जानिए दुनिया के सबसे रंगीन और प्रसिद्ध लेडीबर्ड्स

Related Articles

Insects: क्या आप जानतें हैं कि हमारे आस-पास पाएं जाने वाले छोटे-छोटे कीट-पतंगों का प्रकृति में क्या योगदान है। अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको लेडी बग लार्वा (Ladybug Larvae) के बारें में बताएंगे। जो कि अक्सर आपको अपने गार्डन के फूलों (Garden Flowers), पेड़ो आदि के पास उड़ते या बैठते नजर आ जाएंगे। 

लेडी बग क्या है 

कोकिनेलिडे (Coccinellidae) छोटे कीट या भृंगों (Beetles) का एक विशाल परिवार है। उत्तरी अमेरिका (North America) में इस बीटल को लेडीबग (Ladybugs) कहा जाता है। लेकिन यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में इस चमकीले लाल काले बीटल को लेडीबर्ड (Ladybirds) के नाम से भी जाना जाता है। इन कीटो के बीच किसी भी तरह का भ्रम पैदा न हो उसके लिए कीटविज्ञानी, इन लाल चपटे और गुम्बदाकार कीटों के लिए लेडीबर्ड बीटल या लेडी बीटल (Lady Beetals) नाम का उपयोग करते हैं। 

लेडी बग (Ladybug Larvae) की विश्व में अबतक कीटविज्ञानियों (Entomologists) 6,000 से अधिक प्रजातियों की खोज करी है। यह सुदंर, छोटे, बिंदी वाले कीट अनेक तरह के आवासो में पाए जाते हैं। इनका पसंदीदा भोजन (Favourite Food) एफिड्स होता है। एफिड्स एक प्रकार के छोटे शाकाहारी कीट होते हैं जो कि बहुत सूक्ष्म होते हैं जिन्हें नगीं आंखों से बहुत गौर करने पर देखा जा सकता है। यह पौधे की पत्तियों पर पाएं जाते हैं। साथ ही इनका रंग पत्तियों की तरह हरा होता है। 

लेडी बर्ड बीटल के पंखों पर बने गोलाकार निशान इन्हें शिकारियों से बचा कर रखते हैं। इनके शरीर पर बने रंग-बिरंगे पैटर्न को अपोसेमेटिक (चेतावनी) रंग भी कहा जाता है। जो कि शिकारियों को एक प्रकार की चेतावनी होती है। खतरा होने पर यह एक दुर्गंध छोड़ता है जिससे शिकार इससे दूर रहते हैं। 

Coccinellidae
Image Credit: Istock

लेडीबग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

  • वैज्ञानिक नाम : कोकिनेलिडे सेप्टेमपंकटाटा (Coccinella Septempunctata)
  • परिवार का नाम : कोकिनेलिडे (Coccinellidae)
  • वर्गीकरण : कीट (Beetles)
  • आईयूसीएन स्थिति : मूल्यांकन नहीं किया गया
  • जीवनकाल : लगभग 1-2 वर्ष
  • शरीर की लंबाई : 1 सेमी तक
  • गति : 24 किमी/घंटा
  • भोजन : मांसाहारी
  • आवास : घास के मैदान, फूलों का बाग, खेत,  जंगल, शहर और नदियों के किनारे

एफिड्स का दुश्मन

विश्व में लेडीबर्ड्स की लगभग 5,000 से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। अधिकांश लेडी बीटल मांसाहारी होती हैं। जो कि अन्य छोटे कीटो का शिकार करती है। लेडी बग और लेडी बग लार्वा (Ladybug Larvae) का पसंदीदा भोजन एफिड्स होता है। बहुत से कीटविज्ञानियों ने अपने शोध में पाया कि एक सात-स्पॉट लेडीबर्ड 1 वर्ष के भीतर 5,000 से भी ज्यादा एफिड्स (Aphids) और अन्य कीटों को खा सकते हैं। 

