Can You Bring Cigarettes On a Plane? क्या आप भी सिगरेट पीने के शौकीन है और आपको भी प्लेन या हवाई जहाज से सफर करना होता है पर आप अपनी सिगरेट पीने की लत के चलते अपने साथ सिगरेट ले जाना चाहते हैं। आज हम आपको यात्रा के दौरान प्लेन में सिगरेट ले जाने की परमिशन है कि नहीं इस बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे।
आज के समय में बहुत से बिजनेस मैन और अन्य लोग ज्यादातर सिगरेट पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोग बिजनेस ट्रिप या अन्य स्थानों पर जाने के लिए हवाई जहाज का उपयोग करते हैं। परन्तु अगर बात सिगरेट ले जाने की हो तो इसके बारे में सही जानकारी अवश्य ही होनी चाहिए। बिना जानकारी कभी भी किसी फ्लाइट में कोई ऐसी चीज न ले जाए जिससे बाद में आपको शर्मिदा होना पढें।
क्याहवाई जहाज में सिगरेट ले जा सकते हैं?
आपको जानकर थोडा़ आश्चर्य होगा, कि आप अगर डॉमेस्टिक फ्लाइट द्वारा यात्रा करते हैं। तो आप अपने साथ अपनी मनमर्जी के हिसाब से सिगरेट ले जा सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप अपने साथ सिगरेट किसी भी इंटरनेशनल फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं। अगर आपने गलती से भी इंटरनेशनल फ्लाइट में सिगरेट ले जाने की कोशिश की तो आपको सजा के तौर पर दण्डनीय शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।
Flight में सिगरेट लें जाने के USA में नियम
- अगर आप भी यू एस ए के लिए किसी अन्य देश से फ्लाइट द्वारा यात्रा कर रहे हैं। तो आपको बता दे कि आप भी अगर सिगरेट पीने के शौकीन हैं, तो अपने साथ आप 200 से 300 सिगरेट रख सकते हैं।
- अगर आप अमेरिकन सामोआ, नर्दन मारियाना आइलैंड से यूएस की यात्रा करते हैं, तो आप को लगभग 5 डिब्बे सिगरेट ले जाने की अनुमति दी जाती है।
फ्लाइट में सिगरेट लें जाने के U.K. में नियम
- अगर आप यूके के लिए फ्लाइट द्वारा यात्रा करते हैं। तो आपको 200 सिगरेट, 50 सिगार व 250 ग्राम तंबाकू ले जाने की छूट दी जाती है।
फ्लाइट में सिगरेट लें जाने के Europe में नियम
- अगर आप भी यूरोप की यात्रा करते हैं तो आप अपने साथ 800 सिगरेट, 400 सिगारिलोस, 200 सिगार और 1 किलो सिगरेट तंबाकू लेकर आने की छूट प्रदान की गयी है।
कितने वर्ष के लोग हवाई जहाज में सिगरेट ले जा सकते हैं
अगर आपकी उम्र सीमा 21 वर्ष से कम है या 21 वर्ष है। तो आप अपने साथ सिगरेट या अन्य कोई भी नशीली सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। अमेरिका में कोई भी 21 वर्ष का यात्री अपने साथ सिगरेट नही ले जा सकता है। जबकि यूरोप में आप अगर 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आप बेझिझक अपने साथ धूम्रपान सामग्री को ले जा सकते हैं।
क्या हवाई जहाज में सिगार लाने पर रोक है
अगर आप अपनी आदत के चलते अपने सिगार से दूर नही रह सकते हैं। तो आपको बता दे कि आप को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योकि आप फ्लाइट से यात्रा करते समय अपने साथ सिगार ले जा सकते हैं।
और पढ़े- Tea City: बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, चाय की नगरी में स्थानीय संस्कृति का अनुभव