Six Flags Discovery Kingdom: क्या आप जानते हैं कि इस दुनियां में एक जादुई दुनियां (Magic World) भी है। आप वहां पर अपनी पेंग्विन से उड़ने, कूदने, भागने और अश्य एंडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ ले सकते हैं। जी हां आज हम बात कर रहें हैं San Francisco, California के Six Flags Discovery Kingdom जहां आप अपने मनपसंद Show से लेकर दुनियां की सबसे खतरनाक Sky Ride और Water Ride का मजा ले सकते हैं।
Six Flags Discovery Kingdom
इस पार्क को लगभग 1999 में लोगों के मनोरंजन के लिए खोला गया था। इस पार्क को The New Marine World Theme Park के नाम से भी जाना जाता है। Six Flags Discovery Kingdom बच्चों व बडो़ के लिए एक बेहतरीन Animal Theme Park है। यह Amusement & Theme Park लगभग 55 हेक्टेयर जगह पर बना है। यह 1001 Fairgrounds Dr, Vallejo पर स्थित है। यह पार्क बहुत सी रोमांचक खेलों के लिए दुनियां भर में मशहूर है। यहां पर आप अनेक Roller Coaster और अन्य सवारियों का आनंद ले सकते हैं। आप इस पार्क में बहुत सी Animal Exhibition और Entertainment Show का मजा लें सकते हैं।
अगर आप भी six flags discovery kingdom में करने लायक कुछ चीजों की तलाश में हैं तो आप यहां पर 40 से अधिक Sky Rides, Water Rids, और ऊंचे-नीचे रोलर कोस्टर का मजा ले सकते हैं बच्चों के लिए इस Theme Park में Live Music, Classic Food, Advanture Ride और अनेक प्रकार के Exhibition के विकल्प मौजूद हैं
Six Flags Discovery Kingdom में बच्चों की दुनियां
Six Flags Discovery Kingdom बच्चों के लिए एक मनोरंजन भरे सफर की पेशकश करता है। यहां पर बच्चों के लिए Zoe’s Tree House, Yosemite Sam’s Flight School, Taz’s Typhoon, Sylvester’s Pounce & Bounce, Splashwater Oasis, Seaside Railway, Seaport Carousel, Safari Jeep Tours, Road Runner Express, Pepe Le Pew’s Rafts of Romance, Nairobi’s Look Out Balloons, Merlin’s Seaside Tours, Foghorn’s Seaport Railway, Elmer’s Weather Balloon Service, Congo Queen, Bugs’ Buccaneer, Air Penguins जैसी आकर्षक राइड उपलब्ध हैं।
वायु पेंगुइन | Air Penguins Ride
बच्चों के लिए Air Penguins Ride एक बेहतरीन राइड है। कोई भी बच्चा इस राइड के जरियें अपने सपनों की उडा़न को पंख लगा सकता है। वाकई अगर कोई भी बच्चा किसी पेंग्विन को हवा में उड़ते देखना चाहता है या उसकी सवारी करना चाहता है। तो यह Air Ride सबसे बढ़िया है। यह छोटी-छोटी सुंदर दिखने वाली पेंग्विन को देखकर ऐसा लगता है जैसे छोटे-छोटे पेंग्विन के बच्चे अपनी मम्मी के चक्कर लगा रहे हैं। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो आप भी उन्हें इस पेंग्विन राइड का मजा दिला सकती हैं।

कीड़े का डाकू | Bugs’ Buccaneer Ride
बडो़ की तरह बच्चों को भी अपनी दुनियां में रहना अच्छा लगता है। वे भी बडो़ के जैसे वोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं साथ-साथ नाव या क्रूज पर होने वाले एक्सपीरियंस को फील करना चाहते हैं। Bugs’ Buccaneer Ride बच्चों के लिए एक बेहतरीन रोमांच से भरी एक्टिविटी है। आपके बच्चे यहां पर अपने हमउम्र बच्चों के साथ पानी की लहरों के बीच Boating का आनंद ले सकते हैं।

कांगो रानी सवारी | Congo Queen Ride
Cartoon जैसी पेंटिग्स से सजी-धजी यह टगवोट बच्चों की पसंदीदा सवारियों में से एक है। यह सवारी बच्चों को समुद्र में लहरों जैसा फील करवाने के लिए ऊंचे-नीचे रास्तों से गुजरती है।

सफ़ारी जीप टूर्स | Safari Jeep Tours Ride
तवा जंगल सफारी बच्चों की सैर के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। इस सफारी में आपके छोटे बच्चें अपनी सफारी टूर के लिए किसी भी पसंदीदा जैबरा जीप को चुन सकते हैं और सफारी की सैर पर अपनी जीप का गियर चलाते हुए जा सकते हैं यह रोमांचक सफर उन्हें अपनी एक अलग दुनियां में जीने का मौका देता हैं जहां वे बिना रोक-टोक के अपनी मर्जी से जी सकते हैं।

युवाओं के लिए एक तूफानी सवारी
साहसिक सवारी और साहसिक कार्य करना युवाओं को हमेशा ही पसंद रहता है। क्योंकि युवा वर्ग बहुत ही जोशीला होता है इसलिए वह हर दम जोखिम उठाना और जोखिम भरे खेलों में दिलचस्पी रखता है। six flags discovery kingdom जोशीले युवाओं के लिए ऐसी ही कुछ बेहतरीन राइड की पेशकश करता है। यहां पर युवा वर्ग के लिए WONDER WOMAN, THE JOKER, THE FLASH Vertical Velocity, SUPERMAN Ultimate Flight, SkyScreamer, Sidewinder Safari, Medusa, Kong, BoomerangCoast-to-Coaster, BATMAN The Ride जैसी आकर्षक सवारी उपलब्ध हैं।
वंडर वुमन लास्सो ऑफ ट्रुथ | WONDER WOMAN Lasso of Truth
इस थीम पार्क की यह Newest Thrill Ride है। जो Symbol of Female Empowerme को दर्शाती है। यह राइड एक पेडुलम राइड है। इस राइड का मजा केवल हिम्मत वाले लोग ही ले सकते हैं। क्योंकि यह साहसी लोगों को 172 फीट की ऊंचाई तक की सैर करवाती है।

BATMAN The Ride
युवाओं के बीच BATMAN The Ride सबसे ज्यादा लोकप्रिय सवारी है। यह राइड दुनियां का सबसे पहला उल्टा घूमने वाला रोलर कोस्टर है। यह शानदार रोलरकोस्टर 1992 में आया था। यह 80 किमी/ घण्टा चलता है। इसमें 8 सवारी डिब्बे होते हैं जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 32 सवारी बैठ सकती हैं। वाकयी तेज गति से दौड़ता यह रोलर कोस्टर सवारियों को एक रोमांचक सफर का अनुभव करता है।

बूमरैंग कोस्ट-टू-कोस्टर | Boomerang Coast-to-Coaster Ride
वाकयी यह एक शानदार Thrill Ride है। आप इसमें एक ट्रैन के जरियें हाई स्पीड से आसमान जैसे रास्ते की ओर जाते है। लेकिन जितनी तेजी से इस राइड को आगे की ओर ढकेला जाता है। उतनी ही स्पीड से इस राइड को वापस पीछे की ओर खींच लिया जाता है। युवाओं की बीच यह राइड बहुत ही लोकप्रिय है।

स्काईस्क्रीमर | SkyScreamer Ride
यह एक शानदार राइड है। अगर आप भी एडवेंचर लवर है तो आपको इस राइड में एक बार अवश्य बैठना चाहिए। वास्तव में यह राइड आपको आसमान की सैर करवाती है। इस राइड में एक बडा़ सा टावर अपने स्टार पर अनेक झूले वाली कुर्सियाँ रखता है। इन कुर्सियों पर लोग हवा में पैर लटकाकर बैठते है और 150 फुट तक आसमानी राइड का मजा लेते हैं।

परिवार संग ले भरपूर मजा
सिक्स फ्लैग्स डिस्कवरी किंगडम में परिवार के संग आप स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। आप यहां पर कुछ पसंदीदा वस्तुओं को भी खरीद सकते हैं। यह थीम पार्क परिवार संग मजे करने के लिए बहुत सारे Live show, Animal Exhibition और अन्य चीजों की पेशकश करता है। आप यहां पर अपने बच्चों संग अनेक तरह की राइड का भी मजा ले सकते हैं।
Ark Ride
इस राइड के जरिये आप अपनी फैमली संग बडे़ से समुद्री जहाज की सैर कर सकते हैं। यह जहाज आपको समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरों का सामना करते हुए एक रोमांचक सफर का अनुभव करवाता है।

Monsoon Falls
एक बडे़ से झरनें की ऊंचाई से अपनी नाव लेकर खाई की तरफ गिरना बहुत ही रोमांच भरा काम है। अरे भाई डरिये मत क्योंकि यहां हम Six Flags Discovery Kingdom Rides के बारें में बात कर रहें है। यह एक मानसून झरना सवार है। जिसका मजा आप अपनी फैमली संग ले सकते हैं।

रॉक वॉल क्लाइंबिंग चैलेंज | Rock Wall Climbing Challenge
बिना किसी Hill Station जाएं। Rock Climbing करना अब आपके लिए आसान हैं। आप भी अपनी फैमली संग रॉक वॉल क्लाइंबिंग चैलेंज का मजा ले सकते हैं।

Six Flags Discovery Kingdom में क्या करें
- न्यूईयर और क्रिसमस के अवसर पर आप अनेक तरह के Events और Live show किये जाते हैं।
- अनेक तरह की Animal Exhibition का मजा ले सकते हैं।
- यहां पर बने स्टोर से आप कुछ स्मृति चिन्ह जैसी वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं।
पार्क में मौजूद सेवाएँ
- यहां पर आप ATM से धन निकासी कर सकते हैं।
- यहां पर एक First Aid Center हैं।
- आप यहां पर अपने बच्चे के गुम हो जाने पर पार्क Authority से सम्पर्क कर सकते हैं।
- साफ सुथरे Toy lait और Bathroom उपलब्ध है।
- Miniral Water की सुविधा एवलेबल है।
- Telephone की सुविधा उपलब्ध है।
खाने-पीने का इंतजाम
- आप यहां पर Asian, Desserts, Mexican, All-American Steak, Snacks का भी स्वाद ले सकते हैं।
- यहां पर भोजन कूपन और डाइनिंग पास का भी मजा ले सकते हैं।
- खाने के लिए भीतर उचित व्यवस्था है।
सिक्स फ्लैग्स डिस्कवरी किंगडम Opening time
सिक्स फ्लैग्स डिस्कवरी किंगडम Opening time
- Saturday-Sunday 11:00-8:00
- Thursday-Sunday 12:00-5:00
Hotels near Six Flags Discovery Kingdom
इसके पास अनेक तरह के Low Class और High Class Hotel मौजूद हैं।
- मैरियट वैलेजो नापा वैली का प्रांगण
- हैम्पटन इन वैलेजो
- वैलेजो होम w/विशाल डेक
- ग्रैंड रिजर्व
- कंट्री इन एंड सुइट्स बाय रैडिसन, वैलेजो नापा वैली, सीए
Restaurants near Six Flags Discovery Kingdom
अनेक वैरायटी फूड का मजा लेने के लिए आप Six Flags Discovery Kingdom के पास इन रेस्तरां और रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।
- जॉनी रॉकेट्स
- ब्लैक बियर डायन
- जे जे मछली और चिकन
- नेपोली पिज़्ज़ेरिया और इतालवी भोजन
- विंगस्टॉप
Attractions near Six Flags Discovery Kingdom
- सैन फ्रांसिस्को खाड़ी फ़ेरी वैलेजो सेवा
- नापा सोनोमा वाइन टेस्टिंग ड्राइवर
- नापा वैली एसयूवी
- नापा स्मिथ ब्रेवरी
- नापा स्मिथ ब्रेवरी
सारांश
इस लेख में Six Flags Discovery Kingdom एक शानदार जगह के बारें में बताया गया है। आप यहां पर अपने परिवार और दौस्तों संग अनेक दिलचस्प चीजों को देखेगें। अगर आपकों भी इस लेख में दी गयी जानकारी मददगार लगे। तो इस लेख को सोशल मीडिया एकाउंट पर जरूर शेयर करें।
यह भी जानें- 10 नायाब नाइटक्लब जहाँ होता है पार्टी का असली मज़ा