Sea Food: मसालेदार चटनी के साथ रोजाना खाने वाला समुद्री भोजन

Related Articles

What is Sea Food? जैसा कि नाम से ही पता चलता है, समुद्री खाना (Sea Food) का स्वाद अगर आप भी चखना चाहते हैं तो आप भी समुद्र किनारें बसें शहर या द्वीपों की यात्रा करते हुए, इसका मजा ले सकते हैं। ताजा Sea Food का स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है। यह शाकाहारी (Veg) व (Non Veg) मांसाहारी दोनों तरह का होता है।

सी फूड के फायदे | Benefits of Sea Food

अगर आप भी सी फूड खाते हैं तो आपको इससे बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे-

1. Sea Food इम्युनिटी को बेहतर बना सकता है।
2. Hairs को मजबूती और प्रोटीन मिलता हैं सी फूड खाने से।
3. यह आपकी बॉडी को मजबूती प्रदान करता है।
4. इससे आपके शरीर की Growth में फायदा मिलता है।
5. Glowing Skin के लिए सी फूड बहुत असरदार है।
6. Eyesight के लिए एक अच्छे Food की तरह काम करता है।

सी फ़ूड खाने वालों के लिए जरूरी बातें

Sea Food खाने वालों को यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए। कि आप सी फूड को खाते और लेते समय यह सावधानियां अवश्य रखें-

1.ताजा Sea Food का उपयोग करे।
2.कभी-भी कम रेट के चक्कर में कम क्वालिटी वाला सी फूड न लें। क्योंकि यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते     हैं।
3.कच्ची सब्जियों के साथ सी फूड न रखे।
4.गीली जगहों पर सी फूड को न रखे।
5.इसे रेफ्रिजरेटर में 32°F पर या इससे भी कम पर स्टोर करें।
6.इसे कभी भी खुले बर्तन में न छोडे़।
7.इसे हमेशा अच्छे से पकाकर ही खाएं।
8.अगर आप सीप और अन्य मौलस्का वाले समुद्री जीव को बनाने वाले हैं तो आप इसे ब्रश से अच्छे से रगड़कर साफ         करें।
9.बिना सी फूड की पहचान के कहीं से भी पकड़कर किसी फी समुद्री जीव को न खाएं क्योंकि यह जहरीला हो सकता है।

सी फूड कहां मिलता हैं?

देश-विदेश में बहुत ही ऐसे स्थान हैं जहां आप स्वादिष्ट Sea Food का मजा लें सकते हैं अगर आप भी भारत के तटीय क्षेत्रों की यात्रा कर रहें हैं। तब आप समुद्री भोजन (Sea Food) का मजा बड़ी आसानी से ले सकते हैं। भारत के तमिलनाडु, केरल, गोवा, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आप सी फूड का मजा ले सकते हैं।

सीफूड आइटम क्या हैं?

Sea Food से आप अनेक तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं इससे आपके सी फूड का स्वाद दौगुना हो जाता है। आप सी फूड से इग्ज़ाटिक सी-फूड्स, कोलाडा प्रॉन, वन पॉट सीफूड गम्बो, फिश ऐंडलाउज़, काजुन सी फूड, कॉड चावल, ग्रिल्ड सुरमई स्टेक जैसी रेसिपी बना सकते हैं।

How to Store Sea Food for a Long Time

समुद्री खाने या झींगा, केकडा़, सेल फिश आदि को घर पर कुछ दिनों के लिए आप नीचे दिए गए नियमों के अनुसार संरक्षित या स्टोर कर सकते हैं-

1.अगर आपको झींगा, स्क्विड और शेक्ड शेलफिश को सड़ने-गलने से बचाना हैं तो आप इसे एक लीक-प्रूफ बैग या कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।
2.ताजा छिले और स्क्विड का प्रयोग भोजन की तरह आप 1 से 2 दिन में ही कर सकते हैं।
3.ताजी तोड़कर लायी सीपों को आप खाने की तरह 5 से 7 दिनों तक ही यूज कर सकते हैं।
4.कोशिश करें कि जिंदा झींगा मछली और केकड़ा को जिस दिन लेकर आएं उसी दिन उन्हें पका के खा लें।

कौन सा समुद्री भोजन आपके लिए सबसे अच्छा है?

1.झींगा, आपके शरीर को Healthy रखता है।
2. Sea Food से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग रख सकते हैं।
3. इससे आंखो को बहुत फायदा मिलता है।
4.इससे आपके फेफडों को भी लाभ होता है।
5.Digestive System सही से काम करता है।
6. Heart से जुडी़ बीमारियां होने का खतरा कम होता है।
7.मसल्स को मजबूती मिलती है।
8.आपका Brain शक्तिशाली होता है। होने

Sea Food में क्या-क्या आता है?

देखा जाएं तो सी फूड में अनेकों तरह का शाकाहारी व मांसाहारी जलीय जीव और जलीय पौधे पाएं जाते हैं जैसे कि छोटी मछलियाँ, शार्क , स्केट्स , और लैम्प्रे, झींगा, केकड़ा, क्रेफ़िश,सीप, कॉकल्स, व्हील्क्स, घोंघे, अबालोन, स्कैलप्स, लिम्पेट्स, ऑक्टोपस, कटलफिश, जेलीफ़िश, कछुए, समुद्री अर्चिन और समुद्री खीरे आदि जलीय प्रजातियां समुद्री भोजन के रूप में खायी जाती हैं।

समुद्री फूड या Sea Food को पकाते समय यह सावधानियां रखे

सी फूड को अच्छी तरह पकाना बहुत जरूरी है। आइए जानतें हैं कि किस सी फूड को किस तरह पकाने से उसके अंदर के प्रोटीन और मिनरल्स पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता हैं।

झींगा | Shrimp

1.झींगा को सबसे पहले साफ पानी से अच्छे से धौ लें।
2.इसे हमेशा छिल्के के साथ ही पकाएं।
3.इसे ज्यादा देर तक न पकाएं।

Shrimp
Image Credit: Pexels

सैल्मन | Salmon

1.पकाने से पहले इसे अच्छे पानी से धौ लें।
2.इसके प्रति इंच को लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाना चाहिए।
3. इसे वाइट वाइन के साथ भी पकाया जा सकता है।

Salmon
Image Credit: Pexels

Crab Benefits For Human Body | केकड़ा खाने के फायदे

1.साफ बर्तन में अच्छे से धौ लें।
2.इसे आप 10-15 मिनट नमक के पानी में उबाल कर खाने के लिए उपयोग करें।
3.आप केकडा़ को उबालकर, भून कर, और फ्राई करके खा सकते हैं।

Crab
Image Credit: Pexels

मसल्स और क्लैम | Mussels and Clams

1.आपको इन्हे 30 मिनट तक नमकीन पानी में डुबोना चाहिए।
2.अब आप इन्हें एक-एक कर ब्रश से अच्छे से साफ कर लें।
3.अब सबको आप अच्छे से धौ लें।
4.इनको खोलने के लिए आप इन्हें उबाले या भाप दें।
5.आप अब इनसे अपनी पसंदीदा रेसिपी तैयार कर सकते हैं।

Mussels and Clams
Image Credit: Pexels

टूना | Tuna

1.अच्छे पानी से धौ लें।
2.इसे हल्की आंच पर ग्रिल करके पकाना चाहिए।
3.इसे सलाद के साथ भी खा सकते हैं।
4.इसे आप चटपटा तैयार कर Wine के साथ भी खा सकते हैं।
5.इसे दोनों ओर से पकाने के लिए 2-4 मिनट का समय लगता है।

Tuna
Image Credit: Pexels

सीप | Mussel

1.सबसे पहले साफ ठण्डे पानी से धौ लें।
2.इनके खोल को ब्रश की मदद से साफ करें।
3.इसे आप बेक करके, फ्राई करके, या उबाल कर भी खा सकते है।
4.आपको कच्चा सीप नहीं खाना चाहिए।

Mussel
Image Credit: Pexels

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमनें Sea Food से जुडी़ महत्वपूर्ण जानकारी को आपके साथ शेयर किया हैं।

यह भी जानें- Pakistan का राष्ट्रीय जूस और मिठाई, भारत में इनकी असल कीमत जानकर रह जाएंगे आप हैरान

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories