम बाक योन में सोने की पत्ती की छपाई वाले वस्त्र 

कोरिया के लोग विशेष अवसरों या पारम्परिक कार्यक्रमों के अवसर पर इस तरह के वस्त्र पहनना पसंद करते हैं। इस स्थान पर पर्यटक अक्सर ही नरम कपड़ो पर सोना छापने वाले वस्त्रों को लेने के लिए आते हैं।

Korea Clothes
Image Credit: Istock

सारांश

वैसे तो आप सब जानते ही होगें। कि कोरिया जैसे देश को दुनियां में सौंदर्य प्रसाधन के लिए अधिक जाना जाता है। परंतु इस देश में आप बुकचोन हनोक गांव  (Bukchon Hanok Village) जैसे लोकप्रिय स्थलों का भ्रमण कर अपनी यात्रा को और मजेदार बना सकते हैं। परिवार संग यात्रा करने के लिए यह जगह एक बढ़िया गतंव्य है। आपको चेरी ब्लॉसम के मौसम (Cherry Blossom Season) में दक्षिण कोरिया घूमनें अवश्य आना चाहिए।

और पढ़े

क्या आपको भी है Jeju Island पर रुकने के लिए सबसे अच्छे होटल्स की तलाश?

Bukhansan National Park में घूमने के दौरान ध्यान देने योग्य कुछ जरूरी चीजें

जानिए दुनिया के 8 अद्भुत मूवी थिएटर्स और सीक्रेट सिनेमा के बारे में

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories