Best Honeymoon DestinationsBest Honeymoon Destinations: आपने हनीमून की प्लानिंग की है या नहीं, तो ऐसे करें अपने लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन का चयन
सामाजिक रीति-रिवाज, अस्त-व्यस्त दिनचर्या, शादी की भीड़-भाड़ ऐसे में किसी भी शादीशुदा जोड़े के जीवन में हनीमून बेहद महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, यही वो समय होता है जहां पति-पत्नी को एक-दूसरे के बारे में जानने-समझने और काम से एक लंबी थकान के बाद आराम कर अपने-आपको तरोताजा बनाने के लिए समय मिलता है।
दरअसल, हनीमून भावी जीवन के लिए सुखद और मीठी यादें बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है ताकि इन यादों के सहारे आने-वाली जिम्मेदारियों को खुशी-खुशी आसानी से निभाया जा सके।
अगर आपने अपने हनीमून की प्लानिंग नहीं की है या कर रहे हैं तो हनीमून डेस्टिनेशन के चयन में हम आपकी मदद किए देते हैं। पेश हैं भारत के कुछ मशहूर हनीमून डेस्टिनेशंस(Best Honeymoon Destinations)-
1. गोवा | Goa (Best Honeymoon Destinations)
भारत के सबसे फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशंस में शुमार गोवा में आपको एक-दूसरे के हाथ थामे कई जोड़े मिल जाएंगे। वैसे भी गोवा की खासियत ही यह है- बिकिनी, बेब्स और बीचेस। ऐसे में अपने हमसफर की बांहे थामे खूबसूरत बीचेस, शानदार मौसम, काजू की मादक फेनी और बेहतरीन नाइट लाइफ का मजा ही कुछ और है।
गोवा के खूबसूरत और शानदार समुद्री तटों की लंबी लिस्ट में कैलेंगुट बीच, अंजुना बीच, बागा बीच, बागाटोर बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच और मीरामार बीच अधिक प्रसिद्ध हैं। जब चारों ओर पानी ही पानी हो तो ऐसे में वॉटर गेम्स और रिवर क्रूज का मजा न केवल शादी की थकान मिटाकर आपको तरोताजा बना देगा, बल्कि कपल्स के लिए मस्ती के साथ-साथ एक-दूसरे को समझने में भी मददगार साबित होगा।
आप चाहें तो क्रूज पर कैंडल लाइट डिनर और नाच-गाने का भी भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। गोवा की नैसर्गिक सुंदरता के साथ स्वच्छंद और उन्मुक्त जीवन आपके हनीमून को जैसे और रोमांचक बना देगा।

और पढ़े- भारत की सबसे भूतिया जगहें। Top10 Most Haunted Places In India In Hindi
2. मनाली | Manali
हनीमून के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशंस में से एक है मनाली। चारों ओर हरियाली, खूबसूरत फूलों के बगीचे, बादलों को छूते पहाड़ जिनके बीच से बहते झरने, नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण मनाली नवविवाहितों के लिए एक शानदार और आकर्षक हनीमून स्पॉट है। कुल्लू घाटी में स्थित मनाली की वादियों की तो बात ही निराली है, जहां सर्दियों के मौसम में पूरे इलाके में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है।
मनाली में माल रोड से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर वशिष्ठ नामक गांव में ठंडे और गर्म पानी के चश्मे मिलते हैं, जहां का पानी आपको सफर की थकान मिटाकर तरोताजा तरोताजा महसूस कराता है। वैसे तो मनाली का मुख्य आकर्षण है रोहतांग दर्रा, जहां अक्टूबर से फरवरी के बीच बर्फ के मौसम में दूर-दूर से हजारों सैलानी यहां बर्फबारी का लुफ़्त उठाने पहुंचते हैं। साथ ही रोहतांग मार्ग पर बने प्राकृतिक झरने नेहरू कुंड में तो सुबह-शाम सैलानियों का जमावाड़ा रहता है।
Best Honeymoon Destinations
मनाली की खूबसूरती का वर्णन सोलंग घाटी के जिक्र के बिना तो मानो अधूरा है। मनाली से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोलंग घाटी में बर्फ और ग्लेशियरों के अद्धुत नजारे देखने को मिलते हैं। साथ ही पर्यटक यहां की ढलानों पर स्कीइंग का खूब मजा लेते हैं। राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर मनाली में स्कीइंग का मजा ही कुछ और है।
दरअसल, मनाली न केवल प्राकृतिक दृश्यों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है, बल्कि यहां कई एडवेंचर्स गतिविधियों का लुत्फ भी उठाया जा सकता है, जैसे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग लर्जी, कटरैन और कसौल में मछली के शिकार की सुविधा देता है वहीं रोहतांग-ला में सैलानी माउंटेन बाइकिंग का मजा ले सकते हैं। मई से मध्य जून और सितंबर से मध्य अक्टूबर तक व्यास नदी में राफ्टिंग का लुत्फ लिया जा सकता है।
अगर और अधिक रोमांच चाहते हैं तो मनाली के उत्तर में सोलांग नल्ला बाहें पसारे सैलानियों का स्वागत करता है। इतना ही नहीं यहां पर पर्वतारोहण, ट्रैकिंग के लिए भी ढेर सारी जगहें मौजूद हैं।

