Lakshadweep Me Ghumne ki Jagah : प्रकृति का अनूठा उपहार लक्क्षद्वीप भारत के केन्द्र प्रशासित क्षेत्रों में से एक है। अगर आप भी भारत के राज्यों में घूम कर हो चुके हैं अब बोर, तो आप भी आज घूमियें हमारे साथ लक्षद्वीप। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई है। यहां आकर आपका सारा Stress हो जाएगा गायब।
Lakshadweep
भारत का सबसे छोटा केन्द्र प्रशासित राज्य (India’s smallest centrally administered state) है। इसकी राजधानी कवरत्ती (Capital Kavaratti) है। इस द्वीप का पुराना नाम (old name of lakshdweep) लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि था। इस द्वीप का क्षेत्रफल 32.69 वर्ग किमी है। इस द्वीप पर छोटे-बडे़ 36 द्वीप हैं। जिसमें 12 प्रवाल द्वीप, 3 प्रवाल भित्ति और 5 जलमग्न बालू के तट हैं। जिसमें से 10 पर ही जीवन संभव है।
ब्लू है पानी-पानी
बात की जाएं इस जगह की प्रशंसा की तो YoYo Honey Singh का लोकप्रिय Song, Blue hai pani pani इस जगह के लिए सटीक बैठता है। प्रकृति की इस अनमोल विरासत की जितनी प्रशंसा की जाएं उतनी कम है। आप यहां के समुद्र तटों पर साहसिक जलीय खेलों का आनंद उठा सकते हैं। जैसे स्कूबा डाइविंग, नौकायन, पेडल बोटिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, तैराकी, स्नॉर्कलिंग।
लक्षद्वीप के शानदार द्वीप | Islands of Lakshadweep
युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है लक्षद्वीप। यहां पर हनीमून, फैमली टूर पर आने वाले पर्यटकों के लिए है बेहतरीन जगहें जहां कर सकते हैं आप अपनी फैमली और पार्टनर संग मजे।
कदमत आईलैंड | Kadmat Island
द्वीप का सबसे प्रसिद्ध आइलैंड (Famous Cardamom Island) जिसे इलायची आइलैंड (ilaayachee island) भी कहा जाता है। यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को आसानी से मिल जाएंगी। इस बीच पर आप लवबर्ड्स को सनसेट के समय बीच पर किस करते हुए भी देख सकतें हैं। यहां पर ज्यादातर कपल्स अपने हनीमून (Honeymoon Couples) के लिए आते हैं। आप इस बीच पर अपने परिवार के साथ वाटर स्पोर्ट्स (Water Sports) का मजा लेने आ सकते हैं।

लक्षद्वीप का मरीन संग्रहालय | Marine Museum of Lakshadweep
समुद्री जीवों (Sea Animals) के बारे में जानने का एक सुनहरा सुअवसर देता यह संग्राहलय इस 1983 में बनवाया गया था। अगर आप भी समुद्री जीवों के बारे में अधिक जानने की इच्छा रखते हैं। तो आपको भी एकबार इस संग्राहलय में जरूर जाना चाहिए। आप इस जगह पर अनेक दुर्लभ जलीय जीवों के अवशेष को देख सकते हैं।

Nearest Airport: Agatti Island
Nearest Railway Station: Kannuri
कल्पेनी द्वीप | Kalpeni Island
बीच पर बैठकर आनंद के कुछ पल अपने परिवार संग बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह यह द्वीप आपको मानसिक तनावमुक्त कर जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। आपको भी कल्पेनी द्वीप की सैर अवश्य ही करनी चाहिए। यह सुन्दर आइलैंड 3 सुन्दर द्वीपों (3 Beautiful Islands)से मिलकर बना हैं। जिनके नाम है छोटे पित्ती, चेरियम और तिलक्कम। आप इस आइलैंड पर वाटर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। जैसे: नौकायन, कैनोइंग, कायलिंग आदि।

Nearest Airport: Agatti Island
कवारत्ती द्वीप | Kavaratti Island
लक्षद्वीप की राजधानी कवारत्ती में आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आसमानी रंग का सुन्दर समुद्र का पानी देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। आप यहां पर अपने परिवार के संग एक अच्छे समय का अनुभव ले सकते हैं। तट के किनारे नारियल के सुन्दर वृक्ष इस द्वीप के सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं। आप प्रकृति के इन नजारों का लुत्फ उठाते हुए नारियल पानी का मजा ले सकते हैं।

Nearest Airport: Agatti Island
बांगरम द्वीप | Bangaram Island
अगर आप भी एक जिज्ञासु इंसान है और जानना चाहते हैं समुद्री जीवों के बारे में तो आप भी स्कूबा डाईविंग के जरियें यह सब कर सकते हैं। सफेद चमकदार रेत बाला यह द्वीप सनसेट के समय मनमोहक लगता है। आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ मजे कर सकते हैं। आप यहां पर समुद्री भोजन (Sea Food) को भी खा सकते हैं। आपको बीच पर आराम करने और बैठने की सुविधा आसानी से मिल जाएंगी।

अगत्ती द्वीप | Agatti Island
यह छोटा सा आइलैंड (Small Island) 9 किलोमीटर में फैला है। आप यहां पर मूंगा और रंगीन मछलियों (Coloured Fishes) की अधिकता को देख सकते हैं। यहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स का मजा अपने परिवार संग ले सकते हैं। यह तट तैराकी, कैनोइंग, नौका विहार और गोताखोरी की चाहत रखने वालों के लिए एक बढ़िया जगहों में शामिल है।

Nearest Airport: Agatti Island
Nearest Railway Station: Kannuri
मिनिकॉय द्वीप | Minicoy Island
इसकी चांदी सी चमचमाती रेत, नीली लैगून आदि चीजें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आप इस द्वीप पर अपने बच्चों संग पानी में मजे कर सकते हैं। अगर आप हनीमून के लिए यहां आए हैं तो आप भी अपने पार्टनर संग वाटर स्पोर्ट्स, फोटोग्राफी और समुद्री फूड का आनंद ले सकते हैं।

अमिन्दिवी द्वीप | Amindivi Island
शानदार नजारो की पेशकश करता अमिन्दिवी द्वीप पर्यटको को आकर्षित करता है। यहा पर देश से बहुत सारे कपल्स अपना हनीमून मनाने आते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर संग हनीमून से पहले कुछ मस्ती करना चाहते हैं। तो आप यहां कुछ सुकून भरे पलों को इंजॉय कर सकते हैं।

यॉट क्रूज | Yacht Cruise
एक रोमांचक सफर का आनंद दिलाती यॉट क्रूज का भी अपना अलग मजा है। आप इसके द्वारा द्वीप के विशाल समुद्र की सैर कर सकते हैं । आप इस क्रूज में फिशिंग (Fishing) का भी लुत्फ ले सकते हैं।

पैरासेलिंग | Parasailing
समुद्र किनारें कुछ तूफानी करने का मन हो तो आपको भी पैरासेलिंग का लुत्फ जरूर लेना चाहिए। आप इसके जरियें नीले समुद्र के ऊपर नीले आसमान (Blue Sky) में उड़ पाएंगे। आप समुद्र को आसमान की ऊचांई से महसूस कर पाएंगे। बीच पर पैरासेलिंग करना बहुत ही पसंदीदा स्पोर्ट्स में से एक है।

लक्षद्वीप का प्रकाश स्तंभ | Lighthouse of Lakshadweep
यह लाइट हाउस 1885 में बना था। इसके डिजाइन को तैयार सर जेम्स डगलस ने किया था। इसको लंदन से लायी हुई ईंटों से बनवाया गया था। अगर आप भी लक्षद्वीप की यात्रा पर निकले है। तो आपको इस लाइट हाउस (Light House) को देखने भी जरूर जाना चाहिए।

मिनिकॉय थुंडी बीच | Minicoy Thundi Beach
उष्णकटिबंधीय क्षेत्र मिनिकॉय थुंडी बीच जो अपनी सौन्दर्य के लिए जाना जाता है। यह सुंदर तट मूंगा चट्टानों का घर है। इस बीच का पानी क्रिस्टल क्लियर है जिसमें आप तैराकी, स्कूबा डाईविंग के लुत्फ उठा सकते हैं।

लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन | Famous food of Lakshadweep
अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो आपको परेशान होने की जरा भी जरूरत नहीं। क्योंकि आप यहां पर टेस्टी खाने का मजा उठा सकते हैं।
Shopping in Lakshadweep
बहुत हो गया घूमना मजबूरन अब जाना है आपको घर, पर जाने से पहले याद के तौर पर खरीदना चाहते है। आप कुछ सामान तो आपको बता दें आप यहां पर मछली का अचार , नारियल पाउडर, तेल कदमत और स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं।
Accommodation in Lakshadweep
यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। आप यहां पर रूकने के लिए अपनी सुविधानुसार होटल, रिजॉर्ट और रेंट रूम ले सकते हैं।
- Minimum budget लक्षद्वीप : लगभग प्रति व्यक्ति ₹ 26,0004 Night / 5 Day
लक्षद्वीप से जुडी़ महत्वपूर्ण बातें
“लक्षद्वीप” शब्द का अर्थ है “एक लाख द्वीप”।
इसके मात्र 10 द्वीप पर ही जीवन है।
इस द्वीप पर घूमनें के लिए आपके पास परमिट होना आवश्यक है।
अगत्ती, कदमत, कावारत्ती, कल्पेनी, बंगाराम, थिन्नकारा, मिनिकॉय, अमिनदीवी घूमनें कभी भी जा सकते हैं।
इस द्वीप पर मुस्लिम समुदाय की आबादी है।
यहां के निवासियों का प्रमुख व्यवसाय मछली पकड़ना है। टूना मछली काफी लोकप्रिय है।
अगर बात करें यहां पर घूमनें की तो आप अक्टूबर से फरवरी तक यहां घूम सकते हैं।
यह जगह जलीय गतिविधियो के लिए एक शानदार जगहों में से एक है।
लक्षद्वीप कैसे जा सकते हैं
इस द्वीप पर पहुंचने के 2 ही मार्ग हैं जिनमें हवाई और जलीय मार्ग आते हैं। अगर आप भी अपने फैमली के साथ यहां आने की योजना बना रहें हैं। तो आपको भी फ्लाइट या क्रूज के जरिए सफर करना होगा।
कैसे पहुंचे
निकटतम हवाई अड्डा: अगत्ती द्वीप लक्षद्वीप से 180 कि.मी
जलमार्ग द्वारा
कोचीन बंदरगाह से लक्षद्वीप
यह भी देखे- Thailand के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर राष्ट्रीय उद्यानों और प्राचीन बौद्ध मंदिरों का मनमोहक सफ़र
Andaman and Nicobar के जादुई द्वीपों पर रोमांटिक सफर
निष्कर्ष
इस लेख में समुद्री दुनियां लक्षद्वीप के बारें में हमने बताया हैं। अगर आप भी करते है समुद्री जीवों से प्यार तो आपको भी इस जगह घूमनें जरूर जाना चाहिए।
FAQ
1.लक्षद्वीप घूमने का बढ़िया समय क्या है?
आप अक्टूबर से फरवरी तक घूमनें का प्लान बना सकते हैं।
2.लक्षद्वीप घूमनें के लिए कम-से-कम बजट कितना होना चाहिए?
आपके पास ₹26,000 से ₹30,000 तक का बजट होना अनिवार्य हैं।
3.लक्षद्वीप में घूमने के लिए बढ़िया जगह हैं?
मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती, बागरम द्वीप जैसे लोकप्रिय स्थान यहां मौजूद हैं।
4.कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंचने का समय?
आप करीब 15 से 20 घंटे के सफर के बाद कोच्चि से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।