Aphids
Image Credit: Istock

बीटल के भीतर और बाहर की बनावट

दुनियां में अधिकांश लेडीबर्डों के शारिरिक या बाहरी आवरण में समानता पायी जाती है। एक परिपक्व या वयस्क लेडी बर्ड बीटल का शरीर अण्डाकार, गोल, चिकना, पंखों पर लाल, हरा, नीला आदि तरह के चमकीले रंग होते हैं। जो कि इसकी पीठ को कवर करते हैं इसका बाकी पूरा शरीर काले रंग का होता है। इनके सिर का रंग काला होता है। जिसके दोनों ओर सफेद रंग के धब्बे होते हैं।

लेडी बर्ड बीटल के शरीर पर पाएं जाने वाले चमकीले रंग (Bright Colours) इसके रक्षा तंत्र के रूप में कार्यरत होते हैं। शिकारी (Hunters) जब इनके आस-पास होता है तो यह कीट अपने आगे के पैरो को रगड़ कर एक तैलीय चिपचिपा (Oily Paste), पीले रंग का द्रव (Yellow Liquid) स्त्रावित करते हैं। जिससे कुछ शिकारी इनके स्वाद और गंध (Smell) को याद कर इन्हे छोड़ देते हैं। इस कीट के 6 पैर (Ladybug Six Legs) होते हैं और यह अपने पंखो द्वारा 24 किमी/घण्टा की रफ्तार से उड़ सकता है। 

Larvae
Image Credit: Istock

नाटक करने में माहिर 

क्या आपको अबतक लेडी बीटल के बारें में यह शानदार तथ्य पता था? कि यह कीट खतरा होने पर अपने आपको स्थिर रखता है या मरने का नाटक भी करता है। इसकी यह तरकीब इसे विषम परिस्थियों में शिकारियों से बचाव का मौका देती हैं और इसके शरीर से निकलने वाली गंध, इसके स्वाद को लेकर शिकारियों के बीच, खराब स्वाद या बेस्वाद का भ्रम पैदा करती हैं। 

Beetles
Image Credit: Istock

लेडी बग बीटल के शिकारी

प्रकृति में संतुलन बनाएं रखने के लिए, लेडी बर्ड बीटल के बहुत से शिकारी मौजूद हैं। जो कि लेडीबर्ड्स बीटल का शिकार कर, उनकी संख्या को संतुलित रखते हैं। इस कीट का शिकार पक्षियों, मेढ़क (Frog), ततैया (Wasp), मकड़ियों (Spider) और ड्रैगनफलीज़ (Dragonfly) करते हैं। लेडी बग का शिकार करने के लिए कुछ चीटियां एफिड्स की तरह पेड़ की डाल या पत्तियों पर झुण्ड बनाकर एकत्रित हो जाती हैं और जैसे ही कोई कीट उन्हे एफिड्स समझ कर आता है तो वे उसे झटके से पकड़ लेती हैं।

Ladybug Beetles
Image Credit: Istock

बीटल के अंडे और लार्वा की रहने की जगहें

अगर आप भी लेडी बग या फिर लेडी बग लार्वा (Ladybeetle Larvae) के रहने की जगह तलाश करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले किसी ऐसी जगह के पेड़-पौधों, फसलों और बगीचों की तलाश करनी चाहिए। जो कि एफिड संक्रमण से ग्रस्त हो। क्योंकि एसिड संक्रमित जगह ही, लेडी बर्ड बीटल और लेडी बर्ड बीटल लार्वा (Ladybeetle Larvae) के रहने का प्रिय स्थान है। लेडी बग लार्वा के जीवन चक्र (Ladybug Lifecycle) को समझने के लिए प्रतिदिन उस पर नजर रखें। ताकि आप उसके जीवन चक्र को भली भांति समझ पाएं। 

लेडी बर्ड बीटल अपने अण्डों (Ladybug Eggs) का रंग चमकीला पीला होता है और यह अण्डे पेड़ की डाल पर पत्तियों के बीच टहनी पर या पत्तियों के पीछे लम्बी लाइन में या समूह में होते है। जहां पर एफिड्स की मात्रा अधिक होती है। ताकि लेडीबग लार्वा (Ladybug Larvae) को भोजन की तलाश में कहीं और न जाना पडे़। एफिड्स की अधिक मात्रा वाली जगह पर वयस्क भिंडी भी आस पास ही घूमती रहती है।

Ladybeetle Larvae
Image Credit: Istock

किसानों के दोस्त हैं लेडी बग

क्या आप जानतें हैं कि सभी मादा भृंग कीटभक्षी होती हैं। जो कि शाकाहारी कीटों का शिकार करती हैं। इनका प्रिय भोजन एफिड्स हैं जो कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते है। लेकिन लेडी बर्ड बीटल या लेडी बग इन एफिड्स को खाकर उनकी सहायता करते हैं। तो इस प्रकार लेडी बीटल किसानों की मित्र (Farmers Friends) है।  

Ladybird Larva
Image Credit: Istock

लार्वा कैसा होता है। 

इसका लार्वा अपनी प्रजातियों के आधार पर कई रूप, रंग, और बनावट का हो सकता है। सात धब्बों वाला लेडी बग लार्वा या सेवन-स्पॉट लेडीबर्ड लार्वा (Ladybird Larva) के शरीर का रंग, नारंगी या पीले धब्बों के साथ लंबे, काले और नुकीला दिखता है। यह लार्वा एफिड्स को खाकर तेजी से बढ़ता है और यह तेजी से बढ़ने के साथ अपनी स्किन को कई बार छोड़ता है। जब यह पूरी तरह से बढ़ जाता है। तो अपनी पूंछ के सहारे अपने आप को एक पत्ती से चिपका लेता है। फिर यह एक प्यूपा (Pupa) बन जाता है। 1-2 सप्ताह के भीतर इस प्यूपा से एक सुदंर लेडीबग बाहर आ जाता है। 

Ladybird Spot
Image Credit: Istock

बचाव के लिए लेडी बीटल से सहायता

लाल रंग वाली सेवन-स्पॉट लेडीबर्ड (Ladybug Larvae) यूरोप की मूल निवासी है। जिसे 1900 के दशक में उत्तरी अमेरिका में एफिड्स की आबादी को नियंत्रित करने के लिए लाया गया था। आज के समय में इस कीट को आप अपने घर के बगीचों, शहर के पार्क, फूलों के बगीचें, फसलों और अन्य जगहों पर उड़ते, बैठते देख सकते हैं। 

Ladybeetal Spot
Image Credit: Istock

शीत ऋतु में रहते हैं साथ

मस्त-मगन अपनी धुन में घूमनें वाला यह भृंग या कीट सर्दियों के मौसम में खुद को सर्दी (Winter Season) से बचाने के लिए किसी गर्म स्थान पर छुपना पसंद करता है यह शीत के समय चट्टानों के बीच, लकड़ियों, और झाड़ियों में खुद को छिपा लेते हैं। एक लेडी बग बीटल की काॅलोनियों (Ladybug Beetal Colony) में आप हजार से भी ज्यादा लेडी बग को साथ देख सकते हैं।

Ladybeetal Mansoon
Image Credit: Istock 

सारांश (Ladybug Larvae)

प्रकृति के बीच रहता यह चमकीला, गोल कीट पारिस्थितिकी तंत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान देता है। आज के इस लेख में हमनें लेडी बग लार्वा (Ladybeetle Larvae)और लेडी बर्ड बीटल (Ladybird Beetles) जुड़ी बहुत सी जानकारी को आपके साथ शेयर किया है। 

यह भी देखें

Africa की ये सफ़ारी है बहुत ही खास, मीठे मांस वाले जिराफ से लेकर रंगीन तितलियाँ हैं मौजूद

जानिए दुनिया की 10 सबसे अजीब मछलियाँ जिनके होंठ बड़े हैं

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories