Brazil Famous Dishes: ब्राजील (Brazil) जेैसे देश का नाम आते ही, दिमाग में सबसे पहले अमेजन रेन फॉरेस्ट (Amazon Rain Forest), ऊंची-ऊंची इमारतें (High Rise Buildings), स्नैक आइलैंड (Snake Island), क्राइस्ट द रीडीमर (Christ the Redeemer) जैसी प्रसिद्ध चीजों के नाम और दृश्य आंखों के सामने नाचने लगते हैं। लेकिन इन सब चीजों के अतिरिक्त भी ब्राजील में करने के लिए बहुत कुछ है।
आज की इस यात्रा में हम ब्राजील में स्वादिष्ट व्यंजनो की खोज करेगें। ब्राज़ीलियाई व्यंजन (Brazilian cuisine) पुर्तगाली (Portuguese), अफ़्रीकी (African), मूल अमेरिकी (Native American), स्पेनिश (Spanish), फ़्रेंच (French), इतालवी (Italian), जापानी (Japani) और जर्मन प्रभाव का मिला-जुला एक नवीनतम संस्करण (Latest Version) है। आज के इस लेख में हम List of Dishes Found in Brazilian Cuisine के बारें में अधिक जानकारी लाए हैं।
पाओ डे क्विजो
Pao De Queijo ब्राजील का सबसे लोकप्रिय व्यंजन (Brazil Ka Famous Food) है। जिसे यहां की स्ट्रीट मार्केट से लेकर एयरपोर्ट तक लोकप्रियता प्राप्त है। नींद खुलने के बाद ब्राजील के लोग सुबह के ब्रेकफास्ट के समय पाओ डे क्विजो को खाना पसंद करते हैं। पाओ डे क्विजो ब्रेड और पनीर से बनी छोटी-छोटी बोल्स का एक समूह है। जिन्हें बेक करके अवन में तैयार किया जाता है। पाओ डे क्विजो को अंग्रेजी भाषा में पनीर ब्रेड (Cheese Bread) कहा जाता है। यह लोकप्रिय व्यंजन ब्राजील के मिनस गेरैस (Minas Gerais, Brazil) नाम की जगह से उत्पन्न हुआ है।

फीजोडा
Feijoada गोमांस (Beef) या सूअर के मांस (Pork), हरी सब्जियों (Green Vegetables), बीन्स (Beans) और सैम (Sam) के द्वारा तैयार किया जाता है। यह ब्राजील का फेमस फूड (Brazil’s Famous Food) है। फीजोडा (Feijoada) को बनाने के लिए बहुत मेहनती होना आवश्यक है। क्योंकि यह स्वादिष्ट पकवान बनाने में 24 घंटे का समय लगता है। वास्तव में गाय का मांस, सूअर का मांस और काली फलियों से तैयार यह स्टू (Stew) बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। दुनिया के अनेक हिस्सो में इस स्वादिष्ट पुर्तगाली रेसपी (Portuguese Recipe) में थोडा़-बहुत बदलाव कर, अनेक तरह के फ्लेवर और सामग्री के साथ इस जायकेदार स्टू को खाया जाता है।

पिकान्हा
पिकान्हा (Picanha) त्रिकोणीय आकार का गोमांस (Triangular Shaped Beef) है। जिसे गाय के पूंछ के ऊपरी हिस्से से काटा जाता है। इसका वजन 6-14 औंस होता है। अफ्रीका (Africa) और पुर्तगाल (Portugal) में यह गोमांस प्रचुर वसा वाली टोपी के लिए लोकप्रिय है,पिकान्हा को खाने वाले शौकीनों की एक लंबी कतार ब्राजील से लेकर अन्य देशों में मौजूद है। पिकान्हा को ग्रिल पर, ओवन में , हॉब पर या फ्राइंग पैन में स्वादिष्ट और सुगंधित मसालों के साथ तैयार किया जाता है। ब्राजील (Brazil) में इस लोकप्रिय कट को पारम्परिक तरह से समुद्री नमक (Sea Salt) डालकर, चारकोल ग्रिल पर तब तक पकाया जाता है। जब तक स्टेक में वसा रहती है।

