5 Amazing Places in India

Related Articles

Amazing Places in India: भारत देश क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया (World) का 7 वां देश हैं, इस देश में कुछ महत्वपूर्ण स्थान व आश्चर्यजनक घटनाए अक्सर देखने को मिल जाती है। जो कि इसे बाकी सभी देशों से अलग बनाती हैं, यह पौराणिक समय सें ही अनेको रहस्य व रहस्मयी घटनाओं, व आश्चर्यजनक स्थानो को अपने अन्दर समाए हुए है, ऐतिहासिक धरोहर से लेकर छोटे-बड़े कई स्थानो पर भी रहस्मयी घटनाओं का जिक्र मिलता रहता है। जिसे स्थानीय लोग भूतिया जगह (Haunted Places), चमत्कारिक स्थान (Amazing Places), देवीय स्थान घोषित कर देते है।
तो आज इस लेख के जरिए हम आपको ऐसे स्थानों व वहां होने वाली आश्चर्य कर देने वाली घटनाओं से रूबरु करवायेगे। जिसके बाद आपको भी वहां जाने की इच्छा अवश्य होगी।

1. मैग्नेटिक हिल भारत (Magnetic Hill India)

यह भारत के लद्दाख में लेह ( Leh in Ladakh)के पास स्थित एक ग्रेविटी हिल (gravity hill)है। जो कि लेह से लगभग 30 किमी की दूरी पर है। जिसके किस्से दुनियां भर में मशहूर है, क्योंकि यह एक ऐसी जगह हैं। जहां कोई भी मेटल (metal) इस पहाड़ी की सीमा में आने पर खुद को इसके गुरूत्वाकर्षण (optical illusion)से प्रभावित होने से नही बचा सकता। इसी कारणवश इसकी सीमा से गुजरने वाले वाहन और विमान एक Magnetic force का अनुभव करते है।

मैग्नेटिक हिल के पास एक पीले रंग का साइनबोर्ड (sign board) भी लगाया गया है, जिस पर अंकित किया गया है “द फेनोमेनन दैट डिफिज ग्रेविटी”(The Gravity-Defying Phenomenon)। इस हिल के पूर्व की ओर सिंधु नदी (Sindhu River) बहती है, जिसके आसपास का दृश्य देखने में बड़ा अद्भुत है।यह पहाड़ी सड़क वास्तव में एक ढलान वाली सड़क है, परन्तु इस सड़क पर अगर आप अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर दे तो भी आपकी गाड़ी नीचे नही जाऐगी। बल्कि 20km/h की गति से आगे बढ़ने लगेगी।इस मैग्नेटिक हिल की सीमा से जब वायुयान (Aeroplane) गुजरते है। तो उन्हें झटको का सामना करना पड़ता है।

Amazing Places in India
Image Credit: Roamsafari

2.राजस्थान का करणी माता मंदिर (Shree Karni Mata Temple)

शक्ति (Shakti) को समर्पित यह मंदिर (Hindu temple) राजस्थान के बीकानेर (Bikaner in Rajasthan) शहर के देशनोक (Deshnoke) नामक जगह पर स्थित है। इस मंदिर की आराध्य देवी (करणी माता ) को स्थानीय लोग सामान्यतः डाढ़ाली डोकरी (“दाढ़ी वाली बूढ़ी महिला”), करणीजी महाराज के नाम से भी पुकारते हैं। करणी माता का मंदिर लगभग 25000 चूहों (Temple of Rats) के कारण काफी प्रसिद्ध है।

स्थानीय कहावतों के अनुसार इन्हे मां की सन्तान बताया जाता है। और इन काले सफेद चूहों को काबा (Kaba) के नाम से जाना जाता है, जिन्हें बहुत ही पवित्र (The holy Kaba) माना जाता है और मंदिर में परिसर में इनका ध्यान अच्छे से रखा जाता है। सफेद चूहें को यहां देखना शुभ माना जाता है। करणी माता बीकानेर के राठौड़ राजवंश की आराध्य देवी हैं।

Amazing Places in India
Image Credit: Roamsafari

3.राजस्थान का कुलधरा गाँव (Kuldhara or Kuldhar)

यह गांव भारतीय राज्य राजस्थान (Indian State Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) ज़िले में स्थित हैं , यह एक श्रापित , भूतिया और रहस्यमयी जगह है जिसे स्थानीय लोग भूतों का गाँव (Haunted Village) के नाम से भी पुकारते है। कहा जाता है, कि इस गांव में पालीवाल ब्राह्मण ( Paliwal Brahmins) समाज के लोग रहा करते थे। और इन्होंने ही 13वी शताब्दी में इस गांव को बसाया था परन्तु 19वी शताब्दी में पानी की कमी (Lack of Water) होने के कारण यह पूरा गांव काल के गाल में समा गया।

परन्तु कुछ प्रचलित किवदंतियों में से एक हैं। कहा जाता है कि इस गाँव के विनाश का कारण जैसलमेर राज्य के मंत्री सलीम सिंह (Salim Singh) को बताया जाता है। क्योंकि वो गांव वालो पर काफी अत्याचार करता था। इस कारण सभी ग्रामवासी परेशान होकर एक दिन रातोंरात गाँव छोड़कर चले गए और साथ ही जाते हुए , इस गांव को दोबारा न बसने का श्राप भी दिया। इस कारण यह श्रापित गाँव भी कहलाता है। आज भी रात के समय यहां अजीबोगरीब आवाजे सुनाई देती है।
यह गाँव आज भी भूतिया गाँव के नाम से मशहूर हैं। पहले इस गाँव में घूमने जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब इस गांव को राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन स्थल का दर्जा दे दिया गया हैं। और यहां देश एवं विदेश से पर्यटक घूमनें आते रहते हैं।

Amazing Places in India
Image Credit: Roamsafari

4. बुलेट बाबा (Bulet Baba)

बुलेट बाबा के नाम से मशहूर ओम बन्ना (Om Banna)। क्या है इनकी कहानी आइए जानते है संक्षेप में। कहा जाता है कि दिसंबर 1988 में, एक घातक बाइक दुर्घटना मे इनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनकी बाइक को पुलिस थाने में रखा गया। लेकिन अगली सुबह वो बाइक वापस अपने आप घटनास्थल पर पहुंच गयी। जहां से उसे वापस थाने ले जाकर रखा गया और यह घटना रोज होने लगी।

तब इस घटना की सच्चाई पता करने के लिए उसकी निगरानी की गयी तो पता चला कि बाइक रात के समय खुद व खुद चालू हो गयी और फिर से घटनास्थल पर पहुंच गयी। इस घटना को देखने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को ओम बन्ना की बाइक वापस लौटा दी। इसके बाद ओम बन्ना के पिता (Father of Om Banna) ने वहां एक मंदिर बनवा दिया। जो एक धार्मिक स्थल होने के अलावा , एक प्रमुख पर्यटक (Famous Tourist Place) आकर्षण भी है। इस मन्दिर में किसी मूर्ति की नही बल्कि बुलेट की पूजा की जाती है। यहां पर प्रसाद में मिष्ठान की जगह शराब (Wine) का भोग लगाते हैं।

Bulet baba
Image Credit: Roamsafari

5. पद्मनाभास्वामी स्वामी मंदिर (Sree Padmanabhaswamy Temple)

भारत के केरल राज्य की राजधानी (Capital of Keral) तिरुवनंतपुरम ( Thiruvananthapuram) में श्री पद्मनाथ स्वामी मंदिर स्थित है। यह पवित्र मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर से जुडीं एक पौराणिक कथा के अनुसार मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की प्रतिमा प्राप्त हुई थी और बाद में उसी स्थान पर इस मंदिर का निर्माण किया गया। 1733 ई. में इस भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण त्रावनकोर के महाराजा मार्तड वर्मा ( Maharaja of TravancoreMoolam Thirunal Rama Varma) द्वारा करवाया गया। यह मंदिर केरल और द्रविड़ वास्तुशिल्प शैली का अनोखा (संगम) है। मंदिर का परिसर काफी बड़ा हैं। यह सात मंजिला ऊंचा है इसे अनेको सुंदर कलाकृतियों और सूक्ष्म कारीगरी द्वारा सुसज्जित किया गया है।

मंदिर के पास ही एक सुदंर जलाशय स्थित है। जिसे ‘पद्मतीर्थ कुलम’ के नाम से जाना जाता है। मंदिर पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा विराजमान है जो कि शेषनाग (Sheshnaga)पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं। जिसके दर्शन के लिए भक्तों का मेला लगा रहता है। इस मंदिर में केवल हिन्दुओं (Hindu) को ही प्रवेश की अनुमति हैं। लेकिन उनको भी प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य हैं। जैसे पुरुषो को प्रवेश के लिए धोती (Dhoti) तथा स्त्रियों को साड़ी (Saree) पहनना अनिवार्य है।जून 2011 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर इस मंदिर की सम्पत्ति की जांच करवाया गयी। जिससे मंदिर की सम्पत्ति करीब दो लाख करोड़ तक आकी गयी है। हालांकि अभी तक इसके एक कक्ष को नही खोला गया है।

Indian temple
Image Credit: Roamsafari

निष्कर्ष | Amazing Places in India

इस आर्टिकल में हमनें आश्चर्य कर देने वाली घटनाओं (Amazing Places in India In Hindi) के बारे में विस्तृत तरह से बताया हैं, जो यात्रा को सरल और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। हमें आशा है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Amazing Places in India से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

और पढ़े-

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories