Christmas 2023: क्रिसमस मनाने के लिए ये हैं 6 बेस्ट जगह, जहां जा सकते हैं परिवार या पार्टनर संग

Related Articles

Merry Christmas 2023 Family Trip Ideas: परिवार संग किसी ऐसी जगह का दीदार करना जहां का परिवेश आपको मंत्रमुग्ध होने पर विवश कर दें। ऐसी जगहों पर किसी फेस्टिवल को सेलिब्रेट करना एक बढ़िया ऑप्शन है। आज हम बात कर रहें हैं क्रिसमस डे (Christmas Day) के बारें में जिसे आप और यादगार बनाने के लिए भारत में रहकर ही कहां सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानतें हैं-

क्रिसमस डे के लिए परफेक्ट है श्रीनगर

हिमालय की गोद में बसा श्रीनगर (Shrinagar) धरती का स्वर्ग (heaven on earth) भी कहा जाता है। अगर आप भी क्रिसमस पर बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे है। तो आपको इस बार अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर (Christmas Celebration in Shrinagar) जरूर जाना चाहिए। यहां की मनमोहक वादियां, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और दिसंबर माह में होने वाली बर्फबारी से यह जगह किसी जन्नत से कम नही लगती।

आप यहां पर अपने बच्चों व पार्टनर संग क्रिसमस डे के अवसर पर बर्फ के साथ स्नो मेन, क्रिसमस ट्री आदि को बना सकते हैं। आप यहां पर शिकारा की सवारी, हाउस वोट, डल झील, ट्यूलिप गार्डन, निशात बाग, शंकराचार्य मंदिर जैसी जगहों को भी विजिट कर सकते हैं।

Enjoy skiing in Shimla on Christmas

क्रिसमस पर आपको भी पार्टी करना, सजावट करना, गिफ्ट्स लेना बचकाना लगता है। तो आपको भी शिमला में कुफरी, मशोबरा, नारकंडा जैसी जगहों पर जाकर स्कीइंग का मजा लेना चाहिए।

Christmas celebration in Khajjiar

डलहौजी से 23 किलोमीटर की दूरी पर बसा खज्जियार क्रिसमस के समय पर्यटकों से भर जाता है। पर्यटक यहां पर क्रिसमस डे के अवसर पर अपने परिवार संग मजे करने आते हैं। आप यहां स्नोफॉल और आइस स्पोर्ट्स का मजा ले सकते है।

Snow tour in Lansdowne

Garhwal Hills की गोद में बसा लैंसडाउन बहुत ही खूबसूरत शहर है। क्रिसमस के समय आप यहां बर्फबारी का मजा ले सकते है। लैंसडाउन की बर्फ से ढकी सुन्दर गलियां, सड़के और पेड़ आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। आप यहां पर अपने पार्टनर और परिवार संग फोटोसूट का आनंद ले सकते हैं।

Celebrate Christmas in Ooty, South India

चाय के बागान, सुन्दर झील, अद्भुत दृश्यों की पेशकश करने वाली पहाडो़ की चोटियों की सैर आपके क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। आप ऊटी में क्रिसमस मनाने के लिए सेंट स्टीफंस गिरजा घर भी जा सकते हैं।

Enjoy the sea water at Varkala Beach

परिवार संग वर्कला बीच पर वाटर स्पोर्टस का आनंद लेना। एक खूबसूरत एहसास हैं, आप यहां क्रिसमस के समय आकर मजे कर सकते हैं। आप यहां समुद्री भोजन का स्वाद भी ले सकते हैं।

यह भी देखे- दिसंबर में घूमने के लिए इन खूबसूरत जगहों पर हर साल जाते हैं लाखों पर्यटक, आप भी करें प्लानिंग

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories