वियतनाम के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें और करें शांति का अनुभव

Related Articles

World Tour: वियतनाम एक खूबसूरत देश (Beautiful City) है, जहां पर पर्यटकों का वर्षभर आना-जाना लगा रहता है। वियतनाम का हरा-भरा परिदृश्य, जीवंत संस्कृति और रोमांचक स्थान, एक सम्पूर्ण यात्रा पैकेज (Tour Package) है। जिसमें आप खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों से लेकर, ऊंची इमारतों, हरे-भरे बाग और व्यस्त शहरों का दौरा कर सकते हैं। भारत (India) देश के लोगों के लिए वियतनाम, भारत की समृद्धता का दर्पण (Mirror) है। जिसके भीतर भारत की तरह ही ऐतिहासिक, प्राकृतिक और अन्य तरह के प्राकृतिक उपहारों की भरमार है। नवविवाहित जोड़ों (Newly Married Couples) के लिए वियतनाम में घूमने की जगहें (Places to Visit in Vietnam), सापा, फोंग न्हा-के बंग राष्ट्रीय उद्यान, हालोंग खाड़ी जैसे लोकप्रिय स्थान हैं। आज के इस लेख में हम आपको वियतनाम में सर्वश्रेष्ठ घूमनें योग्य स्थानों (Best Places to Visit in Vietnam) के बारें में विस्तारपूर्वक बताएंगे-

वियतनाम में घूमनें की जगहें 

सपनों को सच करती, वियतनाम की प्राकृतिक दुनियां, जहां प्रकृति के अद्वितीय उपहार मौजूद हैं। वियतनाम की यह प्राकृतिक स्थल और धरोहरें पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं आइए जानते हैं वियतनाम में घूमने की जगहें (Places to Visit in Vietnam), कहां हैं। 

वियतनाम की राजधानी हनोई 

वियतनाम की राजधानी हनोई (Capital of Vietnam Hanoi) है जो कि लाल नदी (Red River) के किनारे बसा है। यह वियतनाम का मुख्य वाणिज्यक शहर (Commercial City), औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area) और कृषि केंद्र (Agricultural Center) है। इस खूबसूरत शहर को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में भी गिना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां पर देखने के लिए अनेक प्राकृतिक और ऐतिहासिक आकर्षण मौजूद हैं, शहर में मौजूद हनोई ट्रेन स्ट्रीट (Hanoi Train Street), पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं हनोई में करने के लिए बहुत कुछ है जैसे ऊंची इमारतें, गोल्डन पगोड़ा (Golden Pagoda), म्यूजियम (Museum), और खाने का अद्वितीय स्वाद, आपको हनोई तक आसानी से खींच सकता है। 

Places to Visit in Vietnam
Image Credit: Istock

हनोई में क्या करें | Things to do in Hanoi

  • होन कीम झील (Hoan Kiem Lake) की सैर पर जाना एक बढ़िया विचार है। वर्षभर हरे-भरे परिदृश्य से समृद्ध, यह झील ओल्ड क्वार्टर में स्थित है। झील के आसपास आपको पर्यटकों की आवाजाही, फोटोग्राफर और चित्रकारी (Painting) करते लोग आसानी से देखने को मिल जाएंगें।  
  • हनोई का फूड, अपने अनोखे स्वाद और उचित बजट के लिए काफी लोकप्रिय है। आप स्ट्रीट विक्रेताओं से, बेजोड़ स्वाद, सुगंध वाला भोजन खरीद सकते हैं उत्तरी वियतनामी भोजन (Northern Vietnamese Food) और हनोई व्यंजन को बनाने के लिए बहुत से स्वादिष्ट मसालों और जड़ी-बूटियों (Herbs) का प्रयोग किया जाता है। 
  • साहित्य के मंदिर हनोई में घूमनें और देखने योग्य जगहों में से एक है आप यहां पर हनोई के साहित्य की एक विस्तृत और समृद्ध श्रृंखला का आनंद ले सकते हैं। 
  • हनोई ट्रेन स्ट्रीट पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थान है। स्ट्रीट मार्केट (Street Market) से गुजरते हुए, अचानक ट्रेन का आ जाना काफी रोमांचक एहसास है।  
  • वियतनाम में घूमने की जगहें (Places to Visit in Vietnam), तो बहुत है पर आप हनोई वॉटर पपेट शो (Hanoi Water Puppet Show) को अवश्य देखने जाएं, यह कार्यक्रम हनोई का एक सांस्कृतिक और मनमोहक शो है जो कि 1969 से अब तक चलता आ रहा है। 

