Hollywood Movies: हैरी पॉटर बच्चों और बड़ो दोनों के लिए ही एक रोमांचक कहानी (Thriller Story) या उपन्यास (Novel) है जो कि आपको रियल वर्ड (Real Word) से एक मैजिकल वर्ड (Magic Word) की सैर करवाती है। अगर आप घर बैठे या किसी थियेटर (Theater) में जाकर इस रोमांचक कहानी को पढ़ने के बजाय बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तो शहर में मौजूद सभी थियेटर्स में पता करें कि किस सिनेमा (Cinema) में हैरी पॉटर (Harry Potter) की मूवी लगी है। आप वहां जाकर हैरी पॉटर की जादुई दुनियां में प्रवेश (Enter the Magical World of Harry Potter) कर सकते हैं।
हैरी पॉटर उपन्यास (Harry Potter Novels) अपने प्रकाशन के बाद लोगों के बीच, इतनी अधिक लोकप्रिय हुई कि इस पर हॉलिवुड ने करीब 6 फ़िल्में सफलता पूर्वक पूरी की हैं। यह रोमांचक कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है। इसमें हैरी पॉटर की लाइफ के बारें में बताया गया है। कहानी के भीतर आपको जादुई ट्रेन (Magic School), उड़ने वाली झाडू (Flying Broom), टाइम ट्रेवल (Time Travel) और जादुई स्कूल (Magic School) में पढ़ाई जैसी चीजों के बारें में बताया गया है। 1996 मे जे. के. रोलिंग ने इस जादुई उपन्यास (Magical Novel) को लिखा था। इस उपन्यास पर 2001 में हॅरी पॉटर (Harry Potter) की पहली मूवी बनायी गयी थी।
कहानी के किरदार
कहानी का मुख्य पात्र या किरदार, किशोर लड़का है। जिसका नाम हैरी पॉटर (Harry Potter) है। यह बच्चा बचपन में ही अनाथ हो जाता है। जिस कारण इसे इसके अंकल और आंटी के साथ रहना पड़ता है। जहां पर इस प्यारे से बच्चे से ढेर सारा काम करवाया जाता है। लेकिन जब यह कुछ सालों का होता है तो इसकी जादुई शक्तियाँ इसके आस-पास के वातावरण में, अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगती है। इस बच्चे को सांपों से बात करना भी आता है। कुछ समय बाद इसका एडमिशन जादुई यूनिवर्सिटी (Admission Magical University) में करवा दिया जाता है।
जहां से इसके महान जादूगर बनने की शुरूआत होती है। इसके इस रोमांचक सफर में इसके 2 दौस्त रॉन वीज़्ली (Ron Weasley) और हर्माइनी ग्रेंजर (Hermione Granger) भी होते हैं जो कि समय-समय पर इसकी सहायता करते हैं। बुराई के खिलाफ जंग में, हैरी को जादूगर लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट (Wizard Lord Voldemort) के घटिया और भयानक जादू का सामना करना पड़ता है। पूरी कहानी की कल्पना एक जादुई दुनियां पर आधारित है जिसमें अच्छे और बुरे जादू की लड़ाई देखने को मिलती है।
हैरी पॉटर कौन है
इस जादुई कहानी का मुख्य किरदार या सुपर हीरो हैरी पॉटर (Super Hero Harry Potter) है। जिसकी मां का नाम लिली (Lily) और बाप का नाम जेम्स पॉटर (James Potter) है। हैरी के माता-पिता को कहानी के विलेन लॉर्ड वोल्डेमोर्ट (Villain Lord Voldemort) ने मार डाला था। जिसकी वजह से हैरी को बिना मां-बाप के प्यार के जिंदा रहना पड़ा। हैरी एक ऐसा बच्चा है जो कि लॉर्ड वोल्डेमोर्ट के मृत्युदंशम् शाप (Death Curse) या अवाडा कडाव्रा से बच पाया था। यह बच्चा बड़े होकर कहानी के विलेन या सबसे दुष्ट जादूगर की मौत की वजह बनता है।
इसका पालतू पक्षी (Pet Bird) एक उल्लू (Owl) है। जिसका नाम हेडविग (Hedwig) है। जो हैरी पॉटर के लिए सूचनाएं इधर-उधर से लाने का काम भी करता है। इस कहानी में हैरी के बहुत से दोस्त रॉन, हर्माईनी, नेविल, सीमस एवं फ़्रेड-जोर्ज हैं। हैरी का जब जादुई स्कूल में दाखिला होता है। तो उसे गरुड़द्वार (Garudadwar) में भेजा जाता है।

हॉग्वर्ट्स की सबसे बुद्धिमान छात्रा
हॉग्वर्ट्स स्कूल या यूनिवर्सिटी में हरमायनी को सबसे बुद्धिमान छात्रा के रूप में जाना जाता है। हर्माइनी ग्रेंजर मगलू परिवार से आती है। हर्माइनी, हैरी की सबसे अच्छी दोस्त भी है। जो हैरी को कयी बार अपनी बुद्धिमानी से बचा लेती है। स्कूल के सभी टीचर की गुड बुक में हरमायनी शामिल है। इस प्यारी और बुद्धिमान लड़की का पालतू पशु एक बिल्ली है। जो कि इसकी जादुई दुनियां में बहुत बार मदद करती हुई नजर आती है। इसकी इस प्यारी बिल्ली का नाम क्रुक-शैंक्स है।
रॉन वीज़्ली का रोल क्या है
रॉनल्ड वीज़्ली या सिर्फ़ रॉन इस जादुई कहानी का तीसरा मुख्य किरदार या पात्र है। जो कि शुद्ध खून वाले परिवार का बेटा है। लेकिन यह लड़का बहुत ही डरपोक और कमजोर है। परंतु इस कमजोर लड़के की दोस्ती शुरूआत में स्कूल आते समय ही हैरी से हो जाती है। इस लड़के के 5 भाई और हैं। जिनका नाम चार्ली, बिल, पर्सी, फ़्रेड, जोर्ज है। साथ ही इसकी एक बहिन जिनी है। जिसकी शादी बड़े होने के बाद हैरी से हो जाती है। रॉन के पालतू पशु का नाम स्केबर्स है। जो कि एक चूहा है।
हैरी पॉटर नावेल के पार्ट
लोगों के बीच इस कहानी की लोकप्रियता इतनी बड़ गयी कि इसके एक के बाद एक श्रृंखला का प्रकाशन हुआ। इस उपन्यास के कुल 7 पार्ट हैं। जिनमें हैरी पॉटर के पूरे जीवन और कठिनाइयों को दिखाया गया है।
- इसकी पहली कहानी “हैरी पॉटर और पारस पत्थर”( Harry Potter and the Philosopher’s Stone) है।
- दूसरी कहानी में “हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना” (Harry Potter and the Chamber of Secrets) के बारें में बताया गया है।
- तीसरी कहानी “हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी” (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) से सम्बन्धित है।
- चौथी कहानी में “हैरी पॉटर और आग का प्याला” ( Harry Potter and the Goblet of Fire) के सम्बंध में जानकारी है।
- पाचंवी कहानी “हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह” ( Harry Potter and the Order of the Phoenix) से जुड़ी हुई है।
- छठवी कहानी “हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस” ( Harry Potter and the Half-Blood Prince) के ऊपर आधारित है।
- सातवी कहानी “हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े” ( Harry Potter and the Deathly Hallows) से रिलेटिड है।
हाॅलीवुड की पहली हैरी पॉटर फिल्म
पाठकों के बीच अचानक से लोकप्रिय हुई हैरी पॉटर नावेल को, हाॅलीवुड ने बड़े पर्दे पर फिल्माया जिस कारण इसके और भी चाहने वाले बन गये। हैरी पॉटर की पहली फिल्म हैरी पॉटर और पारस पत्थर (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) थी। जो कि आते ही अन्य मूवीज के रिकॉर्ड को ब्रेक कर गयी। हैरी पॉटर कहानी के मुख्य किरदार या पात्र की भूमिका को बड़े पर्दे पर जीवित करने के लिए डैनियल रैड्क्लिफ़ को चुना गया था। इसकी दूसरी मुख्य पात्र हर्माइनी के किरदार के लिए ऍमा वॉट्सन को चुना गया। वहीं तीसरे अहम किरदार रॉन वीज़्ली के लिए रुपर्ट ग्रिंट को लिया गया था। इस सुपरहिट फिल्म के निदेशक क्रिस कोलम्बस और निर्माता डेविड हेमन हैं। मूवी की लोकप्रियता को देखते हुए इसे हिंदी और अन्य भाषाओं में भी डब्ड किया गया।