पेस्टल
ब्राजील की यात्रा करते हुए आपको भी जरा सी भूख लगी है। या यू ही चलते-फिरते कुछ खाने का मूड है। तो आपको भी यहां का पेस्टल जरूर ट्राई करना चाहिए। पेस्टल (Pastel) एक क्रिस्पी रंग की पाई है। जिसे डीप फ्राई करके तैयार किया जाता है। यह आपको किसी भी बेकरी (Bakery) या स्ट्रीट मार्केट (Street Market) में आसानी से मिल जाएंगी। पेस्टल को अनेक तरह के फ्लेवर के साथ बनाया जाता है। यहां पर लोग मांस खाने के दिवाने हैं इसलिए यहां की अधिकांश रेसपी मांस की बनी होती हैं यहां पर आप पेस्टल में पीसा हुआ मांस, मोज़ेरेला, कैटुपिरी, हार्ट ऑफ़ पाम, कॉडफ़िश, क्रीम चीज़, चिकन और छोटा झींगा (Small Shrimp) जैसी स्टफिंग के साथ स्वादिष्ट पेस्टल का आनंद ले सकते हैं। कुछ पेस्टल मीठे और शाकाहारी होते हैं जिनमें मिनस चीज़, केला और चॉकलेट के साथ अमरूद पेस्ट जैसे स्वीट स्टफिंग से तैयार करके बनाया जाता है।

कॉक्सिन्हास
मूवी देखते समय और चलते-फिरते कभी-कभी कुछ खाने का मन करता है। तो आपको ड्राईफ्रूट्स (Dry Fruits), सनसीड (Sun Seed), और मूंगफली (Groundnut) जैसी चीजों का ध्यान आता है। परंतु ब्राजील के निवासी ऐसी स्थित से बचने के लिए स्वादिष्ट कॉक्सिन्हास (Coxinhas) का चुनाव करते हैं। क्योंकि यह ऐसी डिश है जिसे खाते हुए न आप बोर होगें और न ही थकेगें। आपको जानकर आश्चर्य होगा, कि यह स्वादिष्ट सी दिखने वाली बोल्स असल में मांस के टुकडे़ हैं जो कि ब्रेड या किसी अन्य घोल में मिलाकर डीप फ्राई (Deep Fry) करके तैयार की गई है। इनका स्वाद बहुत ही लाजबाब है दरअसल यह बाहर से क्रंची और भीतर से नरम होती हैं। कॉक्सिनहास ब्राजील का एक लोकप्रिय व्यंजन (Coxinhas popular dish in Brazil) है जिसे उच्च रेस्तरां (High Restaurant) से लेकर सड़क के कोनों (Street Corner) तक से खरीदा जा सकता है।

क्रेप डी टैपिओका
सुबह के समय हेल्दी और स्वादिष्ट खाने के लिए आपको ब्राजील की क्रेप्स डी टैपिओका (Crepes De Tapioca) जैसी लोकप्रिय डिश को अवश्य ट्राई करना चाहिए। इस स्वादिष्ट रेसपी को दो तरह से तैयार किया जाता है- नमकीन और मीठा। टैपिओका क्रेप्स (Tapioca Crepes) को मांस (Meat), चीज (Cheese), बटर (Butter), बनाना (Banana), हरी सब्जियों (Green Vegetables), चाॅकलेट (Chocolate), ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) आदि तरह की फिलिंग से तैयार किया जाता है।

एस्कॉन्डिडिन्हो डे मांडिओका कॉम फ्रैंगो
एस्कॉन्डिडिन्हो डी फ्रैंगो कॉम मंडिओका (Escondido de Frango com Mandioca) को चिकन और कसावा प्यूरी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। बीयर, कॉकटेल आदि के साथ मुख्य रूप से ब्राजील के निवासी (Brazilian People) इस डिश को खाना पसंद करते है। यह व्यंजन ब्राजील के रेस्तरां (Brazilian Restaurants) से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय रेस्तराओं (International Restaurants) में भी अपनी खास पहचान बना चुका है। कसावा और क्रीम चीज़ के साथ बना चिकन एस्कोन्डिडिन्हो को जब मोत्ज़ारेला चीज़ से सजाया जाता है। तो यह और भी डिलिशियस हो जाता है।

ब्रिगेडिरो
वैसे तो मिठाई ढेर सारी हैं पर ब्राजील (Brazil) की ब्रिगेडिरो (Brigadeiro) की बात ही विशेष है। अगर आपको मिठाइयाँ कम पसंद हैं तो भी आप इस स्वादिष्ट मिठाई को देखकर अपने मुंह में पानी को आने से नहीं रोक पाएंगे। इस पसंदीदा और झटपट तैयार होने वाली मिठाई को असल में दूध के मावा से तैयार किया जाता है। बाद में इसे ब्लेक और व्हाइट चाॅकलेट के दानों से सजाया जाता है। बच्चों से बडो़ तक इस मिठाई का क्रेज देखा जा सकता है।

बोलिन्होस दे बकलहौ
बोलिनहोस डे बाकलहौ (Bolinhos De Bacalhau) को कॉडफिश केक (Codfish Cake) भी कहा जाता है। इसे 2 चम्मच की सहायता से गोल आकार दिया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए आलू, बाकलहाउ (कॉडफ़िश), अंडे, अजमोद, प्याज और जायफल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे तेल के भीतर डीप फ्राई होने तक फ्राई किया जाता है। ब्राजील (Brazil) के लोग अक्सर इसे भोजन से पहले या भोजन के बाद खाना पसंद करते हैं। इसे हरी चटनी, सॉस और जैतून के साथ खाया जाता है। जब कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो ब्राजील की इस लोकप्रिय रेसपी को अवश्य ट्राई करें।

क्विंडिम (Quindim)
ब्राजील की एक लोकप्रिय मिठाई (A Popular Brazilian Dessert Quindim), जिसकी उत्पत्ति पुर्तगाल (Portugal) से हुई थी। यह अण्डे, चीनी और नारियल के मिश्रण से बनाती जाती है। इसका स्वाद बहुत ही अद्भुत और अनोखा होता है। इसका रंग पीला होता है। जिसे एक रिंग मोल्ड में तैयार किया जाता है। अक्सर बहुत से रेस्तरां तीखा खाने के बाद आखिर में इस लोकप्रिय स्वादिष्ट व्यंजन को परोसते हैं। ब्राजील में इस व्यंजन को बहुत से खुशी के अवसरों पर तैयार किया जाता है।

निष्कर्ष
ब्राजील (Brazil) देश की इस स्वाद की यात्रा की कल्पना मात्र से आपके मुंह में अवश्य पानी आ गया होगा। अगर आपने भी अब तक इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद नहीं चखा है तो अगला टूर ब्राजील यात्रा (Brazil Trip) के लिए जरूर बुक करें और साथ ही अपने बेहतरीन सफर के दौरान ब्राजील की इन स्वादिष्ट डिश का मजा भी लें। ब्राजील के लोकप्रिय और पसंदीदा भोजन (Popular Food Of Brazil) आपको कैसे लगे। हमें कमेंट द्वारा अवश्य बताएं।
यह भी देखें
Brazil Travel: ब्राजील के प्रमुख पर्यटन स्थल: आपकी अगली यात्रा के लिए सबसे अच्छे स्थान
Flautas: मैक्सिकन क्यूज़ीन में एक मशहूर व्यंजन
विश्व भर में लोकप्रिय पिज़्ज़ा के बारे में दिलचस्प बातें आपको जानकर होगी हैरानी