3. माउंट आबू | Mount Abu
जैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं, वैसे ही माउंट आबू को ‘राजस्थान का स्वर्ग’ कहा जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर स्थित माउंट आबू का , वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता राजस्थान के अन्य शहरों से बिल्कुल ही अलग और मनमोहक है।
यहां की नक्की झील एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां नक्की का मतलब है नख यानी नाखून। दरअसल, इस झील के बारे में मान्यता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसलिए यह ‘नक्की’ नाम से मशहूर है।
नक्की झील के चारों तरफ़ हरियाली और पहाड़ियों का खूबसूरती भरा नजारा देखते ही बनता है। इसी झील के दक्षिण-पश्चिमी भाग में सनसेट प्वॉइंट से डूबते हुए सूरज का बेहद आकर्षक नज़ारा मन को मोह लेता है।
सूर्यास्त के समय आसमान के बदलते रंगों की छटा यहां बेहद निराली और खूबसूरत नज़र आती है, साथ ही यहां से दूर तक फैले हरे-भरे मैदानों के दृश्य आंखों को बेहद सुकून देते हैं। नजारा बेहद सुंदर दिखता है। इस झील में नौकायन का भी आनंद लिया जा सकता है।
माउंट आबू में वन्यजीव अभयारण्य भी स्थित है, जहां मुख्य रूप से तेंदुए, स्लोथबियर, वाइल्ड बोर, सांभर, चिंकारा और लंगूर आदि पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां पक्षियों की लगभग 200 से अधिक और पौधों-वनस्पतियों की लगभग 100 से अधिक प्रजातियां देखी जा सकती हैं। पक्षियों में रुचि रखने वालों के लिए तो ये सबसे उपयुक्त जगह है।
इसके अलावा माउंट आबू में अचलगढ़ किला भी देखने लायक स्थान है जिसे मेवाड़ के राजा राणा कुंभा ने एक पहाड़ी के ऊपर बनवाया था। माउंट आबू का गुरु शिखर सबसे खूबसूरत और आकर्षक जग़ह है, जो अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है। पर्वत की चोटी पर एक मंदिर भी स्थित है, जहां की दिव्यता और शांति मन को छू लेती है।
ये मंदिर भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय को समर्पित है। गुरु शिखर से चारों ओर देखने पर दूर-दूर तक फैला नीला आसमान और आसपास का नजारा बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है।

4. दार्जीलिंग | Darjeeling | Queen Of Hills
‘क्वीन ऑफ हिल्स’ के नाम से मशहूर दार्जीलिंग हमेशा से ही एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन (Best Honeymoon Destinations) बना हुआ है।कभी सिक्किम का हिस्सा रह चुके इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहां के चाय बागान।दूर-दूर तक फैले हुए हरी चाय के खेत देख कर ऐसा प्रतीत होता है
मानो धरती पर चारों ओर हरी चादर बिछी हो। एक समय पर दार्जीलिंग अपने मसालों के लिए भी मशहूर था लेकिन अब चाय के लिए ही ये विश्व स्तर पर जाना जाता है।यहां स्थित प्रत्येक चाय उद्यान का अपना-अपना इतिहास और अपनी अलग खासियत है।यहां के खूबसूरत और हरे-भरे चाय के बागानों से दुनिया भर में चाय निर्यात की जाती हैलेकिन पश्चिम बंगाल के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती सिर्फ इसके चाय बागान नहीं है
बल्कि यहां की वादियां भी बेहद खूबसूरत हैं। बर्फ से ढके सुंदर पहाड़, देवदार के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता,बहते हुए झरने सबका मन मोह लेते हैं।अपनी इसी खूबसूरती के कारण ही इसे ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता हैऔर इसकी गिनती दुनियाभर के मशहूर और खूबसूरत हिल स्टेशनों में की जाती है।दार्जीलिंग की सैर शुरू होती है यहां की मशहूर टॉय ट्रेन से,जो पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों के बीच से होते हुए गुजरती है।
इसकी यात्रा करने के समय यहां के चाय के बागान, देवदार के जंगल, तीस्ता और रंगीत नदियों के संगम के खूबसूरत नज़ारे सैलानियों का मन मोह लेते हैं।बतसिया लूप से गुजरते समय ट्रेन यहां वृत्ताकार घूमती है और यात्रियों को180 डिग्री के विस्तार में पहाड़ियों की सुंदरता नजर आती हैं।दार्जीलिंग में मशहूर टाइगर हिल भी है ,जो शहर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यहां से सूर्योदय का अद्भुत नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है।
यही वजह है कि कंचनजंगा की पहाड़ियों के पीछे से सूर्योदय का सतरंगी नजारादेखने के लिए रोजाना देश-विदेश से आए पर्यटक यहां जुटते हैं।इतना ही नहीं, मौसम साफ रहने पर यहां से विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) भी देखी जा सकती है।दार्जीलिंग में संजय गांधी जैविक उद्यान भी है,जहां रेड पांडा और ब्लैक बीयर समेत कई दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी देखे जा सकते हैं।पर्यटक यहां साइबेरियन बाघ और तिब्बतियन भेड़िए को देखने का मजा भी ले सकते हैं।दार्जीलिंग में रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे भी है, जो देश का सबसे पहला यात्री रोपवे है।

5. श्रीनगर | Shrinagar
कश्मीर घाटी में बसा श्रीनगर भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैऔर खासकर हनीमून के लिए तो यह जगह हमेशा से आइडियल डेस्टिनेशन रहा है।1,700 मीटर ऊंचाई पर बसा ये शहर विशेष तौर पर झीलों और हाउसबोट के लिए मशहूर है।
कमल के फूलों से सुसज्जित डल झील पर कई खूबसूरत नावों पर तैरते हुए घर हैं ,जिन्हें हाउसबोट कहा जाता है।दरअसल, श्रीनगर का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र यहां की डल झील ही है,जहां सुबह से शाम तक रौनक ही रौनक नज़र आती है।हर सुबह से लेकर सुहानी शाम तक दिन के हर प्रहर में इस झील की खूबसूरती काकोई-न-कोई अलग रंग दिखाई देता है।यहां तक कि सूर्यास्त के बाद हाउसबोट की जगमगाती लाइटों का प्रतिबिंब झील के सौंदर्य को और बढ़ा देता है।
Best Honeymoon Destinations
अगर आपको भीड़-भाड़ से दूर एकदम शांत वातावरण में किसी हाउसबोट में रहने का मन हैतो आप नागिन लेक या झेलम नदी पर खड़े हाउसबोट (House Boat) में ठहर सकते हैं।
नागिन झील भी कश्मीर की सुंदर और छोटी-सी झील है। आमतौर पर यहां विदेशी सैलानी ही ठहरना पसंद करते हैं।खूबसूरत झील के बाद बात आती है आकर्षक बाग-बगीचों की।यहां मौजूद मुगल गार्डन इतने बेहतरीन और सुनियोजित ढंग से तैयार किया गया हैकि मुगलों का उद्यान-प्रेम इन बगीचों खूबसूरती के रूप में यहां आज भी झलकता है।
इसके अलावा शालीमार बाग, निशात बाग जैसे कई महत्वपूर्ण उद्यानों को देखे बिना श्रीनगर का सफर अधूरा-सा लगता है।इन उद्यानों में चिनार के पेड़ों के अलावा और भी छायादार वृक्ष हैं।रंग-बिरंगे फूलों की तो इनमें भरमार रहती है।इन उद्यानों के बीच बनाए गए झरनों से बहता पानी इन्हें और भी आकर्षक बनाता है।

निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमनें बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन (5 Best Honeymoon Destinations) के बारे में विस्तृत तरह से बताया हैं, जो यात्रा को सरल और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। हमें आशा है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।
Best Honeymoon Destinations से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
[…] […]