Hill Stations: तमिलनाडु (Tamil Nadu) दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत राज्य (Most Beautiful State in South India) है। क्योंकि इस राज्य में ऊटी (Ooty) जैसा प्यारा हिल स्टेशन (Hill Station) भी है जो प्रकृति प्रेमियों को गर्मी के मौसम में सदैव ही अपनी ओर आकर्षित करता है। ऊटी को उधगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप भी गर्मियों से निजात पाने और शहरी जीवन शैली को भूलकर शांति और सुकून की तलाश में हैं तो आपको ऊटी की इन जगहों पर घूमने (Unique Places to Visit in Ooty) अवश्य जाना चाहिए।
यहां सुरम्य घाटियां (Picturesque Valleys), चाय के बागान (Tea Plantations), घास के मैदान (Grasslands in Ooty), जंगल और शानदार दूधियां रंग के झरने मौजूद हैं। ऊटी के खूबसूरत दृश्य एकल यात्री (Solo Travelers), रोमांच प्रेमियों (Adventure Lovers) और बैकपैकर्स (Backpackers) को सदैव अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
ऊटी में घूमने लायक जगहें | Places to Visit in Ooty with Family
ऊटी परिवार संग घूमने के लिए एक बढ़िया स्थान (Place to Visit with Family in July) है। आप भी अगर परिवार संग जुलाई में घूमने के लिए किसी बेहतरीन स्थान (Places to Visit in July) की तलाश में हैं तो आपको तमिलनाडु के ऊटी में घूमने की योजना (Plan to Visit Ooty, Tamil Nadu) अवश्य बनानी चाहिए। आप ऊटी की इन जगहों की सैर कर प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य का दीदार कर सकते हैं-
- सरकारी वनस्पति उद्यान (Government Botanical Garden)
- ऊटी झील (Ooty Lake)
- डोड्डाबेट्टा पीक (Doddabetta Peak)
- पाइकारा झरना (Pykara Falls)
- एल्क हिल भगवान मुरुगन मंदिर (Elk Hill Lord Murugan Temple)
सरकारी वनस्पति उद्यान
जुलाई के महीने में घूमने (Places to Visit in July) के लिए ऊटी का सरकारी वनस्पति उद्यान, ऊटी की सबसे अच्छी जगहों (Best Places in Ooty) में से एक है। आप यहां पर रंग-बिरंगे फूलों संग अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। फूलों पर उड़ती तितलियों के सौंदर्य को कैमरे के जरिये तस्वीरों में हमेशा के लिए कैद कर सकते हैं। इस सुदंर उद्यान को 1848 में ग्राहम मैकलॉवर (Graham Mclvor) ने बनाया था।
यह गार्डन 6 हिस्सों में विभाजित किया गया है: जिसमें न्यू गार्डन (New Garden), कंज़र्वेटरी (Conservatory), लोअर गार्डन (Lower Garden), नर्सरी (Nursery), इटैलियन गार्डन (Italian Garden) और फाउंटेन टेरेस (Fountain Terrace) शामिल हैं। यह 22 हेक्टेयर की भूमि पर फैला है। पूरे गार्डन में बहुत सी खूबसूरत और दुर्लभ वनस्पतियों का संग्रह मौजूद है। गार्डन का सबसे बड़ा आकर्षण 20 मिलियन वर्ष पुराना जीवाश्म वृक्ष का तना है। इसे थिरुवक्कराई के राष्ट्रीय जीवाश्म पार्क (National Fossil Park of Thiruvakkarai) से यहां लाया गया था।

- भ्रमण का समय : सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : निःशुल्क (5 वर्ष तक); ₹ 15 (5-10 वर्ष); ₹ 30 (10 वर्ष और अधिक)
- यात्रा का सबसे बढ़िया समय : जुलाई-नबंवर तक।
- करने योग्य गतिविधियां: पिकनिक, प्रकृति के बीच आराम, प्रकृति फोटोग्राफी
ऊटी झील
1 दिन में ऊटी में घूमने की सबसे अच्छी जगहों (Places to Visit in Ooty in 1 Day) में ऊटी झील (Ooty Lake) का नाम जरूर आता है। ऑफिश और भागदौड़ वाली जिदंगी में अगर आप भी थोड़ा सुकून तलाश रहें हैं तो सप्ताहांत में घूमने के लिए ऊटी झील सबसे अच्छा विकल्प (Ooty Lake Best Option for Weekend Trip) है। यह झील एक मानवनिर्मित झील (Man Made Lake) है जो कि 65 एकड़ की भूमि पर फैली हुई है। आप यहां पर धुंध भरे मौसम में नाव से झील की सैर कर सकते हैं।
आप यहां पैडल बोट, मोटर बोट और अन्य जलीय क्रीड़ाओं (Water Sport) का आनंद ले सकते हैं। झील के आस-पास के क्षेत्र में आपको पिस्सू बाज़ार (Flea Market), फूड कोर्ट (Food Court) और बच्चों के खेलने के लिए बेहतरीन जगहें भी मिल जाएंगी। ऊटी झील जुलाई में घूमने की सबसे अच्छी जगहों (Best Places to Visit in July) में से एक है।

- भ्रमण का समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : नि: शुल्क।
- यात्रा का सबसे बढ़िया समय : अक्टूबर से जुलाई।
- करने योग्य गतिविधियां: नौका विहार, घुड़सवारी, पिकनिक, साइकिल चलाना, प्रकृति फ़ोटोग्राफी।
डोड्डाबेट्टा पीक
अगर आप भी ऊटी में रोमांच (Adventures in Ooty) का असली मजा लेना चाहते हो तो आपको देवदार के घने जंगलों (Pine Forests) से होते हुए नीलगिरी पहाड़ियों (Nilgiri Hills) के मनोरम दृश्यों के साथ डोड्डाबेट्टा पीक की यात्रा (Trip to Doddabetta Peak) अवश्य करनी चाहिए। ऊटी की डोड्डाबेट्टा पीक जुलाई में घूमने की सबसे अच्छी जगहों (Best Places to Visit in July) में से एक है। यह चोटी नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी (Highest Peak of Nilgiri Hills) है। जिसपर ट्रैकिंग (Trekking) करके आसानी से पहुंचा जा सकता है। ऊटी की डोड्डाबेट्टा पीक से आप ऊटी के शानदार और मनोरम दृश्यों का अवलोकन कर सकते हैं। ट्रैकिंग के दौरान आपको बहुत सी सुदंर वनस्पतियां और छोटे-बड़े वन्यजीव भी दिख सकते हैं।

- भ्रमण का समय : सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : निःशुल्क (बच्चों के लिए); ₹ 6 (वयस्कों के लिए)।
- यात्रा का सबसे बढ़िया समय : अक्टूबर से जुलाई।
- करने योग्य गतिविधियां: ट्रैकिंग, फोटोग्राफी, सुंदर दृश्यों का अवलोकन करें।
पाइकारा झरना
ऊटी (Ooty) में अगर आप भी सुरम्य झरनें की सैर करना चाहते हैं तो आपको पाइकारा फॉल्स अवश्य जाना चाहिए। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि देश-विदेश के अनेक फिल्म निर्माताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। झरने के पास आप परिवार संग पिकनिक (Picnic) और सिटिंग गेम्स (Sitting Games) का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी (Photography) का शौक है तो ऊटी के पाइकारा झरना के पास आप अपनी फोटोग्राफी का शौक (Hobby of Photography) पूरा कर सकते हैं। यह जगह जुलाई में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानों (Best Places to Visit in July) में से एक है।

- भ्रमण का समय : सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : नि:शुल्क।
- यात्रा का सबसे बढ़िया समय : जुलाई से फरवरी।
- करने योग्य गतिविधियां: ट्रैकिंग, फोटोग्राफी, मनोरम दृश्यों का दीदार करें।
एल्क हिल भगवान मुरुगन मंदिर
दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन (Ooty Most Beautiful Hill Station of South India) ऊटी है। ऊटी में घूमने की बहुत सी जगहें (Places to Visit in Ooty) मौजूद हैं लेकिन ऊटी की एल्क हिल (Elk hill of Ooty Places to Visit) में बसा मुरुगन मंदिर ऊटी की सबसे प्रसिद्ध जगहों (Murugan Temple Most Famous Places in Ooty) में से एक है। यह धार्मिक स्थल सुदंर हरी-भरी और पहाड़ी परिदृश्यों वाली पृष्ठभूमि में स्थित है। मंदिर के मुख्य देवता मुरुगन भगवान है। यह धार्मिक स्थान जुलाई में घूमनें की सबसे अच्छी जगहों (Best Places to Visit in July) में से एक है।

- भ्रमण का समय : सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक।
- प्रवेश शुल्क : नि:शुल्क।
- यात्रा का सबसे बढ़िया समय : अक्टूबर से जुलाई।
सारांश
आज का यह लेख ऊटी में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों (Best Places to Visit in July)के बारें में है। इस लेख में ऊटी में शीर्ष 5 घूमने की जगहों (Top 5 Places to Visit in Ooty) के बारें में बताया गया है। यह जगहें ऊटी की सबसे बढ़िया जगहों (Best Places in Ooty) में से एक हैं जहां पर आप परिवार संग ऊटी घूमने की योजना (Plan to Visit Ooty with Family) बना सकते हैं। ऊटी की यह जगहें जुलाई में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों (Best Places to Visit in July) में से एक हैं।
और पढ़े
Nepal Travel: जानिए नेपाल की राजधानी काठमांडू की सुंदरता के रहस्यों को
Uttar Pradesh East India में क्या है देखने योग्य?
जानें फूलों के प्रधानमंत्री Peonies की रंग-बिरंगी दुनिया के बारे में