Discover Top 6 the Best Landscape Place in the World: धरती पर मौजूद अनेक ऐसी जगहें जहां पर जाना हर किसी की बात नहीं है, पर आज के इस लेख में हम आपकों ऐसी ही Discover Top 6 the Best Landscape Place in the World के बारें में जानकारी देगें जहां की सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
Discover Top 6 The Best Landscape Place in The World
प्राकृतिक दृश्यों, पहाडो़, झील, समुद्र और रेगिस्तानों की खोज के लिए आपकों भी इन जगहों पर अवश्य जाना चाहिए-
बैन्फ़ नेशनल पार्क, कनाडा | Banff National Park
यह कनाडा का सबसे पुराना पार्क है जिसे जिसे 1885 में Rocky Mountains Park नाम दिया गया। यह UNESCO के विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थलों में भी शामिल है। विशाल पहाड़ और झीलों का एक अनूठा मिश्रण वन्य जीवों और पक्षियों के लिए एक स्वर्ग है। यह अद्भुत पहाडो़ और झील का सुंदर दृश्य कैनेडियन रॉकीज़ बैंफ़ नेशनल पार्क में स्थित है। आप यहां पर ग्रिजली भालू, कौगर, वूल्वरिन, एल्क, बिगहॉर्न भेड़ और मूस जैसी स्तनपायी प्रजातियाँ को भी देख सकते हैं। यह पहाड़ क्षेत्र शंकुधारी वनों, ग्लेशियर और अल्पाइन जंगलो से भरा है। पार्क की शोभा लुईस झील और मोराइन झील बढा़ती है। आप यहां पर स्कींइग, रॉक क्लिम्बिग जैसी साहसिक गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

ग्रांड कैन्यन, यूएसए | Grand Canyon National Park
सुनहरे और लाल रंग की यह घाटी संयुक्त राज्य अमेरिका के ऐरिजोना (Arizona) राज्य से होकर बहने वाली Colorado River से बनी है। इसे Colorado Plateau भी कहा जाता है। क्या आप जानतें हैं कि इस खूबसूरत घाटी में स्तनधारियों की लगभग 91प्रजातियां, सरीसृपों की 58 प्रजातियाँ, पक्षियों की 445 प्रजातियां और अन्य 20 प्रजातियाँ निवास करती हैं। इस घाटी को देखने के लिए प्रतिवर्ष पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है Sun Set के समय यह सुनहरी घाटी, सूर्य की लाल किरणों से प्रकाशित हो, एक लुभावना दृश्य प्रदान करती है। भू-वैज्ञानिकों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं है।

ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया | Great Barrier Reef
ऑस्ट्रेलिया के प्रशांत महासागर में स्थित यह एगो बिसाल मूँगा के चट्टान विश्व के सबसे बडे़ कोरल रीफ है। में यूनेस्को ने 1981में इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया, ऑस्ट्रेलिया का Great Barrier Reef पर्यटकों के आकर्षक का केन्द्र है। Great Barrier Reef 344,400 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह सबसे ज्यादा विविधता वाला पारिस्थितिकी तंत्र है। जहां पर 4,000 मोलुस्क की किस्में, 1500 मछलियों की प्रजातियां, 400 प्रकार की मूंगा चट्टानें मौजूद हैं। यह खूबसूरत पानी अनेक जलीय जीवों के साथ कुछ रोमांचक गतिविधियों जैसे स्नॉर्कलिंग और डाइविंग का आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

सेंटोरिनी, ग्रीस | Santorini
बेमिसाल खूबसूरती की पेशकश करता सेंटोरिनी किसी आभूषण से कम नहीं हैं। समुद्र किनारें बसे इसके गांवों की खासयित यह है, कि यह सफेद और नीले रंग से बने हुए हैं। इन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी प्राचीन कथाओं में प्रचलित जलपरियों के महल की सैर पर निकलें हैं। आप यहां पर ज्वालामुखी, ऊबड़-खाबड़ चट्टानी रास्तों, जंगल, नीले समुद्री तट और यहां के इतिहास और परम्पराओं के बारें में जानकारी जुटा सकते हैं। इस सुदंर जगह के दृश्यों को कई फिल्मों और गानों में लिया जा चुका है। परिवार संग नीले समुद्र की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए यह जगह एक अच्छा विकल्प है।

सहारा रेगिस्तान, अफ्रीका | Sahara Desert in Africa
दुनियां की सबसे गर्म जगह सहारा रेगिस्तान अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक फैला हुआ है। इस रेगिस्तान का तापमान 136° F तक होता है, और बारिश यहां पर वर्षभर में 1 इंच से भी कम होती है। सहारा रेगिस्तान में जैतून का पेड़, बबूल, सरू, मस्तूल का पेड़, ओलियंडर, अजवायन के फूल, और घास जैसी वनस्पतियां पायी जाती हैं इस जगह पर फेनेक लोमड़ी, गर्बिल्स, ऐडैक्स मृग, जंगली भेड़ें, लकड़बग्घा , मृग, गज़ेल, ओरिक्स, सियार , बेजर और बबून जैसे जीव पाएं जाते हैं। इस बंजर रेगिस्तान को बजरी, पत्थर के बडे़ समतल क्षेत्र, रेत के टीलें, और रेत के विशाल समुद्र कवर करते हैं।

मालदीव, हिंद महासागर | Maldives Country in South Asia
अनेक द्वीपों से मिलकर बना मालदीव पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। जो कि हिंद महासागर में स्थित है। बहुत से नव-विवाहित जोडे़ यहां पर हनीमून मनाने आते हैं वहीं पर अनेक लोग अपनी फैमली संग कुछ सुकून भरें लम्हों को बिताने के लिए आते हैं। वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लेने के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप रेत किनारें बैठ कर अपने सपनों का महल बना सकते हैं या गोताखोरी के माध्यम से एक जलीय यात्रा का अनुभव भी कर सकते हैं। अगर आप इन सब से भी ऊब चुकें हैं तो आप Sea Food का मजा लेते हुए, क्रूज से समुद्र के शानदार दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां पर स्थानीय निवासियों द्वारा बनाएं आभूषणों और साज-सज्जा के सामानों को खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमनें पृथ्वी पर मौजूद कुछ अद्भुत प्राकृतिक जगहों के बारें में बेहतरीन जानकारियों को कवर किया है, हमारा यह लेख आपकी यात्रा को सरल बनाने का एक छोटा सा प्रयास है।
और पढ़े –
दिल्ली में हॉर्सबैक राइडिंग का आनंद लेने के लिए नजदीकी स्थानों के बारें में जानें
आपको Grindelwald Switzerland के बारे में क्या पता होना चाहिए