Uttar Pradesh: दुनियां के सातवें अजूबे का घर आगरा (Agra Home of the Seven Wonders of the World), अपने भीतर अनेक दिलचस्प कहानियाँ, ऐतिहासिक धरोहर (Historical Heritage), स्मारक (Monuments) और आकर्षणों (Attractions) के साथ ही खाने के अद्भुत स्वाद को समेटे हुए है। आज के इस लेख में हम आपको आगरा में सर्वश्रेष्ठ घूमने की जगहों (Places to Visit in Agra) के बारें में बताएंगे………..
आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Famous Tourist Places of Agra
भारत के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का आगरा शहर मुगल साम्राज्य की राजधानी (Agra the capital of the Mughal Empire) थी। जहां से मुगल बादशाह अकबर अपने साम्राज्य पर शासन किया करता था। आज के समय लाखों की संख्या में टूरिस्ट (Tourists) मुगल काल की इन ऐतिहासिक धरोहरों और दुनियां का सतवां अजूबा (Seven Wonders of the World), ताजमहल (Tajmahal) के दीदार के लिए आते हैं।
मुगल काल में बनी दुनियां की आश्चर्यजनक स्मारक, ताज महल
यूनेस्को द्वारा आगरा के ताजमहल को विश्व ऐतिहासिक धरोहर (Taj Mahal UNESCO World Heritage Site) की सूची में शामिल किया गया है। साथ ही यह दुनिया के सात अजूबों में से भी एक है। ताजमहल को मुगल वंश के सम्राट शाहजहां (Emperor Shahjahan) ने 17 वीं शताब्दी में, अपनी प्रिय बेगम मुमताज (Begum Mumtaz) की याद में बनवाया था। आगरा के ताज मुहर को दुनियाभर में सबसे खूबसूरत स्मारकों (Most Beautiful Monuments Around the World) के रूप में भी जाना जाता है। प्यार की इस निशानी की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है इसके पीछे से बहती यमुना नदी (Yamuna River), इसकी सुदंरता में 4 चांद लगाती है।
ताजमहल आगरा में घूमनें की जगहों में (Places to Visit in Agra) शीर्ष आकर्षणों में है। चांदनी रात में इस सफेद इमारत (White Building) के दीदार के लिए, हजारों की संख्या में टूरिस्टों की लाइन लगी रहती है। यह आगरा का प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट (Famous Tourist Spot of Agra Taj Mahal) भी है।

अभेद्य सुरक्षा वाला भव्य महल, आगरा का किला
आगरा फोर्ट (Agra Fort), लाल किला (Red Fort), या फोर्ट रूज (Fort Rouge) जैसे नामों से लोगों के बीच लोकप्रिय है। लाल बलुआ पत्थर (Red Sandstone) से बने इस शानदार किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची (UNESCO World Heritage Site List) में भी स्थान प्राप्त है। इस शानदार किले का निर्माण अकबर (Akbar) ने करवाया था। इस अद्भुत किले की दूरी ताजमहल से लगभग 2.5 किमी है। किले के चारों ओर विशाल नहर है जिसमें प्राचीन समय में सुरक्षा की दृष्टि से और महल के रोजमर्रा के कार्यो के लिए पानी रहता था। महल के प्रवेश द्वार तक पहुंचने के लिए, एक लकड़ी के पुल का निर्माण भी करवाया गया था। जो कि आपातकालीन स्थित में, दुश्मनों से सुरक्षा का कार्य करता था। आगरा में घूमनें की जगहों में (Places to Visit in Agra), आगरा लाल किला (Agra Red Fort) भी एक बढ़ियां गंतव्य है।

शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में बना शहर, फ़तेहपुर सीकरी
मुख्य शहर आगरा से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर बना फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri), आगरा में घूमनें की जगहों में (Places to Visit in Agra) से एक है। इस शहर का पुराना नाम फतेहाबाद (Fatehabad) था। जिसे मुगल बादशाह जलाल-उद-दीन मोहम्मद अकबर (Jalal-ud-din Mohammad Akbar) ने अपनी जीत की खुशी में बदलकर फतेहपुर सीकरी नाम दिया। इतिहासकरों की दृष्टि से यह भी कहा जाता है कि इस शहर का निर्माण अकबर (Akbar) ने शेख सलीम चिश्ती (Sheikh Salim Chishti) के सम्मान में करवाया था। सीकरी के भीतर आज भी शेख सलीम चिश्ती की पवित्र दरगाह (Holy Tomb of Hazrat Salim Chishti) को देखा जा सकता है। आज के समय यह ताजमहल के बाद दूसरा प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है।
आप यहां आंख मिचौली (Aankh Micholi), दीवान-ए-खास (Diwan-e-Khas), बुलंद दरवाजा (Buland Darwaza), पांच महल (Panch Mahal), ख्वाबगाह (Khwabgah), जौधा बाई का महल (Jodha Bai’s Palace),शेख सलीम चिश्ती के पुत्र की दरगाह (Dargah of Sheikh Salim Chishti’s son), शाही मस्जिद (Shahi Masjid), अनूप तालाब (Anoop Talab) फतेहपुर सीकरी जैसे प्रमुख स्मारकों का दीदार कर सकते हैं। परिवार संग घूमनें के लिए यह स्थान एक बढ़िया जगह है।

इतिमादुद्दौला का मकबरा
जहाँगीर की बीबी नूरजहां (Noorjahan) ने इस भव्य मकबरे का निर्माण अपने पिता गियास-उद-दीन बेग़ (Ghiyas-ud-din Beg) की याद में करवाया था। मकबरे के निर्माण का समय लगभग 1626-28 माना जाता है, आज इसे एतमादुद्दौला का मकबरा, बेबी ताज, श्रृंगारदान, आभूषण का बक्सा आदि नामों से जाना जाता है। नूरजहाँ इस मकबरे को चांदी से बनवाना चाहती थी, परंतु बाद में इस मकबरे को पीली संगमरमर (Yellow Sangmarmar) से बनवाया गया। इस मकबरे की सजावट के लिए बेहतरीन नक्काशी का प्रयोग किया गया। दीवारों और छत्त को फूल, पत्तियों और मानवों की आकृतियों से सजाया गया।
इस मकबरे (Tomb of Itimaduddaulah) को सजाने के लिए अनेक बहुमूल्य रत्नों का प्रयोग किया गया था। परंतु आज के समय मकबरे में लगें सभी बहमुल्य रत्न और आभूषण, यहां से गायब हो गये हैं। मकबरे का परिदृश्य यमुना नदी(Yamuna River) की उपस्थिति के कारण और अधिक मनोरम लगता है। परिवार संग, आगरा में घूमनें की जगहों में (Places to Visit in Agra) यह जगह एक बढ़िया विकल्प है।

अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा (Akbar’s tomb), जिसे जहांगीर के द्वारा 1605-1613 में बनवाया गया था। यह भव्य मकबरा आगरा के उपनगर सिकंदरा में स्थित है। मकबरे को बनाने में 119 एकड़ जमीन का उपयोग किया गया है। मकबरे को बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर (Lal Balua Patthar) से लेकर, संगमरमर का प्रयोग किया गया है। मकबरे के भीतरी भाग में मुगल बादशाह की असली कब्र मौजूद है। कब्र पर फूल पत्तियों की नक्काशी और सूक्ष्म कारीगरी की गयी है। मकबरे के पास की जगह को सुदंर बागान और गलियारों से सजाया गया है। आगरा में घूमनें की जगहों में (Places to Visit in Agra), अकबर का मकबरा भी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है।

गुरु का ताल
सिख समुदाय का पवित्र तीर्थ गुरू का ताल (Guru’s Rhythm), सिकंदरा से कुछ ही दूरी पर स्थित है। आगरा में घूमनें की जगहों (Places to Visit in Agra), यह जगह अन्य ऐतिहासिक इमारतों की तरह बहुत ही भव्य और शानदार है। 17 वीं शताब्दी में इस ऐतिहासिक जगह का निर्माण हुआ था। इस जगह से जुड़ी एक कहानी, आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है कहा जाता है कि इस स्थान पर सिखों के 9 वें गुरू तेगबहादुर (Guru Tegbahadur) ने अपने आप को, औरंगजेब (Aurangzeb) को गिरफ्तार करवा दिया था। बाद में इस स्थान पर उनकी स्मृति में इस पवित्र स्थान को एक गुरूद्वारे में बदल दिया गया। आज इस जगह पर अनेक पर्यटक मत्था टेकने और इस शानदार कलाकृति को देखने आते हैं।

सारांश
आज के समय में प्राचीन मुगल साम्राज्य और उससे जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों की सैर, एक रोमांचक यात्रा है पुराने समय की अद्भुत इंजीनियरिंग (Engineering) और नक्काशी, उस समय के राजाओं की स्थापत्य कला और उसमें रूचि को दर्शाती है। आज के समय इन ऐतिहासिक धरोहरों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। आज के इस लेख में आगरा में घूमनें की जगहों (Places to Visit in Agra) के बारें में विस्तारपूर्वक बताया है। आगरा की यात्रा के दौरान यह लेख आपके लिए काफी मददगार होगा।
और पढ़े
Uttar Pradesh West India में घूमने की कुछ शानदार जगहों के बारे में सुझाव
Uttar Pradesh East India में क्या है देखने योग्य?
नागपुर में घूमने की 10 कमाल की जगहें | 10 Best Places To Visit In Nagpur