Fish With Big Lips: समुद्रों में अनेक तरह की मछलियां पायी जाती हैं। जिनमें से कुछ मछलियां बहुत ही सुदंर, बडी़, रंगीन, चमकदार, स्टोन, और इलैक्ट्रिक टाइप होती हैं। आज के इस लेख में हम Fish With Big Lips के बारें में अधिक से अधिक जानकारी को कवर करेगें। इससे आपको भी अपने एक्वेरियम के लिए बेहतरीन मछलियों को तलाशने का मौका मिलेगा। अगर आप भी अपने एक्वेरियम में ऐसी अनूठी मछलियों को शामिल करना चाहते हैं, तो आपको भी इन मछलियों के बारें में कुछ मुख्य बातें अवश्य ही पता होनी चाहिए।
बड़े होठों वाली मछलियां | Fish With Big Lips
चाहे बात अधिक सुंदरता की हो या बदसूरती की शरीर का कोई एक अंग आवश्यकता से अधिक बडा़ और छोटा होना या तो खूबसूरती की वजह बनता हैं, या बदसूरती की। ऐसी ही कुछ मछलियों के बारें में हम बात कर रहें हैं। जिनके होठ ही उनकी पहचान बन जाते हैं।
कोई | Koi Fish
कोई कॉमन कार्प की एक उप-प्रजाति है। जो कि Freshwater Type Fish है। जिसे आप अक्सर ही अपने आस-पास के एक्वेरियम में देख सकते हैं। इस मछली का मुंह और होठ बडे़ और पतले होते हैं। इसके शरीर पर छोटे-छोटे शल्क पाएं जाते हैं। यह मछलियां पूर्वी एशिया की मूल निवासी मानी जाती हैं। परंतु आप इन्हें ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य देशों में भी देख सकते हैं। इनकी औसत लंबाई 2 से 4 फीट होती है। परंतु कुछ मछलियां 6 फीट से अधिक लंबी हो जाती हैं। इन खूबसूरत मछलियों की उम्र 30-40 वर्ष होती है। साथ ही यह सर्वाहारी होती हैं।
इन मछलियों की लोकप्रियता इनके रंगों की विस्तृत श्रृंखला और स्वभाव के कारण काफी ज्यादा है। लोग अपने एक्वेरियम में इन्हें सजाने के लिए शौक से खरीदना पसंद करते हैं।

पिरान्हा | Piranha
सेरासाल्मिडे परिवार की सदस्य पिरान्हा एक खतरनाक मछली होती है। जिसकी उपस्थित अमेज़ॅन (Amazone) और दक्षिण अमेरिका की नदियों में पायी जाती है। इस मछली को अमेज़ॅन और दक्षिण अमेरिका की मूल निवासी भी कहा जाता है। यह मछली अपने बडे़ होठों के कारण नहीं बल्कि शिकारी मछली के कारण जानी जाती है। पिरान्हा मछली अक्सर झुण्ड में शिकार करती है। इस मछली की लंबाई 18 इंच से अधिक हो सकती है। साथ ही इसका वजन 8 पाउंड या इससे अधिक भी हो सकता है।
पिरान्हा के पास नुकीले दांत और शक्तिशाली जबडे़ होते हैं। जिससे वे अपने शिकार को छील और नौच कर खा जाती है। इन मछलियों से इंसानो को दूर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसी मछलियां इसांनो पर भी हमला कर देती हैं।

गौरामिस | Gourami
गौरामिस एशिया की मूल निवासी के रूप में जानी जाती है। यह मछली एनाबैंटिफॉर्म समूह की मछली है जो कि ओस्फ्रोनेमिडे (Osphronemidae) परिवार से सम्बन्धित है। यह Fresh water Fish है। जिसका आकार चपटा सा होता है इसके होठ बडे़ और मोटे होते हैं। इन मछलियों की कुछ प्रजातियाँ खूबसूरत और कुछ बदसूरत होती हैं।
जायंट गौरामिस , ओस्फ्रोनेमस गोरमी , कलोई, नाम से प्रसिद्ध इन मछलियों को अक्सर तलकर और पकाकर खाया जाता है। इसे हरी चटनी और तीखे सॉस के साथ खाया जाता है। इन मछलियों को जीवनकाल 1-5 साल तक का होता है। साथ ही इन मछलियों की बौना गौरामी, मोती गौरामी जैसी प्रजाति की मछलियों को लोग अपने एक्वेरियम में सजाना पसंद करते हैं।
इनके पास भूलभुलैया जैसे अंग होते हैं, जो कि गहरे और कम ऑक्सीजन वाले पानी में सांस लेने में मदद करते हैं। इनके उभरे दांतेदार होंठ कठोर सतहों से शैवाल और मलबे को हटाने के काम में आते हैं। ये अपने इन ओठों का प्रयोग नर के साथ क्षेत्र के लिए लडा़ई करने के लिए भी करती हैं। जिससे यह क्रिया चुबंन की तरह प्रतीत होती है। यह मछलियाँ सर्वाहारी होती हैं, मांसाहारी भोज्य को यह बडे़ चाव से खाती हैं। एक्वेरियम में रखने पर यह अन्य मछलियों को घायल भी कर सकती हैं।

फ्लावरहॉर्न सिक्लिड | Flowerhorn Cichlids
फ्लावरहॉर्न सिक्लिड एक संकर मछली है। जिसके सिर के ऊपर एक बडा़ सा कूबड़ मौजूद होता है। जिसे न्युकल कूबड़ भी कहा जाता है। इनके होंठ काफी बडे़ होते हैं। सिंगापुर और मलेशिया में इन मछलियों को बनाया गया था। इन मछलियों का दुर्भाग्य यह है, कि यह एक दूसरे पर भी आक्रमण करती हैं। इन मछलियों को एक ही एक्वेरियम में साथ नहीं रखा जा सकता है। इन मछलियों की कुछ प्रजातियाँ सुनहरा बंदर, काम्फा, झेन झू, सुनहरा आधार, काम्फामलाउ, राजा काम्फा हैं। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। इन मछलियों का जीवनकाल 10-12 वर्ष होता है। साथ ही इन मछलियों को रखने के लिए टैंक के पानी का तापमान 80-85 डिग्री फ़ारेनहाइट होता है।
Freshwater में रहने वाली यह रंगीन मछली सर्वाहारी होती है यह मछली झींगा, ब्लडवर्म , मच्छर के लार्वा और उच्च गुणवत्ता वाले मछली के छर्रों को खाना पसंद करती है।

स्वीटलिप्स मछली | Grunts (Sweetlips)
स्वीटलिप्स मछली के होठ बढ़ती उम्र के साथ और मांसल हो जाते हैं। यह मछलियां समुद्री किरण-पंख वाली मछली की एक प्रजाति है। यह ग्रंट परिवार हेमुलिडे का हिस्सा है। जो कि अटलांटिक, हिंद और प्रशांत महासागरों की मूल निवासी हैं। इन मछलियों की विशेषता यह है, कि यह सुबह और शाम के समय भोजन करती हैं। इनकी त्वचा पर अनेक रंगो का सुदंर पैटर्न देखा जा सकता है।
यह मछलियाँ वैसे तो खारे पानी की मछलियाँ हैं, लेकिन भोजन की तलाश में यह मीठे जल में भी देखी जा सकती हैं। यह अपने ग्रसनी दांतों से एक विशेष प्रकार की ध्वनि को पैदा करती है। जिस कारण इन्हे ग्रंट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सर्वाहारी मछली है। जो कि एक्वेरियम में रखने योग्य है। इसकी अनेक प्रजातियाँ हैं, जो कि देखने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।

हम्फेड रेस्से | Humfed Wrasse
हम्फेड रैसे 6 फीट से अधिक लम्बी, एक विशाल मूंगा चट्टान मछली है। जिसके सिर उभरा हुआ और आंखे बाहर की ओर निकली हुई होती हैं। इनका वजन 400 पाउड़ से अधिक और जीवनकाल 30 वर्षो से अधिक हो सकता है। आज के समय में यह मछली संकटापन्न स्थिति में है। यह भद्दी दिखती मछलियाँ मूंगा चट्टानों के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं। क्योंकि यह मछलियां मूंगा चट्टानों पर उगने वाली हानिकारक प्रवाल भित्तियों और कीटों की संख्या को बैलेंस करती हैं।
यह मछलियां मोलस्क, स्टारफिश या क्रस्टेशियंस जैसे शिकार की तलाश करती हैं। यह मछलियां कांटेदार स्टारफिश को भी खाना पसंद करती हैं। इन मछलियों के बारें में एक रोचक तथ्य यह है, कि यह मछलियां नर की कमी होने पर खुद को नर के रूप में भी विकसित कर सकती हैं।

पैडलटेल स्नैपर | Paddletail Snapper
बडे़ और सुदंर होठों वाली यह मछली काफी लोकप्रिय है। इसके होठ सुदंर बडे़ और पतले होते हैं। लुत्जानिदे परिवार की यह मछली समुद्री किरण-पंख वाली मछली की एक प्रजाति है। इसके बडे़ होठ और मुंह की विशेषता यह है कि यह अपने भोजन को पकड़कर कुछ देर दौड़ना पसंद करती है। इनके नुकीले दांत भोजन को काटने और चीरने के काम आते हैं। यह मछलियाँ मूंगा चट्टानों और शैवालों के बीच स्कूल बना कर रहना पसंद करती हैं। चीन में इस मछली को खाने के लिए पाला जाता है। इनकी लंबाई 20 इंच से अधिक हो सकती हैं। यह मछलियाँ अपने भोजन के तौर पर अकशेरुकी जीवों, झींगा , केकड़े , झींगा मछली , स्टोमेटोपोड्स , सेफलोपोड्स , इचिनोडर्म्स और ओफ़ियुरॉइड्स को खाना पसंद करती है। 2 से ढाई वर्ष की उम्र में इन मछलियों में यौन इच्छा प्रबल हो जाती हैं।
बहुत से मछली प्रेमी (Fish Lovers) अपने एक्वेरियम में इस मछली को रखना पसंद करते हैं। यह मछली इतनी खूबसूरत होती है, कि लोग इसे खाने से पहले कयी बार सोचते हैं। खेल मछली के रूप में भी इस मछली की मांग है।

कार्प | Carp
कार्प को यूरोप और एशिया के मूल निवासी माना जाता था। यह साइप्रिनिडे परिवार का हिस्सा है। इस मछली को कहीं-कहीं पर सजावटी तौर पर ऐक्वेरियम में भी रखा जाता है। यह मछली संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका सहित दुनिया भर के अनेक स्थानों पर पायी जाती है। यह मछलियां मीठे पानी की मछलियां (Sweet Water Fishes) हैं। जिनका उपयोग खाने के रूप में भी किया जाता है। यह मछलियां काफी चौडी़, गठीली और बडे़ आकार की होती हैं। कार्प की प्रजातियाँ मछली के अंडे, बीज, मोलस्क, क्रस्टेशियंस, कीड़े और अन्य भोज्य पदार्थो को खा लेती हैं। यह मछलियां सर्वाहारी होती हैं।

चांदी सी चमकती एंजेलफिश | Silvery Angelfish
एंजेलफिश का वैज्ञानिक नाम Pterophyllum Scalare है। इस मछली की उम्र 5-8 साल होती है। इसकी लंबाई 15 सेमी तक होती है। यह Freshwater Angelfish पेरू, कोलंबिया और ब्राजील में अमेज़ॅन बेसिन की मूल निवासी है। यह दलदली और बाढ़ वाले मैदानों में पायी जाती है। इसका आकार त्रिकोण जैसा होता है। यह अपने आहार में परिपक्व झींगा, केकड़े, झींगे, विभिन्न कीड़े, मच्छर के लार्वा और पानी के कीड़ों को खाती हैं। इस मछली के सुदंर लुभावने होठ होते हैं। नर और मादा में ज्यादा अतंर नहीं पाया जाता है। एक्वेरियम में रखने के लिए इन मछलियों को 25 डिग्री सेल्सियस पर रखा जाता है।

ट्रिगरफिश | Triggerfish
ट्रिगरफ़िश बालिस्टिडे परिवार की एक मछली है। जिसके पास Big Lips, Powerful Jaws और Sharp Teeth होते हैं। जिनसें ये मछलियाँ कठोर चीजों को काटनें और पीसने के लिए काम में लाती हैं। क्या आप जानतें हैं कि रीफ़ ट्रिगरफ़िश हवाई की राज्य मछली है। इन मछलियों की कुछ प्रजातियाँ खाने योग्य भी हैं इनकी लंबाई 8 inch – 3 feet तक हो सकती है। ये मछलियाँ 10 से 20 वर्ष तक जीवित रहती हैं। यह मछलियां उष्णकटिबंधीय समुद्री जल में अधिकांश पायी जाती हैं। रानी ट्रिगरफ़िश एक इस प्रजाति की सबसे खूबसूरत मछली होती है। जिसके पंखों में सुंदर विस्तार होता है। यह सुदंर दिखने वाली मछलियाँ अक्सर क्रस्टेशियंस, मोलस्क, समुद्री अर्चिन और अन्य इचिनोडर्म को भोजन के रूप में ग्रहण करती हैं।

सारांश
समुद्री दुनिया बहुत ही विशाल और खूबसूरत है। जिसमें अनेक तरह की जलीय प्रजातियां निवास करती हैं, इनमें से कुछ रंगीन मछलियाँ (Coloured Fishes), शिकारी मछलियां, इलेक्ट्रिक फिश, स्टोन फिश और Fish With Big Lips भी पायी जाती हैं। आज के इस लेख में हमनें दुनियां की सबसे खूबसूरत और विचित्र Big Lips वाली मछलियों को कवर किया है। स्वीटलिप्स प्रजाति की मछलियाँ अपने भोजन को अपने बडे़ होठों से उछालकर खाती हैं। जबकि कुछ मछलियों के बडे़ होठों का कोई भी कार्य नहीं होता है।
यह भी जानें-
अविस्मरणीय रोमांच के लिए मुंबई के पास 10 लुभावने झरने
टॉप 10 दुनियां के ऐसे पर्वत जहां पर चढा़ई करना है बहुत टेढी़ खीर