Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर से जुड़ें रोचक तथ्य

Related Articles

जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) कहे या धरती पर उपस्थित स्वर्ग जिसकी यात्रा हर कोई अपने जीवन-काल में एक बार अवश्य करना चाहता है। वैसे तो आप वर्ष भर इस सुन्दर जगह पर घूमनें आ सकते हैं। परन्तु अगर आप अपने परिवार के साथ यहां कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए अप्रैल से जून तक का समय सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में इस समय सूर्य की तपिश होती है।

जबकि यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है।जम्मू और कश्मीर को भारत का ताज भी कहा जाता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता , हस्तशिल्प , भोजन , और विविध संस्कृति के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर देश के सबसे सुन्दर हिलस्टेशनों में गिना जाता है। यहां की बर्फ से ढकी चोटियाँ, अल्पाइन घास के मैदान और सुन्दर घाटियाँ शामिल हैं।

जम्मू और कश्मीर में मनाये जाने वाले उत्सव

यहां के पंडित एव हिन्दू समाज के लोग शिवरात्रि (Shivratri) को बडी़ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते है। यहां पर ईद-उल-फितर, ईद उल ज़ुहा, ईद-ए-मिलाद और मुहर्रम जैसे मुस्लिम उत्सवों को मनाया जाता है

जम्मू और कश्मीर का इतिहास

प्राचीन समय में जम्मू और कश्मीर भारत की बड़ी रियासतों में से एक था। यहां का अंतिम शासक हरि सिंह थे। भूगोल शास्त्रियों के अनुसार इस खूबसूरत घाटी का निर्माण यहां के 2 विशाल पहाड़ो के धसने से हुआ है।

जम्मू और कश्मीर से जुड़ें रोचक तथ्य

राजतरंगिणी और नीलम पुराण ग्रंथों में यह बताया गया है कि कश्मीर की घाटी पहले एक बहुत बड़ी झील थी। जिसे कश्यप ऋषि ने अपने तप द्वारा सुखा दिया और इसे एक खूबसूरत घाटी में बदल दिया।

कश्मीर की घाटी की घाटी में कई छोटी-बडी़ जलधाराएं मिलकर सुंदर झील, नदियों और नालों का निर्माण करती है। जो इस घाटी को मनोहर बनाती हैं।

यहां की खूबसूरत वादियों के मनोरम दृश्यों को देखकर बहुत से सैलानी प्रभावित हो जाते हैं। यहां कई सुपरहिट फिल्मों की भी शूटिंग हुई है।

जम्मू और कश्मीर में मुख्य पर्यटन स्थान

जम्मू और कश्मीर में कई मनमोहक दृश्यों के अलावा भी देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां पर कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है। यहां पर वैष्णो देवी, अमरनाथ, डल झील, लेह, लद्दाख, गुलमर्ग, कारगिल, अमर महल पैलेस, निशात बाग़, शालीमार बाग जैसे अनेक स्थान है। जिन्हें आप अपने प्रियजनों के साथ मिलकर घूम सकते हैं।

Srinagar

यह जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) की ग्रीष्म ऋतु की राजधानी है। इस शहर को ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है। यह शहर अपने अद्भुत और अकल्पनीय दृश्यों के लिए जाना जाता है। श्रीनगर शहर झेलम नदी के दोनों किनारों पर स्थित है।

यहां पर लकड़ी द्वारा बनी सुन्दर नक्काशी जडिंत शिकारा (हाउसबोटों) का आनंद भी लिया जा सकता है। यहां पर देखने के लिए मुग़ल गार्डन चश्म-ए-शाही गार्डन, डल और नागिन झीलें जैसे प्रसिद्ध स्थान भी यहां मौजूद है।

गुलमर्ग | Gulmarg

यहा पर विश्‍व का सबसे बड़ा गोल्‍फ कोर्स और भारत का प्रमुख स्‍की रिज़ाॅर्ट है। यहां पर आप गोंडोला की सवारी का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर्यटकों के खाने के लिए हैइग्लू कैफे और ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट है। इस शहर में देखने के लिए महारानी मंदिर ,गुलमर्ग में महाराजा पैलेस जैसे प्रसिद्ध स्थान मौजूद है। यहां की खिलनमर्ग गुलमर्ग इस शहर की एक खूबसूरत घाटी है। जिसके मैदानों में सुन्दर और सुगन्धित जंगली फूल खिलते है। और अफरवात चोटी के नीचे स्थित अलपाथर झील है। जो कि सुन्दर चीड़ और देवदार के सुन्दर वन पाए जाते हैं।
“फूलों की घास का मैदान” के रूप में विश्वविख्यात है। यह जगह फूलों के खिलने पर चारों तरफ अलग ही छटा बिखेरती है। यह जगह पर्यटकों को अपनी और बेहद आकर्षित करती हैं। यह फूलों से भरा मैदान सुन्दर-सुन्दर बर्फीली, चांदी सी चमक वाली सुन्दर पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां आप कई रोमांचक खेलों का मजा ले सकते हैं। यहां का सुरम्य परिवेश आपको एक नई ऊर्जा और ताजग़ी का एहसास करवायेगा। वास्तव में कहा जा सकता है। कि यहां आकर आपको स्वर्ग जैसी अनभूति प्राप्त होगी।

jammu kashmir
Image Credit: Roamsafari

Sonamarg

आप जब भी जम्मू और कश्मीर की सैर पर निकले तो आपको सोनमर्ग में उपस्थित यहां के सुन्दर दृश्यों और जगहों को भी जरुर देखना चाहिए। यहां का चांदी सा चमचमाता थजीवास ग्लेशियर अपनी सुन्दरता से सबको मंत्रमुग्ध कर देता है।

यहां की बालटाल घाटी अपने आप में कई सुन्दर दृश्यों को अपने आप में समाहित किए हुए है। यहां की विशनसर झील, गंगाबल झील, कृष्णसर झील, गदासर झील आदि पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए जोजीला पास एक उपयुक्त स्थान है।यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य को देखकर आपका यहां से कभी वापस जाने का मन नहीं करेगा।

पहलगाम (Pahalgam)

यह जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के अनंतनाग जिले में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2,740 मीटर है। इसकी श्रीनगर से दूरी लगभग 95km हैं। यहां पर अरु घाटी, लोलाब घाटी , बेताब घाटी, कोलाहोई ग्लेशियर जैसे लुभावने दृश्यों से परिपूर्ण अनेक जगहें मौजूद है।
यह सुन्दर शहर लिद्दर नदी के पास बसा है यह शहर अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ एड्रेनालाईन के लिए भी मशहूर है। जो कि ट्राउट मछली पकड़ने, ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा जैसे रोमांचक खेलों को करवाता है।

Pahalgam
Image Credit: Roamsafari

जम्मू और कश्मीर का मौसम कैसा रहता है

कश्मीर का मौसम हमेशा सुहावना रहता हैं यहां पर देश-विदेश से अनेक पर्यटक अपनी गर्मियों की छुट्टियों में आते है। यहां पर औसत वर्षा 75 मिमी से 1150 मिमी तक होती है।

स्थानीय निवासी कौन सी भाषा बोलते है

यहां की भाषा संस्कृत से प्रभावित है यहां की पहाड़ी जनजातियों द्वारा उर्दू, डोगरी, कश्‍मीरी, लद्दाखी, बाल्‍टी, पहाड़ी, पंजाबी, गुजरी और ददरी भाषाओं का प्रयोग किया जाता हैं। यहां के साहित्य, संगीत और लोकगीतों में भारतीय आर्य वर्ग की दर्दीय शाखा का प्रयोग देखने को मिलता है।

जम्मू और कश्मीर के लोगों का व्यवसाय

यहां के ज्यादातर लोग अपने जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर है। यह लोग मुख्यत: चावल, मक्का, गेहूँ, जौ, दालें, तिलहन तथा तम्बाकू की खेती यहां के सीढ़ीनुमा खेतों पर करते है। कुछ लोग बागवानी द्वारा सेब, नाशपाती, आडू, शहतूत, अखरोट और बादाम जैसे फलों का निर्यात देश-विदेश के दूसरे राज्यों के साथ करते हैं।

जम्मू और कश्मीर के लोगों के पालतू पशु कौन से हैं

यहां के ख़ानाबदोश लोग गूजर और गद्दी के द्वारा भेड़, बकरी, याक व खच्चरों का पालन करते है। यहां पाली जाने वाली बकरियों से ही पशमीना शाल बनाने का रेशा प्राप्त होता है। यहां रेशम पालन भी किया जाता है।

जम्मू और कश्मीर का परपंरागत उद्योग

यहां के निवासियों का परम्परागत उद्योग हस्‍त‍शिल्‍प है। पर्यटक यहां के निवासियों द्वारा निर्मित हाथ से बनी वस्‍तुओं को खरीदना पसंद करते है। यहां के लोगों द्वारा बनाया गयी वस्तुओं का निर्यात विदेशों में ज्यादा होता है। यहां पर लकड़ी पर नक़्क़ाशी, कालीन, शॉल आदि वस्तुओं को तैयार किया जाता है।

जम्मू और कश्मीर में पाए जाने वाली प्राकृतिक सम्पदा में प्राकृतिक गैस ,चूना पत्थर, कोयला, जस्ता और ताँबा जेसै खनिज एवं जीवाश्म ईंधन भी पाए जाते हैं।

कश्मीर घूमने का बेहतरीन समय

जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir) कहे या धरती पर उपस्थित स्वर्ग जिसकी यात्रा हर कोई अपने जीवन-काल में एक बार अवश्य करना चाहता है। वैसे तो आप वर्ष भर इस सुन्दर जगह पर घूमनें आ सकते हैं। परन्तु अगर आप अपने परिवार के साथ यहां कुछ अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए अप्रैल से जून तक का समय सर्वश्रेष्ठ है। क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में इस समय सूर्य की तपिश होती है। जबकि यहां का मौसम बहुत सुहावना होता है।

जम्मू और कश्मीर कैसे पहुंचे

अगर आप भी यहां की खूबसूरत वादियों में गुम हो जाना चाहते हैं तो आप यहां आने के लिए कई विकल्प का चयन कर सकते हैं। जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक पहुचनें के लिए आप देश की राजधानी नई दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा यहां आ सकते हैं।

अगर आप कम बजट में इस अद्भुत जगह की सैर करना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन से जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशन (Udhampur Railway Station) के लिए यात्रा कर सकते हैं, क्योंकि यह श्रीनगर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। अगर आप सड़क मार्ग द्वारा यहां का सफर करना चाहते हैं तो NH1 और NH44 जम्मू और कश्मीर को भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ते है। जवाहर सुरंग, जम्मू को कश्मीर की खुबसूरत घाटी से connect करती है।

और पढ़े-

निष्कर्ष | Jammu Kashmir

इस आर्टिकल में हमनें जम्मू और कश्मीर में घूमने की जगह (Jammu Kashmir) के बारे में विस्तृत तरह से बताया हैं, जो यात्रा को सरल और सुगम बनाने में आपकी बहुत मदद करेगा। हमें आशा है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Jammu Kashmir से संबंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं और इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

More on this topic

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular stories