हैरी पॉटर की दूसरी मूवी
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना Harry Potter and the Chamber of Secrets) इस जादुई मूवी का दूसरा पार्ट है। जिसे हिंदी से लेकर अन्य भाषाओं में डब्ड किया है। पहले मूवी के सुपरहिट के बाद इस पार्ट को भी दर्शको का भरपूर प्यार मिला। हाॅलीवुड की यह मूवी 14 नवबंर 2002 में भारत में रिलीज की गई थी।
इस बेहतरीन फिल्म का निर्देशन क्रिस कोमंबस (Chris Columbus) और इसके निर्माता थे डेविड हेमन (David Heyman) थे। कहानी के मुख्य किरदारों में डेनियल रैडकिल्फ (Daniel Radcliffe) , एम्मा वॉटसन (Emma Watson) और रूपर्ट ग्रिंट (Rupert Grint) हैं।
तीसरी मूवी
हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban) नाम की इस हाॅलीवुड मूवी (Hollywood Movie) में की कहानी सीरियस (Story Of Sirius) और सीरियस की सच्चाई (Truth Of Sirius) के करीब घूमती है। अन्य हेरी पॉटर मूवी श्रृंखला (Harry Potter Movie Series) की तरह ही इस मूवी को भी दर्शकों को काफी प्यार मिला था।
चौथी मूवी का कमाल
हैरी पॉटर और आग का प्याला (Harry Potter and the Goblet of Fire) नाम की इस हॉलिवुड फ़िल्म जे. के. रोलिंग (J.K. Rolling) ने जादुई सफर को और दिलचस्प बनाया है। बढ़े पर्दे पर आप इस मूवी को देखने का मजा लें सकते हैं। फ़िल्म के निर्देशक माइक न्यूवॅल (Director Mike Newell) और निर्माता डेविड हेमन (Producer David Heyman) थे। भारत में सा. रे. गा. मा. ने इस हाॅलीवुड फिल्म का प्रीमियर (Hollywood Movie Premiere) बड़ी धूम-धाम से किया गया था।
पांचवी मूवी के कारनामे
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह (Harry Potter and the Order of the Phoenix) इस मूवी के भीतर हैरी को वापस हॉग्वर्ट्स (Hogwarts) आने की कहानी के बारें में बताया है। यह कहानी नये रोमांचक सफर (Adventurous Journeys) और कारनामों के सफर (Exciting Journeys) पर आधारित है।
छठवी मूवी
हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half-Blood Prince) नाम की यह मूवी आने के साथ ही पिछले पार्ट में अधूरे सवालों के जबाव ढूंढने और हॉग्वर्ट्स के प्रधानाचार्य डम्बल्डोर (Hogwarts Principal Dumbledore) की यादों के द्वारा वोल्डेमॉर्ट के बारें में जानने से सम्बन्धित है।
सारांश
असल दुनियां से परें किसी जादुई दुनियां (Magical World) में चले जाना, वास्तव में एक कोरी कल्पना (Pure Imagination) जान पड़ती है। अगर भविष्य में आपको भी ऐसा कुछ करने का मौका मिलें। तो आप किस तरह की लाइफ का चुनाव करेगें। हैरी पॉटर (Harry Potter) पाठकों और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय नोवेल (Popular Novel) और मूवी (Movie) बन चुकी है। 10 से 12 साल होने पर भी लोगों के दिलों पर हैरी पॉटर (Harry Potter) का राज है।
और पढ़े
जानिए दुनिया के 8 अद्भुत मूवी थिएटर्स और सीक्रेट सिनेमा के बारे में