 हनोई यात्रा का सबसे बढ़िया समय: अक्टूबर से अप्रैल

हो ची मिन्ह सिटी  

देश का सबसे आबादी वाला शहर हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City), वियतनाम का एक महत्वपूर्ण शहर है इसे साइगॉन (Saigon) के नाम से भी जाना जाता है। यह वियतनाम का सबसे बड़ा शहर (Vietnam’s largest city) होने के साथ ही, देश की सांस्कृतिक राजधानी भी है। वियतनाम की संस्कृति को गहराई से समझने के लिए आपको हो ची मिन्ह सिटी का दौरा अवश्य करना चाहिए। बैकपैकर के ठहरने के लिए जिला 1 पर “बैकपैकर्स क्वार्टर” (Backpackers Quarter) एक बढ़िया स्थान है क्योंकि यहां से उन्हे वियतनाम की संस्कृति को बेहतरीन ढंग से समझने में मदद मिलती है। शहर के भीतर आप वियतनामी भोजन का भी आनंद ले सकते हैं। आप सबसे लोकप्रिय डिश फ़ू (Dish Foo) या चावल सेंवई (Rice Vermicelli) का स्वाद भी चख सकते हैं। 

Things To Do In Ho Chi Minh City
Image Credit: Istock

हो ची मिन्ह सिटी में क्या करें | Things To Do In Ho Chi Minh City

  • बैकपैकिंग करने वाले टूरिस्ट की पहली पसंद Phạm Ngũ Lão स्ट्रीट, Bùi Viện स्ट्रीट है। 
  •  साइगॉन का नोट्रे डेम कैथेड्रल (Notre Dame Cathedral) अपनी अद्भुत वास्तुकला के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
  • शहर के इतिहास को समझने के लिए, स्वतंत्रता महल की ओर अवश्य जाएं। 
  • स्ट्रीट फूड टूर (Street Food Tour) पर स्वादिष्ट वियतनामी व्यंजनों और स्थानीय डिशेज के गजब स्वाद का आनंद लें। 
  • मेकांग डेल्टा की यात्रा (Mekong Delta Tour), जहां पर आप तैरते हुए बाजार और बोटिंग (Boating) का मजा लें सकते हैं। वियतनाम में घूमने की जगहों (Places to Visit in Vietnam), में से एक है। 

 हो ची मिन्ह सिटी घूमनें का बढ़िया समय: नवंबर से अप्रैल 

हालोंग खाड़ी

वियतनाम की हालोंग खाड़ी (Halong Bay) एक टूरिस्ट स्पॉट (Tourist Spot) है, जहां पर प्रकृति प्रेमी, हनीमून कपल्स (Honeymoon Couples), बैकपैकर और पारिवारिक यात्रा वाले टूरिस्ट आसानी से देखने को मिल जाते हैं   हालोंग खाड़ी वियतनाम में घूमने की जगहों (Places to Visit in Vietnam) में शीर्ष स्थान पर आती है। हालोंग खाड़ी 1,000 से भी ज्यादा द्वीपों से मिलकर बना है। जिनमें से कुछ घूमनें और देखने योग्य हैं जबकि कुछ द्वीप पूरी तरह से निर्जन हैं। यह खाड़ी क्वैंग नन्ह प्रान्त का हिस्सा है साथ ही हालोंग की खाड़ी यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल भी है।  खाड़ी में बनें अधिकतर टापू, द्वीप और चट्टानें, चूना पत्थर (Choona Patthar) के कर्स्ट और टापू हैं। इस खाड़ी का क्रिस्टल नीला पानी (Crystal Blue Water), जल क्रीड़ाओं का आनंद लेने के लिए पर्याप्त जगह है।

Things To Do In Halong Bay
Image Credit: Istock

  

हालोंग खाड़ी में क्या करें | Things To Do In Halong Bay

  • वियतनाम की हालोंग खाड़ी में तैरते गांव पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।  
  • हालोंग खाड़ी में नये द्वीप की तलाश पर अवश्य जाएं। 
  • Sun World Halong Park में बैठकर आनंद भरें पलों को महसूस करें। 
  • Bai Chay Beach, नवविवाहितों और प्रेमी जोड़ो के लिए एक रोमांटिक जगह है। 
  • Tuan Chau Island में एक रोमांचक यात्रा के लिए खुद को तैयार करें। 

हालोंग खाड़ी घूमने का बढ़िया समय: अप्रैल से सितंबर

सापा  

उत्तरी-पश्चिमी वियतनाम (Northwestern Vietnam) का औपनिवेशिक युग का शहर, आज के समय एक लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है।  वियतनाम में घूमने की जगहों (Places to Visit in Vietnam), में सापा एक महत्वपूर्ण शहर है क्योकि इस प्राकृतिक स्थल की सैर करने बहुत से पर्यटकों की आवाजाही वर्षभर रहती है। सापा की मुओंग होआ घाटी (Muong Hoa Valley) में बने सीढ़ीदार चावत के खेतों (Terraced Rice Fields) को आप दूर से ही देख सकते हैं। आप यहां के स्थानीय बाजार में घूम-घूम कर खाने-पीने और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों के लिए जरूरी सामग्रियों की खरीददारी कर सकते हैं। 

Things To Do In Sapa
Image Credit: Istock

सापा में क्या करें | Things To Do In Sapa

  • बादलों के ऊपर अगर आप सोचते हैं कि स्वर्ग है तो आप सापा के Fansipan पर अवश्य जाएं। यहां आपको बादलों के ऊपर की आलौकिक दुनियां देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 
  • Ô Quy Hồ pass हरी-भरी पहाड़ियों का एक विशाल संसार है जिसका प्राकृतिक सौंदर्य, मनमोहने वाला है इस घाटी में सूर्योदय (Sunrise) और सूर्यास्त (Sunset) का नजारा बहुत ही दिव्य प्रतीत होता है। 
  •  Silver Waterfall हरे-भरे परिदृश्य वाला यह झरना पर्यटकों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता है। झरने के पास क्वालिटी टाइम स्पेंड करने, ट्रेकिंग करने वाले और पिकनिक (Picnic) मनाने वाले पर्यटकों को देखा जा सकता है। 

सापा में घूमनें का बढ़िया समय: मार्च से मई 

सारांश 

आज के इस लेख में वियतनाम में घूमने की जगहों (Places to Visit in Vietnam), के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को कवर किया गया है। आपकी वियतनाम यात्रा के समय यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वियतनाम के शहरी पर्यटन स्थल, वियतनाम के प्राकृतिक पर्यटन स्थल और वियतनाम के भोजन के बारें में विस्तार से जानने के लिए अगला लेख अवश्य पढ़े। 

यह भी पढ़े

Nagoya गेहूँ के पहाड़ों के बीच बसा एक कमाल का शहर!

Bukchon Hanok Village में शानदार जगहें जहां आप अपना समय बिता सकते हैं

क्या आपको भी है Jeju Island पर रुकने के लिए सबसे अच्छे होटल्स की तलाश?

Sapporo शहर की सबसे शानदार जगहें जो आपको वहां रुकने के लिए मजबूर कर देंगी

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories