Deadliest Plant In The World: हमारी पृथ्वी (Earth) ब्रह्माण्ड (Universe) में मौजूद ग्रहो और उल्का पिण्डो (Meteorite) में सबसे खूबसूरत नीला ग्रह है। इस पर जल होने के कारण इसका रंग नीला होता है। जल की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी पर जीवन मौजूद हैं। हमारी पृथ्वी पर कई प्रकार के जीव-जन्तु पाए जाते हैं। जिनमें से आज हम ऐसे खतरनाक पेड़ – पौधो के बारे में बताने जा रहे है। जो जीवों की जान भी ले लेते हैं। इनमें कुछ पेड़ बहुत विषाक्त होते है।
जिनके सेवन मात्र से मनुष्य कोमा में जा सकता है।ऐसे खतरनाक पेड़-पौधो से आपको बच कर रहना चाहिए। क्योंकि देखने में भले ही यह पौधे बहुत सुन्दर लगते है। परन्तु इनको छूने भर से यह सुन्दर दिखने वाले पौधे आपकी पल भर में जान ले सकते हैं।
White Snakeroot | सफेद स्नेकरूट | Deadliest Plant In The World
यह एक विषैला पौधा है। यह फ्लोरिडा का मूल निवासी है। यह घने जंगल और खुले मैदान के विशाल वृक्षों के नीचे पाया जाता है। यह पतझड़ के मौसम में उगता है। जुलाई से अक्टूबर के समय यह कीटों और मधुमक्खियों को अपने फूलों की खुश्बू और रस द्वारा आकर्षित करता है। इस विषाक्त पौधे में टॉक्सिन ट्रेमेटोल पाया जाता है। जब मवेशियों द्वारा इसका भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता हैं। तो यह जहर उनके शरीर में पहुंच जाता है। जब इनके मवेशियों के मांस और दुग्ध का सेवन लोगों द्वारा किया जाता है। तो यह जहर उनके शरीर में पहुंच कर उन्हें बहुत रोगग्रस्त कर देता है या इससे उसकी जान भी जा सकती है।

Rosary Pea | रत्ती
रत्ती को Rosary Pea के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रयोग अक्सर तौल और मालाएं बनाने में किया जाता है। यह पौधा जहरीला होने के साथ -साथ बहुत ही लाभकारी होता है। इसका फल बहुत विषैला होता है। जिसे खाने से जान भी जा सकती है। गुंजा के भूलवश आंखों में चले जाने से आंखों में जलन और पलकों में सूजन आ जाती है। सफेद रत्ती का प्रयोग जादू-टोना करने के लिए भी किया जाता है।

Cascabela Thevetia | कनेर
यह जहरीला पौधा मेक्सिको और मध्य अमेरिका में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Cascabela thevetia है। इसे भारत में Kaneir या Kaner के रूप में जाना जाता है। इसके फूल पीले ,खुमानी ,और सफेद रंग के पाए जाते हैं। इसमें ग्लाइकोसाइड पाए जाते हैं। जो मनुष्यों के लिए बहुत विषाक्त होते है। इसका सेवन करने से इंसान की जान भी जा सकती है।

Cerbera Odollam | सरबेरा ओडोलम | सुसाइड ट्री
सरबेरा ओडोलम (Cerbera odollam) पौधा Apocynaceae परिवार का एक जहरीला Plant है। इसे आत्महत्या के पेड़ , पोंग-पोंग जैसे नामो से भी जाना जाता है। दक्षिण पूर्व एशिया और क्वींसलैंड , ऑस्ट्रेलिया का मूल निवासी है। इसकी गुठली में सेर्बेरिन , एक डिगॉक्सिन -प्रकार कार्डेनोलाइड और कार्डियक ग्लाइकोसाइड जैसा बहुत विषाक्त जहर पाया जाता है। इसके फल के सेवन से मुंह में जलन , उल्टी , अनियमित श्वसन ,सिर दर्द ,दिल की अनियमित धड़कन ,कोमा जैसी खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे 1-2 दिन में सेवन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

Water Hemlock | वॉटर हेमलॉक
यह अनोखा पौधा उत्तरी अमेरिका में पाया जाने वाला सबसे विषैला पौधा है। यह इंसानो के सेवन के लिए अत्यधिक घातक होता है। यह पौधा अपियासी परिवार का सदस्य होने के कारण बाकी अपियासी पौधो के साथ समानता रखता है। जिस कारण कई बार कुछ लोग इस जानलेवा पौधे को शिकार हो जाते है। इसके सेवन के 15-20 मिनट बाद उल्टी, पेट दर्द, कंपकपी, भ्रम जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई देते हैं। जो सही समय पर उपचार न मिलने पर मृत्यु का कारण बन जाते हैं।

Deadly Nightshade | घातक नाइटशेड
यह पौधा सोलानेसी परिवार का जहरीला पौधा है। इसे एट्रोपा बेलाडोना के नाम से भी जाना “जाता है। यह पौधा यूरोप पाया जाता है। कभी – 2 छोटे बच्चे इसे जामुन और ब्लूबेरी समझ कर खा लेते है। जिस कारण वे इसका शिकार हो जाते है। और उनमे सिर-दर्द, उल्टी जी घबराना, जैसे लक्षण दिखने लगते है। इस जहरीले पौधे का उपयोग कई दवाओं और सौन्दर्य प्रसाधन के रूप में किया जाता है।

निष्कर्ष | Deadliest Plant
इस आर्टिकल में हमनें खतरनाक पेड़ – पौधो (Deadliest Plant In The World) के बारे में विस्तृत तरह से बताया हैं, जो यात्रा को सरल और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। हमें आशा है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।
Deadliest Plant से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
और पढ़े –