Famous Restaurants :दुनिया के ऐसे अज़ीब रेस्ट्रोरेंट जहां किसी में टॉयलेट सीट पर मिलता है खाना, और कहीं लोग होते हैं नग्न

Related Articles

Famous Restaurants: अगर आप भी नॉर्मल रेस्टोरेंट्स में खाना खा खा कर ऊब गये हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आज के समय में बहुत से लोगों ने लोगों को एन्टरटेंनमेट करने के लिए बहुत ही अजीबों-गरीब तरह के रेस्टोरेंट्स, रेस्तरां व क्लब बनाएं हैं। जहां आप स्वादिष्ट खाने का मजा बिना किसी बोरियत के ले सकते हैं। आइए जानते हैं, कि दुनिया में ये अनोखे रेस्टोरेंट (Word Unique Restaurant) कहां हैं।

न्योताईमोरी रेस्‍टोरेंट, जापान | Nyotaimori Restaurant, Japan

अगर आप भी कभी जापान जाये, तो आप एक बार न्योताईमोरी रेस्टोरेंट जरूर जाए। इस रेस्टोरेंट्स की खासयित यह है, कि यहा पर परोसी जाने वाली यहा की फेमस डिश सुशी सा साशिमी को लड़कियों के ऊपर रखकर सर्व किया जाता है। जापान में अजीब ढ़ग से इस तरह खाना कई वर्षों से परोसा जाता है।

हां शायद आपको यह देखने और सुनने में बहुत ही अजीब लगेगा। परन्तु यह बात सच है। लड़की के न्यूड शरीर पर परोसी गयी सभी डिश का मजा लोग बढे़ ही चाव से लेते हैं।

Nyotaimori Restaurant, Japan
Image Credit: Adobe Stock

न्यूड रेस्टोरेंट, लंदन | Nude Restaurant, London

आपको पता है, कि दुनिया मे एक जगह ऐसी भी है। जहां सभी लोग न्यूड बैठकर खाना खाते हैं। जी हां आपको यह देखने व सुनने में बहुत ही अजीब लग सकता है। परन्तु लंदन का यह न्यूड रेस्टोरेंट एक ऐसा अजीब रेस्टोरेंट है। जहां आने वाले सभी मेहमान न्यूड होकर खाना खाते हैं।

साल 2016 में यह दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट ‘दी बुनियादी’ नाम से लंदन में खोला गया था। इस रेस्टोरेंट के मेहमान और रेस्टोरेंट्स स्टाफ तक न्यूड (Nude Staff) रहता है। अजीब होने के बावजूद भी इस रेस्टोरेंट्स में खाना खाने के लिए भी महीने भर पहले बुकिंग करवायी जाती है।

Famous Restaurant
Image Credit: Roamsafari

टॉयलेट रेस्टोरेंट, ताइवान | Toilet Restaurant, Taiwan

आज के समय में कुछ नया करने की चाहत में लोग इतने क्रिएटीव हो गये हैं, कि वह कुछ नया करने की चाहत में अजीबों-गरीब अविष्कार कर देते हैं । ऐसा ही एक अविष्कार चीन के एक रेस्टोरेंट में दिखाई पड़ता है। यहां पर परोसा जाने वाला खाना और ड्रिंक भी टॉयलेट सीट में ही सर्व करी जाती है। यहा तक की बैठने वाली कुर्सी की जगह भी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना पड़ता है।

Toilet Restaurant, Taiwan
Image Credit: Roamsafari

रेस्टोरेंट इन एयर, बेल्जियम | Restaurant in Air, Belgium

दुनिया का एक ऐसा अजीब रेस्टोरेंट्स जहा पर सब कुछ हवा में तैरता है। अब आप ऐसा सोच रहे होंगे कि कैसे, तो यहां पर एक डाइनिंग टेबल को क्रैन के जरिये 50 मीटर हवा में लटकाया जाता है, और इतनी ऊंचाई पर बैठकर लोग खाने का आनंद लेते हैं। यह अजीब रेस्टोरेंट्स बेल्जियम में रेस्टोरेंट इन एयर नाम से फेमस है।

Restaurant in Air, Belgium
Image Credit: Roamsafari

आइस रेस्टोरेंट, दुबई | Ice Restaurant, Dubai

अगर आपको ठण्ड में कोई आइसक्रीम, और कोल्डड्रिंक ऑफर करे तो आपको कैसा महसूस होगा। जी हां दुबई का एक ऐसा रेस्टोरेंट्स जो की उत्तरी ध्रुव (North Pole) की थीम पर बना है। इस रेस्टोरेंट्स का नाम आइस रेस्टोरेंट्स है। यहां का तापमान शून्य (0 Degree) से भी कम है। इस रेस्तरां की मेज व कुर्सी भी बर्फ (Ice Table & Chair) से बनी है। यहां पर परोसा जाने वाले खाने में भी बर्फ से बनी चीजें भी सर्व की जाती हैं।

Ice Restaurant, Dubai
Image Credit: Roamsafari

प्रीजन थीम रेस्टोरेंट, चीन | Prison Theme Restaurant, China

वैसे तो चीन में अनेक तरह के अजीबोगरीब अविष्कार किये जाते रहते हैं। परन्तु यहां पर एक ऐसा रेस्टोरेंट्स भी है। जिसमें आपको जेल में खाना खाने जैसा फील आएगा। इस रेस्टोरेंट्स में सभी स्टाफ जैल के कैदी व जेल स्टाफ (Jail Staff) की तरह कपडे़ पहनते हैं, और यहां पर जेल की तरह छोटी-छोटी सैल बनी हुई हैं। जिसमें मेहमानों को बैठाया जाता है। इन सैल के अंदर ही मेहमानों को कैदी की तरह खाना एक छोटी खिड़की के जरिये भेजा जाता है।

Prison Theme Restaurant, China
Image Credit: Roamsafari

हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट, अमेरिका | Heart Attack Grill Restaurant, America

लास वेगास में बना यह अजीब रेस्टोरेंट्स अपनी अजीब थीम के लिए मशहूर है। यहां पर सभी मेहमानों को मरीज बनकर ही खाना खाना पड़ता है। इस रेस्टोरेंट्स में मेहमानों को खाना खाने के लिए मरीज की ड्रेस पहननी पड़ती है। यहां की वेटर नर्स की पोशाक पहनकर अपने में समान मरीजों को खाने में प्लेट लाइन फ्राइज, बायपास बर्गर (Bypass Burger), कोरोनरी हॉट डॉग जैसी डिश ही देती हैं।

Famous Restaurant
Image Credit: Roamsafari

यह भी पढ़े-

Christmas Events Near Me: क्रिसमस के लिए अनूठे और रोमांचक आयोजन

10 रहस्यमयी जगह मुंबई

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories